भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए बुलाई बैठक। कलेक्टर ने एसडीएम को दी 7 दिन की मोहलत। वक्फ बोर्ड और लैंड जिहाद पर सख्त रुख।

भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए बुलाई बैठक
भोपाल। स्टार समाचार वेब
राजधानी की लाइफलाइन कहे जाने वाले बड़ा तालाब को अतिक्रमण और प्रदूषण के चंगुल से छुड़ाने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने सोमवार को कलेक्टोरेट में एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। बैठक में कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह समेत जिला प्रशासन और नगर निगम के आला अफसर मौजूद थे। सांसद ने अधिकारियों को दो-टूक चेतावनी देते हुए तालाब का नए सिरे से मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।
जब कलेक्टर ने एसडीएम से पूछा कि वर्तमान में तालाब के आसपास कितना अतिक्रमण बचा है, तो सभी अधिकारी चुप्पी साध गए। इस लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कलेक्टर ने चारों एसडीएम को एक हफ्ते की मोहलत दी है कि वे तालाब किनारे से सभी बड़े अतिक्रमण तत्काल हटाएं।
सिमटता दायरा: जो तालाब 31 वर्ग किमी में फैला था, वह अतिक्रमण और प्रदूषण के कारण अब महज 8-9 किमी में सिमट गया है।
अवैध फार्म हाउस: तालाब के सोर्स एरिया में फार्म हाउस और मकान कैसे बन रहे हैं? लैंड यूज का उल्लंघन क्यों हो रहा है?
NGT के आदेश: सांसद ने पूछा कि एनजीटी के आदेशों पर अब तक कितनी कार्रवाई हुई और इसके लिए गठित विशेष टीम ने क्या किया?
रिपोर्ट्स हों सार्वजनिक: सेप्ट (CEPT), केपीएमजी और कुमार एसोसिएट्स की सर्वे रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग की गई।
सांसद शर्मा ने वक्फ बोर्ड और लैंड जिहाद के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा, "आज पूरा भोपाल वक्फ बोर्ड की जागीर बनता जा रहा है। मेट्रो लाइन हो, स्मार्ट रोड हो या बस स्टैंड का निर्माण—हर विकास कार्य में वक्फ की जमीन का रोड़ा अटकाया जाता है। अब भोपाल में वक्फ या लैंड जिहाद के नाम पर गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।"
उन्होंने भदभदा डेम के पास बची हुई 26 अवैध झुग्गियों को तुरंत हटाने के निर्देश भी दिए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के CMO शंखधर पांडेय पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आपत्तिजनक डिमांड और नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया गया है।
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।
करोड़ों खर्च के बावजूद सतना की सड़कें गड्ढों और जाम से बेहाल हैं। रीवा रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। बेसमेंट पार्किंग शुरू नहीं होने से सड़क किनारे पार्किंग और अव्यवस्था बढ़ रही है।
सतना से आठ किलोमीटर दूर छुलहनी क्षेत्र में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 300 घरों की बिजली सात दिन से बंद है। सामूहिक बकाये के बीच नियमित बिलधारकों की परेशानी ने जवाबदेही पर सवाल उठाए।
रेलवे ने रेल वन ऐप पर सीजन टिकट बुकिंग की सुविधा आसान की है। अब एक यूजर अपने टिकट समेत छह यात्रियों के लिए टिकट बना सकेगा। उम्र, वैधता और पहचान संबंधी नियम लागू होंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को व्यंकटेश लोक में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। 10 हजार दीपों से परिसर सजेगा। सांसद, महापौर और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा।