देशभर में आज महाशिवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। 12 ज्योतिर्लिंग और शिव मंदिरों में आधी रात से ही दर्शन-पूजन करने के लिए भक्त पहुंच रहे हैं। देशभर के शिवालयों में बम-बम भोले और हर-हर महादेश के जयकारे गूंज रहे हैं। महाकालेश्वर मंदिर में आज देर शाम तक 10-12 लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया जा रहा है।

गुजरात के सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की गई।

पंजाब: अमृतसर के शिवाला भैया मंदिर को लाइटों से सजाया गया
भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
देशभर में आज महाशिवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। 12 ज्योतिर्लिंग और शिव मंदिरों में आधी रात से ही दर्शन-पूजन करने के लिए भक्त पहुंच रहे हैं। देशभर के शिवालयों में बम-बम भोले और हर-हर महादेश के जयकारे गूंज रहे हैं। महाकालेश्वर मंदिर में आज देर शाम तक 10-12 लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया जा रहा है। महाकाल मंदिर के पट रात 2.30 बजे से खोला गया है। यहां आज लगातार 44 घंटे दर्शन-पूजन होगा। इस दौरान शयन आरती नहीं होगी। वहीं मध्यप्रदेश के खंडवा में ओंकारेश्वर मंदिर को रात 3 बजे से दर्शन के लिए खोला गया है। यहां 24 घंटे तक लगातार दर्शन पूजन किया जाएगा। उधर, काशी के विश्वनाथ मंदिर में रात 2:15 बजे मंगला आरती की गई। 3:30 बजे मंदिर दर्शन के लिए खुल गया। यहां रात से भक्तों की लंबी लाइन लगी है। झारखंड के देवघर में बाबाधाम मंदिर में शनिवार को परंपरानुसार पंचशूलों की विशेष पूजा की गई। इसके बाद मंदिर के शिखरों पर पंचशूलों की पुनर्स्थापना के साथ ही बाबा बैद्यनाथ और माता पार्वती का पारंपरिक गठबंधन भी हुआ। यहां महाशिवरात्रि पर सुबह 3:15 बजे विशेष पूजा की गई। सुबह 4:25 बजे मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।

महाकाल: अबतक दो लाख भक्तों ने किए दर्शन

इधर, महाशिवरात्रि पर्व पर आज उज्जैन में सुबह 9:30 बजे तक दो लाख के करीब श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन कर चुके हैं। रविवार होने के कारण भीड़ तेजी से बढ़ रही है। होटल, लॉज और होम-स्टे पहले ही फुल बुक हो चुके हैं। मध्य रात्रि 2:30 बजे मंदिर के पट खोले गए। प्रथम घंटाल बजाकर मंदिर में प्रवेश किया गया। मंत्रोच्चार के साथ गर्भगृह में स्थापित सभी प्रतिमाओं का पूजन कर हरिओम का जल अर्पित हुआ। कपूर आरती के बाद पंडे-पुजारियों ने जलाभिषेक किया। फिर दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया।
भोजपुर: दर्शन के लिए लगी भक्तों की कतार

भोजपुर मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की कतार लगी हुई है। अब तक करीब 50 हजार से ज्यादा लोग भोजेश्वर भगवान के दर्शन कर चुके हैं। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं मंदसौर के भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में मंगला आरती सम्पन्न हुई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
खंडवा: मंगला आरती के साथ ओंकारेश्वर मंदिर के कपाट खुले

तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में रात 3 बजे मंगला आरती के साथ मंदिर के कपाट खुल गए हैं। रात 3.30 बजे से भगवान के दर्शन जारी हैं, जो अगले दिन सोमवार रात 3 बजे तक जारी रहेंगे। इस दौरान करीब दो लाख श्रद्धालु दर्शन करेंगे। सुबह 9.30 बजे तक एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु मंदिर पहुंच चुके हैं। खास बात यह हैं कि, शिवरात्रि पर ज्योतिर्लिंग भगवान भक्तों के लिए रात्रि जागरण करेंगे।
यूपी: 10 लाख लोगों ने किया महाशिवरात्रि पर स्नान

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम घाटों पर महाशिवरात्रि पर 10 लाख भक्तों ने पवित्र डुबकी लगाई। माघ मेला अधिकारी ऋषि राज ने कहा कि महाशिवरात्रि माघ मेले का आखिरी स्नान पर्व है। वहीं श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के चीफ एग्जीक्यूटिव आफिसर विश्व भूषण मिश्रा ने महाशिवरात्रि 2026 के मौके पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों पर फूल बरसाए। इस वक्त काशी में 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालु मौजूद हैं। आज सुबह तक 9:30 बजे तक 2.6 लाख भक्त दर्शन कर चुके हैं। 5 किमी लंबी लाइन लगी है। लाइन में लगने के 25 मिनट के अंदर भक्त गर्भगृह तक पहुंच रहे हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
2 जुलाई 2026 का विस्तृत पंचांग देखें। आज की तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और धार्मिक महत्व की पूरी जानकारी प्राप्त करें।
2 जुलाई 2026 का मूलांक फल: जानें आज का दिन मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा। क्या आज आपको सफलता मिलेगी या सावधानी बरतनी होगी? पढ़िए विस्तृत अंक ज्योतिष।
2 जुलाई 2026 का विस्तृत राशिफल। जानिए आज मेष से मीन राशि तक का भाग्य, करियर और स्वास्थ्य के लिए कैसा रहेगा। अपने दिन को बेहतर बनाने के लिए पढ़ें आज का राशिफल।
1 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन। करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी।
1 जुलाई 2026 का विस्तृत पंचांग देखें। आज की तिथि, नक्षत्र, शुभ-अशुभ समय और देवशयनी एकादशी के महत्व के बारे में संपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है।
1 जुलाई 2026 के लिए अंक ज्योतिष आधारित राशिफल। जानें मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में आषाढ़ कृष्ण प्रतिपदा पर भस्म आरती का भव्य आयोजन। बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार और मंदिर की सभी आरतियों का संशोधित समय यहाँ देखें।
जानें 30 जून 2026 के लिए अपना दैनिक राशिफल। करियर, स्वास्थ्य, प्रेम और आर्थिक स्थिति के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? सभी 12 राशियों का सटीक ज्योतिषीय विश्लेषण यहाँ पढ़ें।
30 जून 2026 के पंचांग के अनुसार भोपाल के लिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र और योग की विस्तृत जानकारी यहाँ देखें
जानें 30 जून 2026 के लिए सभी मूलांकों (1-9) का भाग्यफल। अंकज्योतिष के अनुसार आज का दिन आपके करियर, स्वास्थ्य और संबंधों के लिए कैसा रहेगा? विस्तार से पढ़ें।