×

मध्यप्रदेश: प्रदेश के चार संभागों में 1 अप्रैल  शुरू होगी गेहूं की खरीदी

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी इंदौर, उज्जैन, भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग में एक अप्रैल से और शेष संभागों में 7 अप्रैल से की जाएगी। गेहूं की खरीदी शासकीय कार्य दिवसों में सुबह 8 से रात 8 बजे तक की जाएगी।

By: Arvind Mishra

Mar 17, 20261:59 PM

view2

view0

मध्यप्रदेश: प्रदेश के चार संभागों में 1 अप्रैल  शुरू होगी गेहूं की खरीदी

गेहूं की खरीदी शासकीय कार्य दिवसों में सुबह 8 से रात 8 बजे तक की जाएगी।

  • इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम में तैयारी पूरी
  • शेष संभागों में 7 अप्रैल से समर्थन मूल्य पर खरीदी
  • 19 लाख से अधिक अन्नदाताओं ने कराया पंजीयन
  • केंद्रों पर खरीदी सुबह 8 से रात 8 बजे तक की जाएगी

भोपाल। स्टार समाचार वेब

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी इंदौर, उज्जैन, भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग में एक अप्रैल से और शेष संभागों में 7 अप्रैल से की जाएगी। गेहूं की खरीदी शासकीय कार्य दिवसों में सुबह 8 से रात 8 बजे तक की जाएगी। उन्होंने बताया है कि सरकार ने गेहूं खरीदी पर 40 रुपए अतिरिक्त बोनस देने का भी फैसला लिया है। अब प्रदेश में गेहूं की खरीदी 2625 रुपए प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी। मंत्री ने बताया है कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए कुल 19 लाख 4 हजार 651 किसानों ने पंजीयन कराया है। गत वर्ष 15 लाख 44 हजार किसानों ने पंजीयन कराया था।

इंदौर में सबसे ज्यादा पंजीयन

इस साल जिला इंदौर में 71713, झाबुआ में 7120, धार में 44466, अलीराजपुर में 476, खंडवा में 35104, बुरहानपुर में 523, बड़वानी में 4724, खरगोन में 27557, शाजापुर में 73878, नीमच में 19445, उज्जैन में 123281, आगर-मालवा में 42446, मंदसौर में 65195, देवास में 76442, रतलाम, 45912, अशोक नगर में 16454, दतिया में 19118, शिवपुरी में 21312, ग्वालियर में 13763, गुना में 22914, भिण्ड में 12788, मुरैना में 10893, श्योपुर में 17617, डिंडोरी में 4478, मंडला में 19611 किसानों ने पंजीयन कराया है।

भोपाल में 37129 किसान

मंत्री ने बताया कि जबलपुर में 49642, कटनी में 52126, सिवनी में 53288, नरसिंहपुर में 38416, छिंदवाड़ा में 29163, बालाघाट में 4383, पांढुर्णा में 863, नर्मदापुर में 71831, बैतूल में 18686, हरदा में 40273, भोपाल में 37129, रायसेन में 76264, विदिशा में 86479, सीहोर में 101793, राजगढ़ 98537, सीधी में 12813, सिंगरौली में 10970, महूगंज में 8018, सतना में 56376, मैहर में 19787, रीवा में 46923, अनुपपुर में 882, शहडोल में 9479, उमरिया में 13445, टीकमगढ़ में 15552, निवाड़ी में 4116, सागर में 75791, पन्ना में 30052, दमोह में 39938 और जिला छतपुर में 34378 किसानों ने पंजीयन कराया है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

मध्यप्रदेश में HPV टीकाकरण का रिकॉर्ड: 1 लाख से अधिक बालिकाओं को लगा सर्वाइकल कैंसर का टीका

मध्यप्रदेश में HPV टीकाकरण का रिकॉर्ड: 1 लाख से अधिक बालिकाओं को लगा सर्वाइकल कैंसर का टीका

MP HPV Vaccination News: मध्यप्रदेश देश में सर्वाधिक HPV टीकाकरण वाला राज्य बना। 1 लाख से अधिक बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा मिली। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने दी बधाई।

Loading...

Mar 17, 20264:52 PM

विक्रमादित्य विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह 2026: मुख्यमंत्री ने दिए 51 लाख और 5 ड्रोन, गीता भवन का भूमिपूजन

विक्रमादित्य विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह 2026: मुख्यमंत्री ने दिए 51 लाख और 5 ड्रोन, गीता भवन का भूमिपूजन

उज्जैन में सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में CM डॉ. मोहन यादव ने 51 लाख के अनुदान की घोषणा की।

Loading...

Mar 17, 20263:53 PM

जबलपुर NSUI प्रदर्शन: कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान पुलिस से झड़प, अवैध स्कूलों और छात्रसंघ चुनाव की मांग |

जबलपुर NSUI प्रदर्शन: कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान पुलिस से झड़प, अवैध स्कूलों और छात्रसंघ चुनाव की मांग |

जबलपुर में NSUI कार्यकर्ताओं ने अवैध स्कूलों और छात्रसंघ चुनाव जैसी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। पुलिस लाठीचार्ज में कई छात्र घायल, 20 गिरफ्तार।

Loading...

Mar 17, 20263:45 PM

RSS Big Changes 2026: मध्य प्रदेश में संघ का नया ढांचा, मालवा-मध्यभारत प्रांत खत्म, बनेंगे 9 संभाग

RSS Big Changes 2026: मध्य प्रदेश में संघ का नया ढांचा, मालवा-मध्यभारत प्रांत खत्म, बनेंगे 9 संभाग

RSS ने शताब्दी वर्ष में सांगठनिक बदलाव करते हुए मध्य प्रदेश के तीन प्रांतों को खत्म कर 9 नए संभाग बनाने का फैसला लिया है। जानें पूरे प्रदेश का नया स्ट्रक्चर और किसे मिलेगी कमान।

Loading...

Mar 17, 20263:38 PM

एमपी: मोनालिसा-शरजील की शादी सामान्य नहीं, ये प्रॉपर अप्रोप्रिएट लव जिहाद

एमपी: मोनालिसा-शरजील की शादी सामान्य नहीं, ये प्रॉपर अप्रोप्रिएट लव जिहाद

प्रयागराज कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल, खरगोन पहुंची सुप्रीम कोर्ट की जानीमानी वकील नाजिया इलाही खान ने दावा किया कि मोनालिसा की शादी सामान्य नहीं बल्कि ये प्रॉपर अप्रोप्रिएट लव जिहाद है।

Loading...

Mar 17, 20262:27 PM