प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 137वें एपिसोड को संबोधित किया। पीएम मोदी ने महिला सशक्तिकरण, अंतरिक्ष मिशन, स्वच्छता अभियानों, नशा मुक्त भारत और वैश्विक स्तर पर तिरंगे के मान से जुड़ी विभिन्न प्रेरक कहानियों को साझा किया।

पीएम ने कहा-मिशन शक्ति सैट-अंतरिक्ष में बेटियों का परचम
16,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने स्वच्छता का संकल्प लिया
10,000 से ज्यादा लोगों को जिम्मेदार यात्री सर्टिफिकेट मिला
हर घर तिरंगा अभियान के तहत 8 करोड़ तिरंगा सेल्फी अपलोड
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 137वें एपिसोड को संबोधित किया। पीएम मोदी ने महिला सशक्तिकरण, अंतरिक्ष मिशन, स्वच्छता अभियानों, नशा मुक्त भारत और वैश्विक स्तर पर तिरंगे के मान से जुड़ी विभिन्न प्रेरक कहानियों को साझा किया। मोदी ने कहा-मिशन शक्तिसैट के माध्यम से 108 देशों की 12,000 छात्राओं को सैटेलाइट तकनीक और इनोवेशन सीखने का अवसर मिल रहा है। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य पूरी तरह छात्राओं द्वारा तैयार की गई सैटेलाइट को चंद्रमा की कक्षा में भेजना है। 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में इसके दूसरे चरण का शुभारंभ हुआ, जिसमें भारत और विदेश की लगभग 100 छात्राओं ने भाग लिया।
शौक से बना सफलता का रास्ता
पीएम ने कहा-नगालैंड के फेक जिले की वेसालु पुरो ने 2021 में सिर्फ एक चौथाई एकड़ जमीन पर फूलों (ग्लेडियोलस) की खेती की शुरुआत की। कृषि विज्ञान केंद्र की ट्रेनिंग और अपनी लगन के दम पर आज उनके उगाए फूल नगालैंड के स्थानीय बाजारों से निकलकर दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों तक पहुंच रहे हैं।
अमरनाथ यात्रा में स्वच्छता
पीएम ने कहा- अमरनाथ यात्रा के दौरान 400 मीट्रिक टन से अधिक कचरा एकत्र कर प्रोसेस किया गया।16,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने स्वच्छता का संकल्प लिया और 10,000 से ज्यादा यात्रियों को जिम्मेदार यात्री सर्टिफिकेट मिला। यात्रा मार्ग पर घोड़ों और खच्चरों के गोबर को बायोगैस में बदलकर उससे स्वच्छ ज्योत प्रज्वलित की गई।
यूपी के क्लीन-अप पटवाई की सराहना
पीएम ने कहा-उत्तर प्रदेश के रामपुर (पटवाई गांव) के दो युवाओं-आकाश और रोहन ने गंदगी के खिलाफ क्लीन-अप पटवाई नाम से अभियान शुरू किया। इस युवा टीम ने अब तक चार गंगा घाटों की सफाई की है, 1 टन से अधिक प्लास्टिक कचरा हटाया है और कई तालाबों का जीर्णोद्धार किया है।
पीएम स्वनिधि और महिला सशक्तिकरण
प्रधानमंत्री ने पीएम स्वनिधि योजना का जिक्र करते हुए कहा- कुल लाभार्थियों में लगभग 46 फीसदी (तकरीबन 35 लाख) महिलाएं हैं। गाजियाबाद की बबीता शर्मा का उदाहरण देते हुए पीएम ने बताया कि कैसे सड़क किनारे पूजा सामग्री बेचने वाली महिला ने योजना से वित्तीय सहायता लेकर अपने कारोबार को एक पक्की दुकान में बदला।
वैश्विक मंच पर सूर्यपथ तिरंगा अभियान
मोदी ने कहा-हर घर तिरंगा अभियान के तहत इस साल 8 करोड़ से अधिक तिरंगा सेल्फी अपलोड की गईं। सूर्यपथ तिरंगा पहल के जरिए दुनिया भर में भारत का मान बढ़ा। फिजी के सुवा शहर में सूरज की पहली किरण के साथ भारतीय तिरंगा फहराया गया। पीएम ने यह भी उल्लेख किया कि वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने से यह वर्ष और भी विशेष हो गया है।
नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत
नशे के खिलाफ लड़ाई को राष्ट्रीय संकल्प बताते हुए पीएम ने युवाओं, संगीतकारों, छात्रों और थिएटर ग्रुप्स से रचनात्मक माध्यमों के जरिए नशे के दुष्परिणामों पर जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
इतिहास को सरल बनाने की पहल
पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्री द्वारा बनाई गई वेबसाइट का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति किसी भी वर्ष का चुनाव कर यह आसानी से जान सकता है कि उस कालखंड में भारत के किस भू-भाग पर किसका शासन था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 137वें एपिसोड को संबोधित किया। पीएम मोदी ने महिला सशक्तिकरण, अंतरिक्ष मिशन, स्वच्छता अभियानों, नशा मुक्त भारत और वैश्विक स्तर पर तिरंगे के मान से जुड़ी विभिन्न प्रेरक कहानियों को साझा किया।
देवरिया में जिलाधिकारी के रूप में तैनात रहीं आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए 13 वर्षों की सेवा के बाद स्वेच्छा से त्यागपत्र देने की जानकारी साझा की। आईआईटी दिल्ली और आईआईएम बैंगलोर से पढ़ाई कर चुकीं दिव्या मित्तल ने लिखा कि उन्होंने अपनी इच्छा से इस यात्रा को विराम दिया है।
एनडीए में आरक्षण के सब-कैटेगराइजेशन और कोटे के अंदर कोटे को लेकर विवाद गहरा गया है। संतोष कुमार सुमन और जीतन राम मांझी के समर्थन के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कड़ा पलटवार करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है।
पूर्व आर्मी चीफ जनरल एम. एम. नरवणे ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जानिए कैसे भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर मुरीदके और बहावलपुर में आतंकियों का खात्मा किया।
बॉम्बे हाईकोर्ट की कड़ी आपत्ति के बाद महाराष्ट्र FDA ने सिप्ला फार्मा के पुणे केंद्र का दवा बिक्री लाइसेंस रद्द करने का आदेश वापस ले लिया है।
हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण पर राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस को घेरा। इसे एससी-एसटी एक्ट के तहत अपराध बताते हुए एफआईआर की मांग की है।
दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लाल किला कार बम ब्लास्ट मामले में एनआईए की चार्जशीट पर संज्ञान लिया है। मामले में 13 आरोपी बनाए गए हैं और अगली सुनवाई 9 सितंबर को होगी।
नेपाल में झील टूटने से मचे खतरे के बीच बिहार के वाल्मीकिनगर गंडक बैराज और निचले इलाकों में बाढ़ का हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। जानिए गंडक के जलस्तर और प्रशासनिक तैयारियों का पूरा हाल।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर स्कूली बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। जानिए इस खास मौके पर बच्चों के साथ पीएम मोदी की मस्ती, बातचीत के बारे में।
भारत ने अमेरिका के साथ जैवलिन एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम खरीदने के लिए समझौता किया है। जानिए इस डिफेंस डील का इतिहास, महत्व और दोनों देशों के रक्षा संबंधों पर इसका क्या असर होगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह