महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन की बैठक में विधायकों की भारी गैरमौजूदगी। क्या MVA का अंत नजदीक है? जानिए उद्धव ठाकरे ने सहयोगियों से क्या पूछा।

महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज हो गई है। मानसून सत्र की रणनीति तय करने के लिए बुलाई गई महा विकास अघाड़ी (MVA) की महत्वपूर्ण बैठक में विपक्षी गठबंधन की एकजुटता पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। गठबंधन के 60 में से 23 विधायकों की अनुपस्थिति ने विपक्ष की तैयारियों पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है।
बैठक के दौरान उद्धव ठाकरे ने गठबंधन की स्थिति पर तीखा सवाल किया। उन्होंने अपने सहयोगियों से पूछा, "हम कहते हैं कि हम साथ हैं, लेकिन क्या हम सचमुच साथ हैं? क्या हम सदन में एक एकजुट विपक्ष के रूप में मुद्दों को मिलकर उठा रहे हैं?" ठाकरे की यह टिप्पणी गठबंधन के भीतर बढ़ते अविश्वास को दर्शाती है।
बैठक में शरद पवार, जयंत पाटिल और नाना पटोले जैसे कद्दावर नेताओं का न आना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, संजय राउत और हर्षवर्धन सपकाल जैसे नेताओं ने उपस्थिति दर्ज कराई, लेकिन बड़ी संख्या में विधायकों की अनुपस्थिति ने MVA के भविष्य पर काले बादल मंडरा दिए हैं।
उद्धव ठाकरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो नेता पाला बदलकर शिंदे खेमे में गए हैं, उन पर ध्यान न दिया जाए। उन्होंने अपने समर्थकों से एकजुटता दिखाने और संयुक्त रैलियां आयोजित करने का आग्रह करते हुए कहा कि महा विकास अघाड़ी अभी भी एक बड़ी ताकत है।
महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन की बैठक में विधायकों की भारी गैरमौजूदगी। क्या MVA का अंत नजदीक है? जानिए उद्धव ठाकरे ने सहयोगियों से क्या पूछा।
अरुणाचल प्रदेश के केयी पान्योर जिले में मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही। 1 की मौत, 4 लापता। वायुसेना और SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।
क्या पासपोर्ट भारतीय नागरिकता का सबूत है? विदेश मंत्रालय के ताजा बयान और बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले के संदर्भ में जानें भारतीय नागरिकता के कानूनी दस्तावेज और नियम।
ओडिशा हाईकोर्ट में एक पति ने याचिका दायर कर अपने पत्नी को खोज निकालने के लिए गुहार लगाई, लेकिन मामले की सुनवाई के समय हाई कोर्ट को पता चला कि, पति-पत्नी के बीच मतभेद और कलह थी। जिसके चलते पत्नी घर छोड़कर चली गई थी।
उत्तरप्रदेश भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले नई टीम का एलान कर दिया है। भाजपा की नई टीम में ओबीसी को तरजीह दी गई है। दरअसल, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी ने गुरुवार को अपनी टीम की घोषणा की।
पीएम नरेंद्र मोदी ने देशभर में बढ़ रहे साइबर अपराधों और आनलाइन धोखाधड़ी को लेकर सख्त रुख अपनाया है। पीएम ने 52वीं प्रगति मीटिंग की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने साइबर फ्रॉड पर नकेल कसने के लिए ई-जीरो एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या तीन के पीठासीन अधिकारी न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर ने अपने आवास पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने एसएसपी संजय कुमार वर्मा को एक पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा चिंताओं से अवगत कराया है।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा समेत 17 लोगों को आरोपी माना है। रिपोर्ट पीएमओ भेजी गई। जानिए क्या है पूरा मामला और आगे क्या कार्रवाई हो सकती है।
दिल्ली से अमृतसर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण पाकिस्तान के एयरस्पेस में प्रवेश कर गई। जानिए क्या हुआ जब विमान वापस अमृतसर लौटा और उसे क्यों दिल्ली डायवर्ट किया गया।
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा (संशोधन) विधेयक 2026 का मसौदा जारी किया है। अब अंत्योदय अन्न योजना के तहत राशन का वितरण परिवार के बजाय प्रति व्यक्ति के आधार पर होगा। 13 जुलाई तक सुझाव आमंत्रित।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह