सतना शहर में बिजली आपूर्ति बाधित होने से बढ़ीं शिकायतों पर डीई सिटी ने अधिकारियों की बैठक ली। सीएम हेल्पलाइन और 1912 में दर्ज शिकायतों के त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण के निर्देश दिए गए।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
बढ़ती गर्मी और अंधड़ बारिश से शहर संभाग की विद्युत आपूर्ति में बाधाएं आई थीं जिसके चलते उपभोक्ताओं द्वारा सीएम हेल्पलाइन तक में शिकायतें दर्ज की गर्इं। शिकायतों के संतोषपूर्वक निपटारे के लिए मंगलवार को शहर संभाग के कार्यपालन अभियंता (डीई सिटी) मृगेन्द्र सिंंह चंदेल द्वारा बैठक ली गई। इस दौरान शहर संभाग के सहायक अभियंता रामविनीत तिवारी एवं कनिष्ठ अभियंता अजय दुबे, राहुल मिश्रा सहित आॅपरेटर मौजूद रहे। डीई ने दो टूक लहजे में कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतें तत्काल संतोष पूर्वक बंद करें। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। बढ़ती शिकायतों को देखते हुए डीई सिटी श्री चंदेल द्वारा रात को एफओसी का निरीक्षण भी किया जा रहा है।
1912 एवं सीएम हेल्पलाइन में दर्ज हुईं शिकायतें
बताया गया कि 1912 एवं सीएम हेल्पलाइन में बिजली सप्लाई बाधित होने की हजारों शिकायतें बीते तीन दिनों में दर्ज हुई हैं। आखिर ऐसा क्यों? जब आॅपरेटरों को पता है कि एक सेक्शन उड़ने से 70 से 100 घर की बत्ती गुल हो जाती है तो उपभोक्ताओं को संतुष्टिपूर्वक बताकर लोकल कम्पलेन दर्ज कर लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि आॅपरेटरों के समय पर फोन न उठाने पर 1912 की जगह उपभोक्ता सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज करने लगते हैं। लिहाजा अधिकारियों और कम्पनी को ऊपर से फटकार आने लगती हैं। कम्पनी की श्रेणी में भी गिरावट आने लगती है। डीई सिटी ने आॅपरेटरों और कम्पनी अधिकारियों को कहा कि लोकल लेवल की शिकायतों का निराकरण करें।
टिकुरिया टोला में चला चेकिंग अभियान
टिकुरिया टोला वितरण केन्द्र के कनिष्ठ अभियंता अजय दुबे द्वारा टिकुरिया टोला, सोनवर्षा, डिलौरा, बायपास क्षेत्र में कनेक्शन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कई उपभोक्ताओं के मीटर कनेक्शन में अनियमितता पाई गई हैं। उपभोक्ताओं के आईबीआरएस नम्बर दर्ज कर तकनीकी टीम को दे दिए गए हैं, टीम इनकी जांच आगामी दिनों में करेगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।
सतना जिले में पांच स्वास्थ्य केन्द्रों के उन्नयन का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। कोठी सीएचसी को 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल, सिंहपुर और परसमनिया को सीएचसी बनाने का प्रस्ताव है।
सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा के दौरान श्रम सचिव रघुराज राजेन्द्रन ने लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।
दशहरा और नवरात्रि से पहले सतना शहर में बिजली व्यवस्था सुधारने का अभियान शुरू हुआ। बाजार में झुके तार ऊंचे किए जा रहे हैं, जबकि फीडर और डीटीआर स्तर पर लाइन लॉस की जांच होगी।
भोपाल के जहांगीराबाद थाने में वकील से मारपीट और विवाद के बाद निलंबित किए गए TI राजन सिंह अहिरवार का वीडियो सामने आया है। उन्होंने महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए और खुद को बेकसूर बताया।