MP HPV Vaccination News: मध्यप्रदेश देश में सर्वाधिक HPV टीकाकरण वाला राज्य बना। 1 लाख से अधिक बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा मिली। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने दी बधाई।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है। प्रदेश की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए चलाए जा रहे एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान के तहत 14 वर्ष की 1 लाख से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। इस उपलब्धि के साथ ही मध्यप्रदेश देश में सर्वाधिक टीकाकरण करने वाला राज्य बन गया है।
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने इस सफलता पर स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन और सहयोगी संस्थाओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा, "यह उपलब्धि बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को अजमेर से शुरू किए गए इस राष्ट्रीय अभियान को मध्यप्रदेश ने पूरी प्रतिबद्धता के साथ धरातल पर उतारा है।"
अभियान की सफलता में प्रदेश के पांच जिलों का प्रदर्शन सबसे उत्कृष्ट रहा है:
मंडला
बालाघाट
डिंडोरी
राजगढ़
खरगोन
इन जिलों में जिला कलेक्टरों के नेतृत्व में स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास और पंचायत विभाग के बीच बेहतर समन्वय देखने को मिला, जिससे लक्ष्य को समय से पहले हासिल किया जा सका।
उप मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे अपनी 14 वर्ष की बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण अनिवार्य रूप से करवाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि विभाग शेष पात्र बालिकाओं का टीकाकरण भी जल्द ही शत-प्रतिशत पूरा कर लेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एचपीवी टीकाकरण अभियान में मात्र 15 दिनों में प्रदेश की 1 लाख से अधिक बेटियों को वैक्सीन लगाकर मध्यप्रदेश के देश में प्रथम रहने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम, एएनएम, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में बेटियों को सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध सुरक्षा का सशक्त कवच प्रदान करने के लिए प्रारंभ अभियान के प्रदेश में सफल क्रियान्वयन में इस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने खंडवा में राज्य की पहली SISF बटालियन बनाने की घोषणा की है। साथ ही बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों के लिए विशेष कंपनियों के गठन और दो साल में पुलिस के सभी पद भरने का ऐलान किया गया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पचोर-सारंगपुर रोड पर झिरी नाले में 11 लोगों से भरी ईको वैन बह गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र में राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा हुआ। परिजनों ने बकाया मजदूरी मांगने जाने का आरोप लगाया, जबकि मकान मालिक ने सीढ़ियों से गिरने की बात कही।
नागौद क्षेत्र में युवक राजा यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। मवेशी चोरी के संदेह में हिस्ट्रीशीटर और साथियों ने मारपीट की। दो आरोपी हिरासत में हैं, तीन की तलाश जारी है।
सतना जिला अस्पताल में रविवार को छह घंटे बिजली बंद रहने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। ब्लड बैंक की ऑनलाइन व्यवस्था ठप रही और परिजन घंटों कतार में खड़े रहे। बैकअप व्यवस्था पर सवाल उठे।
मैहर के अमुआटोला प्राथमिक स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था बदहाल मिली। शिक्षक पर नशे में आने, बच्चों से सफाई कराने और गंदगी फैलाने के आरोप लगे। शिक्षा विभाग ने निलंबित किया, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दिनों में संदिग्ध घी का 1.10 लाख रुपये का स्टॉक सीज किया। गोवर्धन और धौलपुर फ्रेश घी के नमूने भोपाल लैब भेजे गए हैं।
मध्यप्रदेश के मानसून सत्र में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक के खिलाफ मुस्लिम समाज प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगा। भोपाल से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में यूसीसी लागू कर मुस्लिमों के अधिकार छीने जा रहे हैं।
रीवा में क्रिप्टो निवेश और जमीन एग्रीमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया। पीड़ितों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस 50 करोड़ से अधिक की ठगी की जांच कर रही है।
सतना में स्टार ग्रुप परिसर में महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट लॉन्च हुई। सांसद गणेश सिंह ने मेड इन इंडिया की मजबूती बताई। नई एसयूवी में एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 13.69 लाख रुपये शुरुआती कीमत है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह