मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की प्रमुख उपलब्धियों को साझा किया। सरदार सरोवर परियोजना में राज्य को बड़ी आर्थिक राहत, रक्षा क्षेत्र में निवेश और शिक्षा-संस्कृति में मध्यप्रदेश के प्रथम आने की विस्तृत जानकारी।
भोपाल के बड़ा तालाब किनारे अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू की। FTL के दायरे में बने फार्म हाउस और अवैध निर्माण तोड़े जा रहे हैं। जानें पूरी खबर और भू-माफिया का फर्जीवाड़ा।
रीवा के इटमा वाटर फॉल में सेल्फी लेते समय युवक तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। पुलिस और एसडीआरएफ ने सर्च अभियान शुरू किया। एक माह में यह तीसरी ऐसी घटना है।
प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' के 135वें संस्करण में एमपी के ब्यावरा की बहनों द्वारा कचरे से कंचन बनाने की मुहिम की तारीफ की। जानें क्या है यह 'वेस्ट टू वेल्थ' अभियान।
सतना के धवारी स्थित इनक्यूबेशन सेंटर में बिना मीटर सीधे ट्रांसफॉर्मर से बिजली उपयोग का मामला सामने आया। बिजली विभाग की जांच में अवैध कनेक्शन पकड़े गए, जिससे निगरानी और जवाबदेही पर सवाल खड़े हुए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के शासकीय शारदा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 'स्कूल चले हम' अभियान के तहत छात्राओं से भविष्य के लक्ष्यों पर चर्चा की और अत्याधुनिक खगोलीय प्रयोगशाला का निरीक्षण किया।
सतना जिले में 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू होगा। जन्म से पांच वर्ष तक के 2.26 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य तय किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारियां की हैं।
जिला अस्पताल के बाहर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई महज दो दिन में बेअसर दिखी। ठेले, गुमटियां और अवैध पार्किंग फिर लौट आईं, जबकि एम्बुलेंसों के लिए बनाई गई नई व्यवस्था भी धरातल पर नहीं उतरी।
सतना जिला अस्पताल में यातायात और अतिक्रमण सुधार के लिए प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। एंबुलेंस पार्किंग, वाहन जांच और अनावश्यक हूटर पर कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।
जिला अस्पताल मार्ग को जाममुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अवैध पार्किंग में खड़े वाहन जब्त किए गए, लेकिन कार्रवाई के कुछ घंटों बाद ही अस्पताल के सामने फिर से ठेले और गुमटियां सज गईं।






















