सतना नगर निगम ने बाजारों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए अभियान चलाया। दो दिनों में 49 दुकानदारों पर कार्रवाई कर 13,500 रुपए का जुर्माना वसूला। डस्टबिन नहीं रखने और गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती जारी रहेगी।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
शहर के बाजारों को स्वच्छ रखने के लिए नगर निगम ने अब गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। दुकानों के सामने कचरा फेंकने और डस्टबिन नहीं रखने वाले व्यवसायियों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा के निर्देश पर 18 और 19 नवंबर को चलाए गए अभियान के दौरान 49 दुकानदारों पर कुल 13,500 रुपए का स्पॉट फाइन लगाया गया। नगर निगम की टीम ने 18 नवंबर को सेमरिया चौक स्थित चौपाटी में कार्रवाई करते हुए गंदगी फैलाने वाले 11 दुकानदारों से 2,750 रुपए का जुर्माना वसूला। इसी दिन धवारी चौराहे से प्रेम नगर तिराहे तक अभियान चलाया गया, जहां नियमों का उल्लंघन करने वाले 24 व्यवसायियों पर 7,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। इसके बाद 19 नवंबर को सिटी कोतवाली चौक से रेलवे अंडरब्रिज तक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान 14 दुकानदारों से 3,750 रुपए का स्पॉट फाइन वसूला गया।
सफाई की जिम्मेदारी दुकानदारों की भी
नगर निगम का यह अभियान बाजारों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और दुकानदारों को अपनी जिम्मेदारी के प्रति सचेत करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। निगम ने स्पष्ट किया है कि दुकानदार अपनी दुकानों में डस्टबिन रखें और कचरे को सड़क, नाली अथवा सार्वजनिक स्थलों पर फेंकने के बजाय निर्धारित व्यवस्था के तहत उसका निस्तारण करें। बाजारों की स्वच्छता केवल निगम के सफाई कर्मचारियों के भरोसे नहीं छोड़ी जा सकती, इसमें व्यापारियों की भागीदारी भी जरूरी है। नगर निगम की कार्रवाई से स्पष्ट है कि सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों को अब आर्थिक दंड का सामना करना पड़ेगा।

मध्यप्रदेश सरकार ने छह जिलों में विशेष एनडीपीएस न्यायालय खोलने का निर्णय लिया, लेकिन सतना को सूची से बाहर रखा। जबकि जिले में गांजा, स्मैक और नशीली कफ सिरप की बड़ी बरामदगियां सामने आ चुकी हैं।
सतना जिला अस्पताल में चोरों ने टीबी वार्ड और ब्लड बैंक से 25 हजार रुपए से अधिक के उपकरण पार कर दिए। बार-बार चोरी के बावजूद सुरक्षा इंतजाम और पुलिस चौकी की सक्रियता सवालों में है।
सतना नगर निगम ने बाजारों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए अभियान चलाया। दो दिनों में 49 दुकानदारों पर कार्रवाई कर 13,500 रुपए का जुर्माना वसूला। डस्टबिन नहीं रखने और गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती जारी रहेगी।
छठ पर्व के बाद भी ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बनी हुई है। रेलवे ने सतना होकर चार स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इनमें दरभंगा, तिरुपति, वलसाड और डॉ. अंबेडकर नगर से ट्रेनें शामिल हैं।
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के तिरोड़ी थाना क्षेत्र के सिवनघाट में आधी रात तक मोबाइल चलाने को लेकर हुए विवाद में पति दिनेश राऊत ने पत्नी सुषमा राऊत की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बाग मुगालिया स्थित ईको लॉजिकल पार्क को सुबह 7 से 10 बजे तक खोलने पर वन विभाग और रहवासियों के बीच सहमति बन गई है। जानिए तेंदुए के हमले की घटना, सुरक्षा नियम और प्रदर्शन टलने की पूरी खबर।
भोपाल सेंट्रल जेल में बंद बीकॉम के छात्र हर्षित राजपूत की हमीदिया अस्पताल में मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही और बेड़ियों के इस्तेमाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पोस्टमॉर्टम में देरी को लेकर मॉर्चुरी के बाहर हंगामा हुआ और न्यायिक जांच शुरू कर दी गई है।
मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक बेहद उत्साहजनक खबर सामने आई है। प्रोजेक्ट चीता के तहत बोत्सवाना से भारत लाई गई ढाई वर्ष की मादा चीता केओएमजी-3 ने पार्क के प्राकृतिक वातावरण में चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इस सुखद घटना के साथ ही भारत में चीतों का कुल कुनबा बढ़कर 62 हो गया है।
जबलपुर ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में आयूब, अब्दुल बारी और असलम को कोलकाता से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 23 नवंबर तक रिमांड पर भेजा गया है। जानिए कैसे AK-47 की एक फोटो से खुला यह पूरा नेटवर्क।
भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा हत्याकांड की गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। आरोपी पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला की जेल सुरक्षा पर उठे सवालों के बीच सीबीआई ने आईफोन डेटा और सीसीटीवी फॉरेंसिक रिपोर्ट के लिए 60 दिन की और मोहलत मांगी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह