जबलपुर ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में आयूब, अब्दुल बारी और असलम को कोलकाता से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 23 नवंबर तक रिमांड पर भेजा गया है। जानिए कैसे AK-47 की एक फोटो से खुला यह पूरा नेटवर्क।

जबलपुर। स्टार समाचार वेब
जबलपुर आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने फर्जी पासपोर्ट से जुड़े एक बड़े मामले में कार्रवाई करते हुए तीन अफगानी नागरिकों को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आयूब, अब्दुल बारी और असलम के रूप में की गई है। गुरुवार को तीनों आरोपियों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण (मुलाहिजा) कराया गया और इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीनों आरोपियों को 23 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
जांच में सामने आया है कि भारतीय पासपोर्ट हासिल करने के लिए इन तीनों आरोपियों ने जबलपुर निवासी सोहबत खान के साथ संपर्क किया था। कथित तौर पर प्रति व्यक्ति लगभग ढाई लाख रुपए में यह सौदा तय हुआ था। इस पूरे प्रकरण में कुल चार पासपोर्ट जारी होने की बात सामने आई है, जिनमें से तीन पासपोर्ट ATS द्वारा जब्त कर लिए गए हैं, जबकि एक पासपोर्ट गलत पते के चलते पासपोर्ट कार्यालय में वापस लौट गया था।
आरोपियों ने भारतीय पासपोर्ट के लिए आवेदन करते समय जबलपुर के तीन फर्जी पते दर्ज कराए थे। इन पतों में 300 मोतीनाला तालाब सदर, 410 उपरैनगंज और 870 छोटी ओमती शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इन्हीं फर्जी पतों के आधार पर पासपोर्ट के आवेदन प्रस्तुत किए गए और उनकी सत्यापन प्रक्रिया भी पूरी करवा ली गई, जिसके बाद पासपोर्ट जारी हुए।
ATS से जुड़े सूत्रों के अनुसार, तीनों संदिग्ध फर्जी पासपोर्ट और वीजा के सहारे लंबे समय से जबलपुर में रह रहे थे। सुरक्षा एजेंसियां अब यह खंगालने में जुटी हैं कि ये आरोपी भारत में किस मार्ग से और किन परिस्थितियों में दाखिल हुए थे। मामले की तह तक जाने के लिए ATS द्वारा अफगानिस्तान के दूतावास से भी संपर्क किया जा रहा है।
इस पूरे फर्जीवाड़े का पर्दाफाश तब शुरू हुआ, जब मुख्य आरोपी सोहबत खान ने सोशल मीडिया पर AK-47 राइफल के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी। अगस्त 2025 में उसकी गिरफ्तारी के बाद ATS ने मामले की कड़ियां जोड़नी शुरू कीं। जांच के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि सोहबत वर्ष 2015 में पश्चिम बंगाल के रास्ते भारत आया था और भोपाल होते हुए जबलपुर पहुंचा। जबलपुर के छोटी ओमती क्षेत्र में रहने वाली एक महिला से निकाह करने के बाद वह वहीं बस गया और करीब दस वर्षों से रहकर काम कर रहा था।
ATS की पड़ताल में यह भी पता चला कि सोहबत ने सबसे पहले अकबर नामक व्यक्ति का पासपोर्ट बनवाने की डील की थी, जिसके एवज में दो से ढाई लाख रुपए लिए गए थे। आरोप है कि जबलपुर के रहने वाले दिनेश गर्ग, महेंद्र कुमार सुखदान और चंदन सिंह ने अकबर के निवास तथा पहचान से जुड़े दस्तावेज जबलपुर के फर्जी पते पर तैयार करवाए थे। अगस्त 2025 में ATS ने सोहबत, अकबर और इकबाल सहित जबलपुर के तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इन स्थानीय आरोपियों पर अफगानी नागरिकों को फर्जी पासपोर्ट बनवाने में सहयोग देने का आरोप है।
जबलपुर ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में आयूब, अब्दुल बारी और असलम को कोलकाता से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 23 नवंबर तक रिमांड पर भेजा गया है। जानिए कैसे AK-47 की एक फोटो से खुला यह पूरा नेटवर्क।
भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा हत्याकांड की गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। आरोपी पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला की जेल सुरक्षा पर उठे सवालों के बीच सीबीआई ने आईफोन डेटा और सीसीटीवी फॉरेंसिक रिपोर्ट के लिए 60 दिन की और मोहलत मांगी है।
भोपाल की निशातपुरा पुलिस ने 18 नवंबर की रात बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9700 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब और आयशर ट्रक जब्त किया। भागने के दौरान कार को टक्कर मारने वाले चालक को पीपुल्स मॉल के पास पकड़ा गया।
मध्य प्रदेश राज्य दंत परिषद के हीरक जयंती समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नया शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय खोलने, मुंह के कैंसर की रोकथाम के लिए नीति बनाने और युवा दंत चिकित्सकों से संवाद करने सहित कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं।
रीवा के ढेकहा तिराहे पर यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो रही है। सिग्नल क्षेत्र में ऑटो, बस और मालवाहक वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से रोजाना जाम लग रहा है, पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
मऊगंज के देवलहा जलप्रपात के पास 12वीं की छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पास घायल मिला युवक अस्पताल में भर्ती है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
मध्यप्रदेश कैबिनेट ने रीवा के श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के विकास के लिए 414.17 करोड़ रुपये की पुनरीक्षित स्वीकृति दी। मातृत्व एवं शिशु अस्पताल में 100 अतिरिक्त बिस्तर, आधुनिक उपकरण और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं विकसित होंगी।
रीवा संभागायुक्त शीलेंद्र सिंह ने पीएम आवास निर्माण में देरी पर नाराजगी जताई। सतना और सीधी में करीब एक हजार आवास अधूरे हैं। लापरवाह हितग्राहियों से राशि वसूली और अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
सिंगरौली के जयंत में वाहन विवाद के बाद भूपेंद्र सिंह उर्फ राजन की हत्या से तनाव फैल गया। चार आरोपी गिरफ्तार, दो फरार हैं। परिजनों के धरने से जयंत-शक्तिनगर मार्ग बाधित रहा और कार्रवाई की मांग तेज हुई।
सतना में एयर स्ट्रिप की लंबाई 1200 से बढ़ाकर 1800 मीटर करने के लिए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया। आदर्श नगर में झोपड़ियां हटाईं, जबकि नगर निगम सेमरिया चौराहे पर दोबारा कब्जे रोकने निगरानी कर रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह