मध्यप्रदेश सरकार ने छह जिलों में विशेष एनडीपीएस न्यायालय खोलने का निर्णय लिया, लेकिन सतना को सूची से बाहर रखा। जबकि जिले में गांजा, स्मैक और नशीली कफ सिरप की बड़ी बरामदगियां सामने आ चुकी हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
नशे के अवैध कारोबार की गंभीर चुनौती से जूझ रहे सतना को एक बार फिर सरकार की प्राथमिकता में जगह नहीं मिली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 18 नवंबर को हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश के 6 जिलों में विशेष एनडीपीएस न्यायालय स्थापित करने का निर्णय लिया गया। सूची में रीवा और सिंगरौली को स्थान मिला, लेकिन सतना को बाहर रखा गया। यह फैसला उस समय आया है, जब सतना-मैहर क्षेत्र नशे की बड़ी खेपों की आवाजाही और बरामदगी के मामलों से लगातार चर्चा में है। 6 जिलों रीवा, सिंगरौली, भोपाल, इंदौर, मंदसौर और नीमच में विशेष एनडीपीएस अदालतें खोलने की घोषणा सरकार द्वारा की गई है। कैबिनेट ने इन न्यायालयों के लिए कुल 72 पदों को मंजूरी दी है। इन अदालतों का मकसद मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े मुकदमों का शीघ्र निराकरण करना है। लेकिन सवाल है कि सतना को इस व्यवस्था से अलग रखने का आधार क्या रहा? जबलपुर में पकड़ी गई खेप का गंतव्य मैहर के पास था, टिकुरिया टोला में बड़ी बरामदगी हुई और स्थानीय स्तर पर नशे के कारोबार की शिकायतें लगातार उठ रही हैं, तब सतना को विशेष अदालत की जरूरत क्यों नहीं महसूस की गई?
मैहर के पहले उतरनी थी 4.35 करोड़ की खेप
31 अक्टूबर को जबलपुर के गोसलपुर में पुलिस ने 871 किलो 95 ग्राम गांजा जब्त किया था। इसकी कीमत 4 करोड़ 35 लाख 55 हजार रुपये बताई गई। जबलपुर पुलिस की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, गांजा ओडिशा के बलांगीर से लाया गया था और मैहर पहुंचने से पहले एक जियो पेट्रोल पंप के पास उतारा जाना था। कंटेनर में 412 पेंट के डिब्बों के बीच 28 बोरियों में गांजा छिपाया गया था। अलीगढ़ निवासी 45 वर्षीय धर्मवीर सिंह और पश्चिम बंगाल निवासी 24 वर्षीय विक्रम करमाकर गिरफ्तार हुए। पुलिस के अनुसार चालक ने पहले भी मध्यप्रदेश में गांजा पहुंचाने की बात स्वीकार की थी। इतनी बड़ी खेप का मैहर के पास उतरना तय था, लेकिन स्थानीय स्तर पर इसका अंतिम खरीदार कौन था और नेटवर्क में कौन-कौन शामिल था, यह जांच का अहम सवाल है।
टिकुरिया टोला में मिल चुका नशे का बड़ा भंडार
सतना के टिकुरिया टोला में जून 2026 में एसटीएफ के इनपुट पर की गई कार्रवाई में 260 किलो गांजा और 7200 शीशी कफ सिरप बरामद हुआ था। जब्त सामग्री की कीमत करीब 28 लाख रुपये बताई गई। गोदाम किराये पर लेने वाले रीवा के दो संदिग्धों की तलाश की जा रही थी। यह कार्रवाई बताती है कि सतना केवल तस्करी के रास्ते पर नहीं, बल्कि नशीली सामग्री के भंडारण और वितरण की आशंका वाले नेटवर्क के दायरे में भी है। स्थानीय स्तर पर टिकुरिया टोला और सिंधी कैंप में स्मैक व गांजे की बिक्री को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं। स्कूली बच्चों तक नशे की पहुंच की आशंका सबसे चिंताजनक है। उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे सतना में अवैध शराब की पैकारी और तस्करी पर भी प्रभावी नियंत्रण की जरूरत है। चित्रकूट और मैहर जैसे धार्मिक क्षेत्रों में शराबबंदी अथवा प्रतिबंधित क्षेत्रों के बावजूद अवैध बिक्री की शिकायतें प्रशासनिक निगरानी की परीक्षा ले रही हैं। जाहिर है कि नशे के खिलाफ अभियान केवल छापों और गिरफ्तारियों से सफल नहीं होगा। तस्करी के स्रोत, स्थानीय खरीदार, वितरण नेटवर्क और वित्तीय कड़ियों तक पहुंचना होगा। सतना को विशेष एनडीपीएस न्यायालय से बाहर रखना सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल खड़ा करता है। विंध्य के इस जिले को भी नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में बराबर का संसाधन और न्यायिक व्यवस्था मिलनी चाहिए।

मध्यप्रदेश सरकार ने छह जिलों में विशेष एनडीपीएस न्यायालय खोलने का निर्णय लिया, लेकिन सतना को सूची से बाहर रखा। जबकि जिले में गांजा, स्मैक और नशीली कफ सिरप की बड़ी बरामदगियां सामने आ चुकी हैं।
सतना जिला अस्पताल में चोरों ने टीबी वार्ड और ब्लड बैंक से 25 हजार रुपए से अधिक के उपकरण पार कर दिए। बार-बार चोरी के बावजूद सुरक्षा इंतजाम और पुलिस चौकी की सक्रियता सवालों में है।
सतना नगर निगम ने बाजारों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए अभियान चलाया। दो दिनों में 49 दुकानदारों पर कार्रवाई कर 13,500 रुपए का जुर्माना वसूला। डस्टबिन नहीं रखने और गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती जारी रहेगी।
छठ पर्व के बाद भी ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बनी हुई है। रेलवे ने सतना होकर चार स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इनमें दरभंगा, तिरुपति, वलसाड और डॉ. अंबेडकर नगर से ट्रेनें शामिल हैं।
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के तिरोड़ी थाना क्षेत्र के सिवनघाट में आधी रात तक मोबाइल चलाने को लेकर हुए विवाद में पति दिनेश राऊत ने पत्नी सुषमा राऊत की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बाग मुगालिया स्थित ईको लॉजिकल पार्क को सुबह 7 से 10 बजे तक खोलने पर वन विभाग और रहवासियों के बीच सहमति बन गई है। जानिए तेंदुए के हमले की घटना, सुरक्षा नियम और प्रदर्शन टलने की पूरी खबर।
भोपाल सेंट्रल जेल में बंद बीकॉम के छात्र हर्षित राजपूत की हमीदिया अस्पताल में मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही और बेड़ियों के इस्तेमाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पोस्टमॉर्टम में देरी को लेकर मॉर्चुरी के बाहर हंगामा हुआ और न्यायिक जांच शुरू कर दी गई है।
मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक बेहद उत्साहजनक खबर सामने आई है। प्रोजेक्ट चीता के तहत बोत्सवाना से भारत लाई गई ढाई वर्ष की मादा चीता केओएमजी-3 ने पार्क के प्राकृतिक वातावरण में चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इस सुखद घटना के साथ ही भारत में चीतों का कुल कुनबा बढ़कर 62 हो गया है।
जबलपुर ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में आयूब, अब्दुल बारी और असलम को कोलकाता से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 23 नवंबर तक रिमांड पर भेजा गया है। जानिए कैसे AK-47 की एक फोटो से खुला यह पूरा नेटवर्क।
भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा हत्याकांड की गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। आरोपी पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला की जेल सुरक्षा पर उठे सवालों के बीच सीबीआई ने आईफोन डेटा और सीसीटीवी फॉरेंसिक रिपोर्ट के लिए 60 दिन की और मोहलत मांगी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह