×

मध्यप्रदेश... सोनू निगम, भंसाली समेत कई नामी हस्तियों का होगा सम्मान 

मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग ने वर्ष 2024 और 2025 के लिए देश के 8 प्रमुख राष्ट्रीय सम्मानों की घोषणा की। इसमें फिल्म, संगीत, तकनीक, हिंदी साहित्य और सामाजिक सेवा से जुड़ी विभूतियों और संस्थाओं को चयनित किया गया है। यह सम्मान राज्य की ओर से देश और विदेश में कला, भाषा और समाज के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को दिया जाता है।

By: Arvind Mishra

Aug 08, 20252:17 PM

view6

view0

मध्यप्रदेश... सोनू निगम, भंसाली समेत कई नामी हस्तियों का होगा सम्मान 

सोनू निगम, संजय लीला भंसाली समेत कई हस्तियों को मिलेगा सम्मान ।

  • संस्कृति विभाग ने घोषित किए वर्ष 2024 और 2025 के आठ राष्ट्रीय सम्मान

  • राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान दो अक्टूबर को भोपाल में प्रदान किया जाएगा

  • शहडोल के डॉ. राधेश्याम को गुणाकर मुले सम्मान से किया जाएगा सम्मानित

    भोपाल। स्टार समाचार वेब

मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग ने वर्ष 2024 और 2025 के लिए देश के 8 प्रमुख राष्ट्रीय सम्मानों की घोषणा की। इसमें फिल्म, संगीत, तकनीक, हिंदी साहित्य और सामाजिक सेवा से जुड़ी विभूतियों और संस्थाओं को चयनित किया गया है। यह सम्मान राज्य की ओर से देश और विदेश में कला, भाषा और समाज के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को दिया जाता है। दरअसल, मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग ने अपने प्रतिष्ठित आठ राष्ट्रीय सम्मानों की घोषणा की है। अलग-अलग श्रेणी में प्रसून जोशी, संजय लीला भंसाली, सोनू निगम समेत कई हस्तियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान पुणे और भोपाल की संस्थाओं को उनके सामाजिक कार्यों के लिए प्रदान किया जाएगा। संस्कृति विभाग के संचालक एनपी नामदेव ने बताया कि विभिन्न श्रेणी के सम्मान के लिए कला, संस्कृति, साहित्य, सूचना प्रौद्योगिकी और हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान 28 सितंबर को इंदौर में, राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान 13 अक्टूबर को खंडवा में और राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान 2 अक्टूबर को भोपाल में प्रदान किया जाएगा।

14 सितंबर को भोपाल में समारोह

शेष पांच सम्मान हिंदी दिवस 14 सितंबर को भोपाल में आयोजित समारोह में दिए जाएंगे। इनमें राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान, राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान, राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान, राष्ट्रीय निर्मल वर्मा सम्मान, राष्ट्रीय फादर कामिल बुल्के सम्मान, राष्ट्रीय गुणाकर मुले सम्मान, राष्ट्रीय हिंदी सेवा सम्मान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान के लिए 20 लाख और अन्य सम्मान के लिए पांच-पांच लाख की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।

वर्ष-2024 के लिए इन्हें मिलेगा सम्मान

  • किशोर कुमार सम्मान : प्रसून जोशी, दिल्ली
  • लता मंगेशकर सम्मान: संगीतकार तिकड़ी शंकर-एहसान-लाय, मुंबई
  • महात्मा गांधी सम्मान : आनंदधाम, भोपाल
  • सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान : प्रशांत पोल, जबलपुर
  • निर्मल वर्मा सम्मान : रीता कौशल, आस्ट्रेलिया
  • फादर कामिल बुल्के सम्मान : डॉ. इंदिरा गाजिएवा, रूस
  • गुणाकर मुले सम्मान : डॉ. राधेश्याम नापित, शहडोल
  • हिंदी सेवा सम्मान : डॉ. केसी अजय कुमार, तिरुवनंतपुरम

वर्ष-2025 के लिए इन्हें मिलेगा सम्मान

  • किशोर कुमार सम्मान (निर्देशन) : संजय लीला भंसाली, मुंबई
  • लता मंगेशकर सम्मान (पार्श्व गायन) : सोनू निगम, मुंबई
  • महात्मा गांधी सम्मान : पुनरुत्थान समरसता गुरुकुलम, पुणे
  • सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान : लोकेंद्र सिंह राजपूत, भोपाल
  • निर्मल वर्मा सम्मान: डॉ. वंदना मुकेश, इंग्लैंड
  • फादर कामिल बुल्के सम्मान : पद्मा जोसेफिन वीरसिंघे, श्रीलंका
  • गुणाकर मुले सम्मान : डॉ. सदानंद दामोदर सप्रे, भोपाल
  • हिंदी सेवा सम्मान : डॉ. विनोद बब्बर, दिल्ली

यहां होंगे सम्मान समारोह

  • राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान: 28 सितंबर 2025, इंदौर
  • राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान: 13 अक्टूबर 2025, खंडवा
  • राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान: 2 अक्टूबर 2025, भोपाल
  • अन्य पांच सम्मान: 14 सितंबर को भोपाल में वितरित करेंगे

COMMENTS (0)

RELATED POST

मायके में रह रही महिला की पति ने बेरहमी से हत्या, ससुराल में आकर पहले डंडे फिर चाकू से किया हमला

4

0

सतना के सगमनिया में पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या की। आरोपी शराब का आदी था, 4 माह से पत्नी मायके में रह रही थी। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज की।

Loading...

Sep 23, 2025just now

सतना सीवर परियोजना में फिर लापरवाही – पतेरी में जहरीली गैस से बेहोश हुए सीवरकर्मी, आनन-फानन जिला अस्पताल भर्ती, नोडल अधिकारी को नोटिस

5

सतना पतेरी में सीवरकर्मी जहरीली गैस से बेहोश। बिना सुरक्षा उपकरणों के उतारे गए मजदूर। नोडल अधिकारी को शो-कॉज, ठेका कंपनी पर लापरवाही का आरोप।

Loading...

Sep 23, 2025just now

नवरात्र मेला: मां शारदा के दरबार में उमड़ा भक्तों का सैलाब – पहले दिन ही सवा लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस

मैहर मां शारदा मंदिर में नवरात्र के पहले दिन 1.25 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन। पुलिस की सख्त निगरानी और 600 जवानों की तैनाती से व्यवस्था रही दुरुस्त।

Loading...

Sep 23, 2025just now

सतना का गौरव: पिता अशोक मिश्र की लिखी कहानी और पुत्र यशोवर्धन मिश्र के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कटहल’ को राष्ट्रीय पुरस्कार

7

फिल्म ‘कटहल’ को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार। सतना के लेखक अशोक मिश्र ने कहानी लिखी, बेटे यशोवर्धन ने निर्देशन किया। राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी सम्मानित।

Loading...

Sep 23, 2025just now

सतना में भ्रष्ट निर्माण पर मेयर का बड़ा एक्शन – 38.95 लाख की घटिया पेवर्स रोड निरीक्षण में पकड़ी गई, ठेकेदार व इंजीनियर को फटकार कर दिया पुनर्निर्माण का आदेश

सतना वार्ड क्र. 1 में 38.95 लाख की घटिया पेवर्स रोड पकड़ी गई। मेयर योगेश ताम्रकार ने ठेकेदार को फटकार कर सड़क पुनर्निर्माण के निर्देश दिए।