मध्य प्रदेश राज्य दंत परिषद के हीरक जयंती समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नया शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय खोलने, मुंह के कैंसर की रोकथाम के लिए नीति बनाने और युवा दंत चिकित्सकों से संवाद करने सहित कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं।

मध्य प्रदेश राज्य दंत परिषद के हीरक जयंती समारोह
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश राज्य दंत परिषद के हीरक जयंती समारोह और युवा दंत चिकित्सक संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दंत चिकित्सा क्षेत्र के विस्तार और जनस्वास्थ्य को लेकर कई अहम घोषणाएँ कीं। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार मानव शरीर और जीवन में दांतों का विशेष महत्व है, उसी तरह समाज में दंत चिकित्सकों की भूमिका भी बेहद अहम है। उन्होंने बताया कि बच्चों की आयु और विकास का क्रम दांतों के आने से तय होता है तथा दांत व्यक्ति के व्यक्तित्व और सुंदरता को प्रभावित करते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश में इसी सत्र से एक और शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय शुरू किया जाएगा।

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुंह के कैंसर से बचाव और इसके बेहतर उपचार के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया। उन्होंने इस विषय पर सुझाव आमंत्रित करते हुए मध्य प्रदेश राज्य दंत परिषद को ओरल हेल्थ पॉलिसी का ड्राफ्ट तैयार कर प्रस्तुत करने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लगातार मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ाई जा रही है, जिससे दूरस्थ और जनजातीय अंचलों में भी चिकित्सा सुविधाएँ मजबूत होंगी और ग्रामीण इलाकों में डॉक्टरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। कार्यक्रम में लोक सेवा आयोग (पीएससी) की परीक्षा में चयनित होकर शासकीय सेवा में आए दंत चिकित्सकों को बधाई दी गई और उत्कृष्ट कार्य करने वाले दंत चिकित्सकों को सम्मानित भी किया गया।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार सभी वर्गों और क्षेत्रों के संतुलित विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में वर्ष 2002-03 तक केवल 5 मेडिकल कॉलेज थे, जो वर्ष 2023 तक बढ़कर 19 हुए और आज प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 33 तक पहुँच गई है। आयुर्वेद के क्षेत्र में भी विस्तार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ग्वालियर में 1915 में पहला आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय स्थापित हुआ था और 1995 तक राज्य में केवल 6 आयुर्वेदिक कॉलेज थे, जबकि मौजूदा सरकार ने एक ही वर्ष में 9 शासकीय आयुर्वेदिक कॉलेजों की शुरुआत की है। मंडला, डिंडौरी और सागर सहित हर जिले में शासकीय मेडिकल और आयुर्वेदिक कॉलेज खोले जा रहे हैं।
रोजगार और प्रशासनिक सुधारों पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को वर्षों से लंबित पदोन्नति का लाभ दिया, जिससे 1 लाख से अधिक सेवक लाभान्वित हुए। युवाओं के लिए 85 हजार पदों पर भर्ती की गई है और आने वाले दो वर्षों में 2 लाख रिक्त पदों को भरने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि नारी कल्याण और किसान कल्याण के बाद अब वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने की योजना है, जिसके तहत साल में दो बार पीएससी परीक्षा आयोजित की जाएगी। साथ ही औद्योगिक विकास और रोजगारपरक उद्योगों को विशेष अनुदान देकर नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत लोकतंत्र, युवा शक्ति और जनसंख्या की दृष्टि से विश्व में अग्रणी है और नागरिकों को अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगानी चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में सांदीपनि विद्यालयों की स्थापना, विद्यार्थियों के लिए स्कूल बस सुविधा और बेटियों की शिक्षा व आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के प्रयासों का भी उन्होंने उल्लेख किया। प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि देश में व्यवस्थाओं में बड़ा बदलाव आया है—अब रेल समय पर चल रही हैं, जनधन खातों और डीबीटी के माध्यम से शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को पारदर्शी तरीके से सीधा लाभ मिल रहा है तथा उद्योगों को दी जाने वाली सब्सिडी का भुगतान भी डीबीटी से किया जा रहा है।
युवा दंत चिकित्सकों के साथ संवाद करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उन्हें व्यवस्थित दिनचर्या अपनाने और हर कार्य पूरे मन व शत-प्रतिशत ऊर्जा के साथ करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मन से किया गया काम थकान नहीं देता, जबकि अनिच्छा से किया गया कार्य थका देता है। उन्होंने चिकित्सकों को संतुलित भोजन, बेहतर जीवनशैली, पर्याप्त नींद के साथ योगाभ्यास और ध्यान को दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों से खुले दिल से जुड़ें, छल-कपट से दूर रहें और अपने स्वार्थ से ऊपर उठकर समाज को कुछ देने का प्रयास करें। उन्होंने दंत चिकित्सकों से आह्वान किया कि वे अपने कार्यों में शुद्धता, अपनापन और पारदर्शिता रखें तथा गरीब व जरूरतमंद लोगों को कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराएँ। बेटियों के महत्व पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बेटियों को आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ाने के लिए उन्हें रोजगारपरक पाठ्यक्रमों से जोड़ना जरूरी है।
जबलपुर ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में आयूब, अब्दुल बारी और असलम को कोलकाता से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 23 नवंबर तक रिमांड पर भेजा गया है। जानिए कैसे AK-47 की एक फोटो से खुला यह पूरा नेटवर्क।
भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा हत्याकांड की गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। आरोपी पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला की जेल सुरक्षा पर उठे सवालों के बीच सीबीआई ने आईफोन डेटा और सीसीटीवी फॉरेंसिक रिपोर्ट के लिए 60 दिन की और मोहलत मांगी है।
भोपाल की निशातपुरा पुलिस ने 18 नवंबर की रात बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9700 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब और आयशर ट्रक जब्त किया। भागने के दौरान कार को टक्कर मारने वाले चालक को पीपुल्स मॉल के पास पकड़ा गया।
मध्य प्रदेश राज्य दंत परिषद के हीरक जयंती समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नया शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय खोलने, मुंह के कैंसर की रोकथाम के लिए नीति बनाने और युवा दंत चिकित्सकों से संवाद करने सहित कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं।
रीवा के ढेकहा तिराहे पर यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो रही है। सिग्नल क्षेत्र में ऑटो, बस और मालवाहक वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से रोजाना जाम लग रहा है, पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
मऊगंज के देवलहा जलप्रपात के पास 12वीं की छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पास घायल मिला युवक अस्पताल में भर्ती है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
मध्यप्रदेश कैबिनेट ने रीवा के श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के विकास के लिए 414.17 करोड़ रुपये की पुनरीक्षित स्वीकृति दी। मातृत्व एवं शिशु अस्पताल में 100 अतिरिक्त बिस्तर, आधुनिक उपकरण और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं विकसित होंगी।
रीवा संभागायुक्त शीलेंद्र सिंह ने पीएम आवास निर्माण में देरी पर नाराजगी जताई। सतना और सीधी में करीब एक हजार आवास अधूरे हैं। लापरवाह हितग्राहियों से राशि वसूली और अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
सिंगरौली के जयंत में वाहन विवाद के बाद भूपेंद्र सिंह उर्फ राजन की हत्या से तनाव फैल गया। चार आरोपी गिरफ्तार, दो फरार हैं। परिजनों के धरने से जयंत-शक्तिनगर मार्ग बाधित रहा और कार्रवाई की मांग तेज हुई।
सतना में एयर स्ट्रिप की लंबाई 1200 से बढ़ाकर 1800 मीटर करने के लिए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया। आदर्श नगर में झोपड़ियां हटाईं, जबकि नगर निगम सेमरिया चौराहे पर दोबारा कब्जे रोकने निगरानी कर रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह