रीवा के ढेकहा तिराहे पर यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो रही है। सिग्नल क्षेत्र में ऑटो, बस और मालवाहक वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से रोजाना जाम लग रहा है, पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
पुलिस के तत्कालीन अधिकारियों द्वारा शिल्पी प्लाजा को जीरो टालरेंस क्षेत्र घोषित किया गया था ताकि लोगों को खरीददारी करते समय यातायात व वाहन की सुरक्षा को लेकर चिंता न करनी पड़े। लेकिन आज यह जीरो टालरेंस स्कीम वाहनों के पहिए के नीचे कुचल चुकी है। अब शहर में हर दिन जाम का नया स्पॉट तैयार होता है और लोगों के जरूरी काम प्रभावित होते हैं। यदि आप इस शहर के निवासी हैं तो कई बार जाम के कारण ट्रेन छूटने का खौफ महसूस कर चुकेहोंगे। अभी कुछ दिन पहले ही शहर में ऐसा जाम लगा था कि लोगों को एजी कॉलेज तिराहा से रेलवे स्टेशन तक अपने छोटे बच्चों व सामान को लेकर पैदल जाना पड़ा था। ऐसे हालात अक्सर बन ही जाया करते हैं।
कुछ समय से ढेकहा तिराहा जाम का नया स्पॉट बन चुका है। किसी भी समय यहां घंटों के जाम जैसे हालात पैदा हो जाते हैं जिसका कारण वाहनों का बेतरतीब घुसना रहता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि लाल सिग्नल होने के बावजूद आप कहीं से भी अपने वाहन को मोड़ सकते हैं क्योंकि आप ढेकहा में हैं।
सिग्नल एरिया में खड़े रहते हैं ऑटो
संभवत: यह पहला ऐसा स्पॉट है जहां लाल-हरा सिग्नल प्रणाली होने के बावजूद एक-दो नहीं बल्कि माल वाहन, दर्जनों ऑटो, बस खड़ी रहती हैं जो सिग्नलिंग के दौरान सवारियां चढ़ाने-उतारने का काम करते हैं। आश्चर्य की बात तो यह है कि यहां खड़े होने वाले वाहन सवारी का इंतजार करते रहते हैं भले ही उनकी इस हरकत की वजह से आगे-पीछे जाम लग जाए। ऐसे चालकों को लोगों की समस्या से कोई फर्क नहीं पड़ता है। देखा गया है कि पीक आॅवर में इलेक्ट्रिक व तिपहिया आॅटो चालक मुख्य तिराहा में ही वाहन खड़ा करते हैं और सवारियां चढ़ाने उतारने का काम बेखौफ होकर करते हैं। उन्हें इस बात की कतई चिंता नहीं रहती है कि यदि कोई वाहन जल्दीबाजी वाला रहा तो सवारी की सेहत पर उसका क्या असर पड़ेगा।
कोरमपूर्ति करते हैं तैनात पुलिसकर्मी
नए जाम स्पॉट में एक बात और भी सामने आ रही है जिसके मुताबिक रीवा से सतना तथा रीवा से सेमरिया की ओर जाने वाली यात्री बसों एवं टैक्सियों की समय पर रवानगी के लिए विशेष व्यवस्था बनाई जाती है। यहां तैनात पुलिसकर्मी यात्री बसों के लिए स्टापेज बनाते हैं ताकि उन्हें सवारियां मिल जाएं और बदले में उन्हें कुछ जेब खर्च के लिए मिल जाए। लोगों का दबी जुबान में ऐसा कहना है कि यहां से सवारी वाहनों की सकुशल रवानगी के लिए बकायदा रस्मो रिवाज तय हैं, जिसका आंकड़ा प्रतिदिन हजार पार कर जाता है। शायद यही वजह है कि सवारी वाहन दबंगई से बीच तिराहा में वाहन खड़ा करते हैं और सवारी का इंतजार करते हैं। यह बात अलग है कि कभी-कभी वीआईपी मूवमेंट के कारण उन्हें फांकापरस्ती में ही संतोष करना पड़ता है।

रीवा के ढेकहा तिराहे पर यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो रही है। सिग्नल क्षेत्र में ऑटो, बस और मालवाहक वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से रोजाना जाम लग रहा है, पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
मऊगंज के देवलहा जलप्रपात के पास 12वीं की छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पास घायल मिला युवक अस्पताल में भर्ती है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
मध्यप्रदेश कैबिनेट ने रीवा के श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के विकास के लिए 414.17 करोड़ रुपये की पुनरीक्षित स्वीकृति दी। मातृत्व एवं शिशु अस्पताल में 100 अतिरिक्त बिस्तर, आधुनिक उपकरण और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं विकसित होंगी।
रीवा संभागायुक्त शीलेंद्र सिंह ने पीएम आवास निर्माण में देरी पर नाराजगी जताई। सतना और सीधी में करीब एक हजार आवास अधूरे हैं। लापरवाह हितग्राहियों से राशि वसूली और अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
सिंगरौली के जयंत में वाहन विवाद के बाद भूपेंद्र सिंह उर्फ राजन की हत्या से तनाव फैल गया। चार आरोपी गिरफ्तार, दो फरार हैं। परिजनों के धरने से जयंत-शक्तिनगर मार्ग बाधित रहा और कार्रवाई की मांग तेज हुई।
सतना में एयर स्ट्रिप की लंबाई 1200 से बढ़ाकर 1800 मीटर करने के लिए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया। आदर्श नगर में झोपड़ियां हटाईं, जबकि नगर निगम सेमरिया चौराहे पर दोबारा कब्जे रोकने निगरानी कर रहा है।
सतना के रामपुर बाघेलान न्यायालय ने ऐरा हत्याकांड में गोविंद बंसल को आजीवन कारावास सुनाया। सह-आरोपी कुसमा बंसल को साक्ष्य मिटाने के मामले में पांच साल की सश्रम कैद मिली, तीसरा आरोपी फरार है।
सतना में एक दिसंबर से धान उपार्जन शुरू होगा। जिले के 71,097 किसानों ने पंजीयन कराया है। प्रशासन को तीन दिन में सत्यापन, खरीदी केन्द्रों पर सुविधाएं और भंडारण सहित भुगतान व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश मिले।
सतना के खेरमाई रोड स्थित जीडी टावर में निर्माण नियमों की अनदेखी पर भवन स्वामी को नोटिस जारी हुआ। वहीं नगर निगम ने 401 अनावश्यक बिजली कनेक्शन काटकर एक माह में 1.25 करोड़ रुपये बचाए।
कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने सतना में जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, श्रमिक विश्राम गृह और बायपास निर्माण का निरीक्षण किया। धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह