भोपाल की निशातपुरा पुलिस ने 18 नवंबर की रात बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9700 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब और आयशर ट्रक जब्त किया। भागने के दौरान कार को टक्कर मारने वाले चालक को पीपुल्स मॉल के पास पकड़ा गया।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
राजधानी भोपाल में अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। निशातपुरा थाना पुलिस ने एक तेज रफ्तार आयशर ट्रक को रोककर उसमें लदी अंग्रेजी शराब की 1075 पेटियां जब्त की हैं। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, जब्त की गई शराब की कीमत लगभग 96 लाख रुपए बताई जा रही है, जबकि परिवहन में इस्तेमाल किए गए आयशर ट्रक की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपए है। इस तरह कुल मिलाकर करीब 1 करोड़ 16 लाख रुपए का माल पुलिस के हाथ लगा है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 18 नवंबर की रात मिली एक महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर की गई। वायरलेस सेट पर जानकारी मिली थी कि एक आयशर ट्रक तेज गति से गांधीनगर इलाके से करोंद की ओर बढ़ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सतर्क हो गई और करोंद चौराहे पर ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया। हालांकि, चालक ने पुलिस को देखते ही वाहन रोकने के बजाय उसकी रफ्तार और बढ़ा दी।
तेज गति से भागने के प्रयास में चालक ने आधार अस्पताल के पास एक कार को टक्कर मार दी और आगे निकल गया। इसके बाद निशातपुरा पुलिस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक का पीछा किया और आखिरकार पीपुल्स मॉल के पास घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया।
ट्रक को रोकने के बाद जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली, तो अंदर अंग्रेजी शराब की कुल 1075 पेटियां मिलीं। जांच में सामने आया कि इन पेटियों में ब्लैक फोर्ट प्रीमियम रम की 90 एमएल, 180 एमएल और 750 एमएल क्षमता वाली बोतलें रखी गई थीं। पुलिस ने मौके से कुल करीब 9700 लीटर अवैध शराब जब्त की है। जब पुलिस ने चालक से इस बड़ी खेप के क्रय-विक्रय और परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे, तो वह कोई संतोषजनक कागजात पेश नहीं कर सका।
तलाशी के दौरान ट्रक में रखी प्रत्येक पेटी पर 'SOM Distilleries & Breweries Ltd., ग्राम रोजराचक, जिला रायसेन (मप्र)' का नाम अंकित पाया गया। पुलिस ने अवैध परिवहन में प्रयुक्त आयशर ट्रक (क्रमांक MP04YJ9902) को भी जब्त कर लिया है। मामले में गिरफ्तार किए गए ट्रक चालक की पहचान 38 वर्षीय राम किशन बमोरिया के रूप में हुई है, जो रायसेन जिले के मंडीदीप का निवासी बताया गया है। निशातपुरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
गिरफ्तार चालक से पूछताछ के आधार पर पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। जांच अधिकारियों का ध्यान इस बात पर केंद्रित है कि शराब की यह बड़ी खेप वास्तव में कहां से लोड की गई थी और भोपाल या आसपास के किस क्षेत्र में इसकी सप्लाई की जानी थी। पुलिस इस अवैध परिवहन में शामिल अन्य संदिग्धों और मास्टरमाइंड की भूमिका की भी गहनता से जांच कर रही है।
जबलपुर ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में आयूब, अब्दुल बारी और असलम को कोलकाता से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 23 नवंबर तक रिमांड पर भेजा गया है। जानिए कैसे AK-47 की एक फोटो से खुला यह पूरा नेटवर्क।
भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा हत्याकांड की गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। आरोपी पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला की जेल सुरक्षा पर उठे सवालों के बीच सीबीआई ने आईफोन डेटा और सीसीटीवी फॉरेंसिक रिपोर्ट के लिए 60 दिन की और मोहलत मांगी है।
भोपाल की निशातपुरा पुलिस ने 18 नवंबर की रात बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9700 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब और आयशर ट्रक जब्त किया। भागने के दौरान कार को टक्कर मारने वाले चालक को पीपुल्स मॉल के पास पकड़ा गया।
मध्य प्रदेश राज्य दंत परिषद के हीरक जयंती समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नया शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय खोलने, मुंह के कैंसर की रोकथाम के लिए नीति बनाने और युवा दंत चिकित्सकों से संवाद करने सहित कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं।
रीवा के ढेकहा तिराहे पर यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो रही है। सिग्नल क्षेत्र में ऑटो, बस और मालवाहक वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से रोजाना जाम लग रहा है, पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
मऊगंज के देवलहा जलप्रपात के पास 12वीं की छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पास घायल मिला युवक अस्पताल में भर्ती है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
मध्यप्रदेश कैबिनेट ने रीवा के श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के विकास के लिए 414.17 करोड़ रुपये की पुनरीक्षित स्वीकृति दी। मातृत्व एवं शिशु अस्पताल में 100 अतिरिक्त बिस्तर, आधुनिक उपकरण और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं विकसित होंगी।
रीवा संभागायुक्त शीलेंद्र सिंह ने पीएम आवास निर्माण में देरी पर नाराजगी जताई। सतना और सीधी में करीब एक हजार आवास अधूरे हैं। लापरवाह हितग्राहियों से राशि वसूली और अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
सिंगरौली के जयंत में वाहन विवाद के बाद भूपेंद्र सिंह उर्फ राजन की हत्या से तनाव फैल गया। चार आरोपी गिरफ्तार, दो फरार हैं। परिजनों के धरने से जयंत-शक्तिनगर मार्ग बाधित रहा और कार्रवाई की मांग तेज हुई।
सतना में एयर स्ट्रिप की लंबाई 1200 से बढ़ाकर 1800 मीटर करने के लिए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया। आदर्श नगर में झोपड़ियां हटाईं, जबकि नगर निगम सेमरिया चौराहे पर दोबारा कब्जे रोकने निगरानी कर रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह