मऊगंज के देवलहा जलप्रपात के पास 12वीं की छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पास घायल मिला युवक अस्पताल में भर्ती है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना अंतर्गत देवलहा जल प्रपात के पास दुर्गम पहाड़ियों में एक छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मंगलवार की देर रात शव को बाहर निकाला है। वहीं पास में ही एक युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला है, जिसे उपचार के लिये अस्पतल भेजा गया है। घायल युवक को छात्रा का प्रेमी बताया गया है। परिजनों ने उस पर हत्या का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया है।
जानकारी के अनुसार हायर सेकेंडरी स्कूल रामपुर में कक्षा 12वीं की शालिनी साकेत मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बाजार से पेट दर्द की दवा खरीदने जाने की बात कह कर निकली थी। इस दौरान उसने अपनी छोटी बहन से बताया था कि कल से उसकी परीक्षा है, जल्दी से दवा लेकर आती है। इसके बाद से उसका पता नहीं था। शाम करीब 4 बजे पिता विष्णु प्रसाद साकेत ने फोन किया तो उसका मोबाइल बंद मिला। शाम करीब साढ़े 5 बजे पुलिस को सूचना मिली कि अष्टभुजी माता मंदिर के पीछे देवलहा जल प्रपात के पास जंगल में किसी युवक के चीखने की आवाज आ रही है, वह मदद की गुहार लगा रहा है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पर विकास साकेत नाम का युवक घायल अवस्था में मिला। उसकी की निशानदेही पर पुलिस ने छात्रा का शव दुर्गम पहाड़ियों के बीच से बरामद किया।
फोरेंसिक डॉक्टरों की टीम ने किया पीएम
पुलिस ने देर रात करीब 12 बजे शव को पहाड़ियों के बीच से बाहर निकाला। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिये रीवा के संजय गांधी अस्पताल भेजा गया। यहां बुधवार को श्यामशाम मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक विभाग के चिकित्सकों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया और परिजनों को सौंप दिया। वहीं घायल युवक को भी उपचार के लिये संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अप्रैल में होनी थी छात्रा की शादी
परिजनों ने बताया कि छात्रा की शादी तय हो गई थी। लेकिन मौके पर घायल मिला देवगना निवासी विकास साकेत उस पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा था। शालिनी का इसी माह तिलक होना था और अप्रैल माह में विवाह। पिता का आरोप है कि शालिनी ने विकास को शादी करने से इनकार कर दिया था। यही वजह है कि विकास ने उसे मिलने के लिये बुलाया और उसकी हत्या कर दी। खुद को घायल कर अब दूसरों पर हत्या करने का आरोप लगा रहा है।
घायल के बयान में सच्चाई तो मामला गंभीर
इधर पुलिस ने जब घायल से पूछताछ किया तो उसने बताया कि वह शालिनी के साथ घूमने आया था। इस दौरान अज्ञात लोग आये और दोनों के साथ मारपीट किये। जिसमें वह घायल हो गया। इसी दौरान अज्ञात आरोपियों ने शालिनी को नीचे फेक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। अब बड़ा सवाल यह है कि यदि घायल की बात में सच्चाई है तो यह मामला गंभीर हो सकता है। इस तरह की घटनाएं पूर्व में भी उक्त क्षेत्र में हो चुकी हैं। लिहाजा पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।
प्रयागराज में मजदूरी करता है पिता
छात्रा का पिता विष्णु साकेत प्रयागराज में रह कर मजदूरी करता है। जिससे उसके परिवार का भरण पोषण होता है। शालिनी तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। कक्षा 12वीं में अध्ययनरत थी। पिता को जैसे ही उसकी मौत की सूचना मिली तो वह बेसुध हो गये। उनका कहना है कि जिस बेटी की शादी की तैयारी घर में चल रही थी, उसकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को बिखेर कर रख दिया है।
मंगलवार की शाम करीब साढ़े 5 बजे अष्टभुजी माता मंदिर के पीछे देवलहा प्रपात के पास एक युवक के घायल होने और छात्रा का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। ग्रामीणों की मदद से देर रात छात्रा का शव दुर्गम पहाड़ियों से बरामद कर पीएम के लिये भेजा गया है। वहीं घायल का उपचार एसजीएमएच में कराया जा रहा है। मर्ग कायम कर घटना की विवेचना की जा रही है।
पीडी सोनवंशी, एसआई, नइगढ़ी थाना


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा के ढेकहा तिराहे पर यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो रही है। सिग्नल क्षेत्र में ऑटो, बस और मालवाहक वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से रोजाना जाम लग रहा है, पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
मऊगंज के देवलहा जलप्रपात के पास 12वीं की छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पास घायल मिला युवक अस्पताल में भर्ती है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
मध्यप्रदेश कैबिनेट ने रीवा के श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के विकास के लिए 414.17 करोड़ रुपये की पुनरीक्षित स्वीकृति दी। मातृत्व एवं शिशु अस्पताल में 100 अतिरिक्त बिस्तर, आधुनिक उपकरण और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं विकसित होंगी।
रीवा संभागायुक्त शीलेंद्र सिंह ने पीएम आवास निर्माण में देरी पर नाराजगी जताई। सतना और सीधी में करीब एक हजार आवास अधूरे हैं। लापरवाह हितग्राहियों से राशि वसूली और अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
सिंगरौली के जयंत में वाहन विवाद के बाद भूपेंद्र सिंह उर्फ राजन की हत्या से तनाव फैल गया। चार आरोपी गिरफ्तार, दो फरार हैं। परिजनों के धरने से जयंत-शक्तिनगर मार्ग बाधित रहा और कार्रवाई की मांग तेज हुई।
सतना में एयर स्ट्रिप की लंबाई 1200 से बढ़ाकर 1800 मीटर करने के लिए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया। आदर्श नगर में झोपड़ियां हटाईं, जबकि नगर निगम सेमरिया चौराहे पर दोबारा कब्जे रोकने निगरानी कर रहा है।
सतना के रामपुर बाघेलान न्यायालय ने ऐरा हत्याकांड में गोविंद बंसल को आजीवन कारावास सुनाया। सह-आरोपी कुसमा बंसल को साक्ष्य मिटाने के मामले में पांच साल की सश्रम कैद मिली, तीसरा आरोपी फरार है।
सतना में एक दिसंबर से धान उपार्जन शुरू होगा। जिले के 71,097 किसानों ने पंजीयन कराया है। प्रशासन को तीन दिन में सत्यापन, खरीदी केन्द्रों पर सुविधाएं और भंडारण सहित भुगतान व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश मिले।
सतना के खेरमाई रोड स्थित जीडी टावर में निर्माण नियमों की अनदेखी पर भवन स्वामी को नोटिस जारी हुआ। वहीं नगर निगम ने 401 अनावश्यक बिजली कनेक्शन काटकर एक माह में 1.25 करोड़ रुपये बचाए।
कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने सतना में जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, श्रमिक विश्राम गृह और बायपास निर्माण का निरीक्षण किया। धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।