जबलपुर में NSUI कार्यकर्ताओं ने अवैध स्कूलों और छात्रसंघ चुनाव जैसी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। पुलिस लाठीचार्ज में कई छात्र घायल, 20 गिरफ्तार।

हाइलाइट्स
जबलपुर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में सोमवार को छात्र राजनीति गरमा गई। एनएसयूआई (NSUI) के कार्यकर्ताओं ने शिक्षा के व्यवसायीकरण और छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर टाउन हॉल से कलेक्ट्रेट तक विशाल विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान घंटाघर के पास प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जबरदस्त झड़प हुई, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।
दोपहर करीब 2 बजे शुरू हुए इस प्रदर्शन में छात्र नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े। पुलिस ने घंटाघर के पास भारी बैरिकेडिंग कर रखी थी। जब जोश से भरे कार्यकर्ता बैरिकेड लांघकर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे, तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। इस भगदड़ और खींचतान में कुछ कार्यकर्ताओं को मामूली चोटें आईं, वहीं सड़क पर छात्रों के जूते-चप्पल बिखरे नजर आए। सीएसपी सोनू कुर्मी के अनुसार, स्थिति को देखते हुए लगभग 20 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।
NSUI ने इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से प्रशासन के सामने अपनी 5 सूत्रीय मांगें रखी हैं:
अवैध स्कूलों पर तालाबंदी: कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जिले में कई स्कूल बिना अनुमति के किराए की इमारतों में संचालित हो रहे हैं। इनकी पहचान कर तत्काल कार्रवाई की जाए।
छात्रसंघ चुनाव: विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में लंबे समय से लंबित छात्रसंघ चुनावों को जल्द कराने की मांग उठाई गई।
शिक्षा का व्यवसायीकरण: निजी संस्थानों द्वारा की जा रही अवैध वसूली और भारी भरकम फीस पर लगाम लगाने की अपील की गई।
फर्जी जाति प्रमाण पत्र की जांच: सरकारी नौकरियों में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कार्यरत लोगों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई।
शराब दुकानों का विरोध: शिक्षण संस्थानों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के पास से शराब दुकानों को हटाने की पुरजोर मांग की गई।
प्रदर्शनकारियों ने यह भी मांग की कि छात्रों को रेल और सरकारी बसों के किराए में उचित रियायत दी जानी चाहिए, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने में सुगमता हो।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।