उज्जैन में सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में CM डॉ. मोहन यादव ने 51 लाख के अनुदान की घोषणा की।

सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के विकास के लिए बड़ी सौगातें दे
उज्जैनर। स्टार समाचार वेब
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के विकास के लिए बड़ी सौगातें देते हुए अपनी पुरानी यादें साझा कीं।

समारोह के दौरान एक दिलचस्प वाकया हुआ। जब मुख्यमंत्री भाषण दे रहे थे, तब कुलगुरु अर्पण भारद्वाज ने एक पर्ची के माध्यम से विश्वविद्यालय के कार्यों के लिए 10 लाख रुपए और एक ड्रोन की मांग की। मुख्यमंत्री ने मंच से ही इसे बढ़ाते हुए 51 लाख रुपए और 5 ड्रोन देने की घोषणा कर दी। डॉ. यादव ने कहा कि वह इसी विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और आज के दौर में छात्रों को मिलने वाला सम्मान गौरवपूर्ण है।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर समारोह का आगाज किया। इस दीक्षांत समारोह में:
103 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक (Gold Medal) प्रदान किए गए।
74 शोधार्थियों को पीएचडी (Ph.D.) की उपाधि दी गई।
01 छात्र को डी-लिट (D.Litt) की मानद उपाधि से नवाजा गया। कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया और अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

शहर के बुनियादी ढांचे और सांस्कृतिक उत्थान के लिए सीएम ने कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया:
गीता भवन: त्रिवेणी विहार में 1 लाख वर्ग फीट में 77 करोड़ की लागत से गीता भवन बनेगा, जिसमें विशाल ऑडिटोरियम और ई-लाइब्रेरी होगी।
सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन विकास प्राधिकरण (UDA) के माध्यम से 662.46 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
दीक्षांत समारोह के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव पार्श्वनाथ सिटी स्थित छात्र गुरकीरत सिंह मनोचा के निवास पहुंचे। कनाडा में कार से कुचलकर मार दिए गए गुरकीरत के परिवार को ढांढस बंधाते हुए सीएम ने कहा कि सरकार छात्र का पार्थिव शरीर भारत लाने का पूरा खर्च उठाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार भारत सरकार के माध्यम से कनाडा सरकार के निरंतर संपर्क में है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।
जबलपुर के एनडीवीएसयू में दो महीने के सफल इलाज के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की घायल बाघिन स्वस्थ हो गई है। उसे भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के लिए रवाना कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड में 100% वेतन देने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। वित्तीय भार और नियमों का हवाला देते हुए सरकार ने रोक की मांग की है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत भूमि स्वामी अभिलेख वितरण अभियान की शुरुआत की। सीएम मोहन यादव ने इसे प्रदेश का ऐतिहासिक कदम बताया।
राहुल गांधी के इंदौर दौरे और 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के मैदान शुल्क को लेकर कांग्रेस और IDA में विवाद। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना।
मप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा अब ऑफलाइन होगी और माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) बनाएगा परीक्षा एजेंसी। आवेदन की तारीख बढ़ने की संभावना।
इंदौर के सांवेर में पुराना जर्जर मकान गिराते समय दीवार ढहने से तीन मजदूर महिलाओं की मौत हो गई और दो घायल हो गए। प्रशासन ने दिया था नोटिस।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह