राजा बाजार स्थित पारस एचएमआईआई अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में घुसकर दोषी चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी तौसीफ रजा उर्फ बादशाह को गिरफ्तार कर लिया गया है। बिहार और बंगाल एसटीएफ की संयुक्त टीम ने देर रात उसे कोलकाता के आनंदपुर से गिरफ्तार किया।

राजा बाजार स्थित पारस एचएमआईआई अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में घुसकर दोषी चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी तौसीफ रजा उर्फ बादशाह को गिरफ्तार कर लिया गया है। बिहार एसटीएफ और बंगाल एसटीएफ की संयुक्त टीम ने देर रात उसे कोलकाता के आनंदपुर से गिरफ्तार किया। इसके साथ ही एक महिला, सचिन सिंह, यूनुस खान और हरीश सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा हत्याकांड में शामिल तौसीफ समेत 5 शूटरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी। पुलिस ने कहा कि तौसीफ, निशु सहित पांच को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक देर रात तक कोलकाता के अलग-अलग इलाके में छापेमारी की गई। वहीं, एसटीएफ ने अन्य तीन मददगारों को भी पटना और बक्सर से गिरफ्तार किया है।
इस हत्याकांड में शामिल अब तक कुल 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इससे पहले बिहार पुलिस और पश्चिम बंगाल एसटीएफ की एक संयुक्त टीम ने इसी मामले में न्यू टाउन से पांच लोगों को हिरासत में लिया था। अधिकारी ने बताया था कि गेस्ट हाउस में मिले लोगों में से एक संदिग्ध के पैर में चोटें आईं और उसे एम्बुलेंस में ले जाया गया।
गेस्ट हाउस से हिरासत में लिए गए सभी लोगों को पूछताछ के लिए लालबाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय ले जाया गया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि हमें अभी भी यकीन नहीं है कि इनमें से कोई भी मिश्रा की हत्या में सीधे तौर पर शामिल था या नहीं। इससे पहले मुख्य संदिग्धों के कोलकाता में छिपे होने की आशंका थी, लेकिन सभी वहां से भागने में सफल रहे। जिसके बाद नए सिरे से तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आनंदपुर, कोलकाता लेदर कॉम्प्लेक्स और भांगर थाने के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्राधिकार में तलाशी अभियान चला रहे हैं, क्योंकि उन्हें संदेह था कि अपराधी वहीं कहीं छिपे हुए हैं। इस बीच पुलिस गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जो न्यू टाउन इलाके में स्थित हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के दो अलग-अलग फ्लैटों में रह रहे थे। उनके मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं। सुबह लगभग 5.40 बजे की गई छापेमारी के दौरान, हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के बाहर एक जगह से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
अधिकारी ने कहा कि संभवत: इन लोगों ने अपराधियों के लिए वाहन की व्यवस्था करने के अलावा उन्हें छिपने में भी मदद की होगी। हम मामले की जांच के सिलसिले में उनकी कॉल लिस्ट और व्हाट्सएप मैसेंजर चैट की जांच कर रहे हैं। गौरतलब है कि बिहार के बक्सर जिले के निवासी चंदन मिश्रा की गुरुवार सुबह पटना के पारस अस्पताल में बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। चंदन हत्या के एक मामले में पैरोल पर बाहर था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत सरकार ने पहली बार आधिकारिक तौर पर भारतीय सेना के उन छह सैनिकों के नामों का खुलासा किया है जो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश के लिए शहीद हो गए थे। छह शहीदों के नाम राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की वेबसाइट पर रोल आफ आनर खंड में प्रकाशित किए गए हैं।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है। दोनों ने ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को इस्तीफा भेजा। ट्रस्टी नृपेंद्र मिश्रा ने एक चर्चा के दोरान बताया कि चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की सूचना मुझे मिली है।
तेलंगाना में आय से अधिक संपत्ति के केस में अक्सर पुरुष अधिकारियों की संलिप्तता अधिक देखी गई है। हालांकि, इस बार एक महिला अधिकारी के यहां मिले बेहिसाब धन ने सबको चौंका दिया है। एसीबी द्वारा की गई छापामारी के दौरान अचल संपत्तियों के साथ-साथ नकद, लग्जरी वाहनों और महंगे आभूषणों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है।
रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर लारी गांव के समीप बीती देर रात ट्रक और पिकअप वाहन के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में पिकअप पर सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी और जमीन घोटाले को लेकर बड़ा अपडेट। ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, संजय सिंह ने SIT को सौंपे दस्तावेज।
नासा 2030 तक ISS को प्रशांत महासागर के पॉइंट निमो में गिराने की तैयारी में है। जानिए इस डीऑर्बिट प्लान की पूरी प्रक्रिया और पर्यावरणविदों द्वारा उठाए गए गंभीर सवालों के बारे में।
महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन की बैठक में विधायकों की भारी गैरमौजूदगी। क्या MVA का अंत नजदीक है? जानिए उद्धव ठाकरे ने सहयोगियों से क्या पूछा।
अरुणाचल प्रदेश के केयी पान्योर जिले में मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही। 1 की मौत, 4 लापता। वायुसेना और SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।
क्या पासपोर्ट भारतीय नागरिकता का सबूत है? विदेश मंत्रालय के ताजा बयान और बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले के संदर्भ में जानें भारतीय नागरिकता के कानूनी दस्तावेज और नियम।
ओडिशा हाईकोर्ट में एक पति ने याचिका दायर कर अपने पत्नी को खोज निकालने के लिए गुहार लगाई, लेकिन मामले की सुनवाई के समय हाई कोर्ट को पता चला कि, पति-पत्नी के बीच मतभेद और कलह थी। जिसके चलते पत्नी घर छोड़कर चली गई थी।