वैसे तो कई चीजें बाजार में मिल जाती हैं, लेकिन कभी-कभार हम कुछ चीजें घर में ही बनाने लग जाते हैं, जिन्हें स्टेप टू स्टेप बनाएंगे तो वे परफेक्ट बन जाती हैं। सूखे नारियल से बड़ी आसानी से घर में नारियल का तेल निकाल सकते हैं।

वैसे तो कई चीजें बाजार में मिल जाती हैं, लेकिन कभी-कभार हम कुछ चीजें घर में ही बनाने लग जाते हैं, जिन्हें स्टेप टू स्टेप बनाएंगे तो वे परफेक्ट बन जाती हैं। सूखे नारियल से बड़ी आसानी से घर में नारियल का तेल निकाल सकते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि ये तेल पूरी तरह शुद्ध बनेगा और कई महीने तक खराब नहीं होगा। घर में बना नारियल का तेल इतना अच्छा और खुशबूदार बनता है कि इसकी महक घर में फैल जाएगी।
आप इस नारियल तेल को चेहरे या बालों पर लगाएं चमक आ जाएगी। वैसे तो इसे खाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन क्योंकि ये इतना ज्यादा प्योर बनता है कि इसे खाने में खत्म ना करके स्किन और बालों के लिए यूज करना बेहतर होगा।
नारियल को काटकर दो घटे पानी में भिगोएं
सबसे पहले तो जितने नारियल हैं उनको छोटे छोटे टुकड़ों में काटकर 2 घंटे के लिए पानी में भिगो दीजिए। टुकड़े का साइज जैसे सब्जियां काटते हैं उस तरह का ले सकते हैं। इसके बाद जब नारियल थोड़ा मुलायम हो जाए तो इसे मिक्सी में पीसना है।
इस तरह से पीसें नारियल
आप 1 कप नारियल लें और करीब इतना ही पानी डालें और मिक्सी को लगातार चलाते हुए इसकी जितनी बारीक प्यूरी बन जाए वो बनाएं। इसके बाद किसी सूती या मलमल के कपड़े से खूब कसकर इसका दूध निकाल लीजिए। ऐसे तब तक करें जब तक पूरे नारियल का दूध ना निकल जाए। बचे हुए बुरादे को आप फेंक सकते हैं या सुखाकर नारियल पाउडर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
अब इस तरह से निकालें तेल
अगले स्टेप में नारियल के इस दूध को करीब 15 घंटे या ओवरनाइट फ्रिज में रखें। अगले दिन आप देखेंगे कि नारियल की मलाई ऊपर जम गयी है और पानी नीचे रह गया है। फिर इस मलाई को किसी भारी तले की कढ़ाई में उबलने रख दें। ये प्रक्रिया नॉर्मल दूध की मलाई से घी बनाने जैसी है। इस मलाई को करीब 1 घंटे तक या जब मलाई जल ला जाए और नारियल का तेल पूरी तरह अलग ना हो जाए तब तक उबालें। सूती या मलमल के कपड़े से इसे छाने। बिना तेल निकालने वाले उपकरण के आपका शुद्ध और पूरी तरह होममेड नारियल का तेल तैयार है।
अब बॉटल में कर लें स्टोर
बता दें 4 नारियल में से कम कम 300-400 ग्राम नारियल का तेल निकल आता है। इस तेल को साफ कांच की बॉटल या किसी स्टील के डब्बे में स्टोर करें और चेहरे पर लगाएं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत की प्रजनन दर रिप्लेसमेंट लेवल (2.1) से घटकर 1.9 रह गई है। एलन मस्क ने भी इस पर चिंता जताई है। जानिए भारत में गिरती जन्म दर के कारण और इसके भविष्य पर होने वाले असर के बारे में।
WhatsApp ला रहा है नया View Once Text फीचर। अब फोटो-वीडियो की तरह टेक्स्ट मैसेज भी एक बार पढ़ते ही चैट से गायब हो जाएगा। जानें कैसे काम करेगा यह नया प्राइवेसी फीचर।
क्या आपकी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में फैटी लिवर आया है? तुरंत दवा खाने के बजाय लाइफस्टाइल में ये बदलाव करें। जानिए विशेषज्ञ डॉक्टर नरेंद्र के शेट्टी से फैटी लिवर को प्राकृतिक रूप से ठीक करने के अचूक उपाय।
फिट रहने के लिए संपूर्ण गाइड! जानें घर पर कसरत करने के तरीके, मुख्य योग आसन, जिम के जरूरी नियम और सुरक्षित रूप से वजन नियंत्रित करने के व्यावहारिक उपाय।
भारत में लॉन्च हुआ फेफड़ों के कैंसर का 7 मिनट वाला जादुई इंजेक्शन 'टेसेंट्रिक'। जानिए कैसे काम करती है रोश फार्मा की यह इम्यूनोथेरेपी और क्या है इसकी कीमत।
जानें समय प्रबंधन के प्रभावी तरीके जिनसे आप एक दिन में अधिक काम कर सकते हैं। पोमोडोरो तकनीक और कार्य प्राथमिकता के साथ अपनी उत्पादकता बढ़ाएं।
देर रात तक जागना आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। जानें कैसे यह आदत मोटापे, हृदय रोग, मानसिक तनाव और कमजोर इम्यूनिटी का कारण बनती है। स्वस्थ जीवनशैली के लिए आज ही अपनी आदत बदलें।
गर्मियों में फ्रिज की सफाई बहुत जरूरी है। जानें घर पर DIY क्लीनिंग स्प्रे बनाने का तरीका, फ्रिज को बैक्टीरिया मुक्त रखने के टिप्स और डीप क्लीनिंग के आसान स्टेप्स
रोजाना सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम खाना सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। जानें कैसे यह छोटी सी आदत आपकी इम्यूनिटी, दिमाग और स्किन को बदल सकती है।
क्या आप तकनीक से थके हुए महसूस कर रहे हैं? जानिए डिजिटल डिटॉक्स क्या है, इसके फायदे और मानसिक शांति पाने के लिए इसे अपनी जीवनशैली का हिस्सा कैसे बनाएं।