सतना जिला अस्पताल में चोरों ने टीबी वार्ड और ब्लड बैंक से 25 हजार रुपए से अधिक के उपकरण पार कर दिए। बार-बार चोरी के बावजूद सुरक्षा इंतजाम और पुलिस चौकी की सक्रियता सवालों में है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला अस्पताल में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था नाकाम साबित हो रही है। बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात चोरों ने एक बार फिर अस्पताल को निशाना बनाया। इस बार टीबी वार्ड और ब्लड बैंक से 25 हजार रुपए से अधिक कीमत के उपकरण चोरी कर लिए गए। घटना के बाद अस्पताल के सहायक प्रबंधक डॉ. धीरेन्द्र वर्मा ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। प्रबंधन ने चोरी के पीछे पूर्व सफाईकर्मी करन मलखेर पर संदेह जताया है। ब्लड बैंक से ऑक्सीजन सिलेंडर का मास्क रेगुलेटर सेट, ऑटोक्लेब का ऊपरी प्रेशर बाल्व मीटर, इंस्टाल्ड ढक्कन चोरी होने की शिकायत की गई है। आरोप है कि कचरा उठाने की आड़ में कचरे के बैग में रखकर संदेही ब्लड बैंक से आई वार्ड की ओर जाते देखा गया है।
ब्रोंकोस्कोप मॉनीटर समेत ऑक्सीजन रेगुलेटर हुए थे चोरी
24 अगस्त को अस्पताल परिसर के कोविड वार्ड के सामने स्थित ड्यूटी रूम से लाखों के उपकरण जैसे ब्रोंकोस्कोप, मॉनीटर, ऑक्सीजन रेगुलेटर, 10 ई-क्रिएशन पम्प और ऑक्सीजन पाइप चोरी होने की वारदात सामने आई थी। घटना के बाद प्रबंधन द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए थे जिसमें स्पष्ट नजर आ रहा था कि पूर्व सफाई कर्मी करन मलखेर द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था।
पूर्व में भी एफआईआर लेकिन खुलेआम घूम रहा अपराधी
प्रबंधन के मुताबिक, करन मलखेर पर पूर्व में भी कोविड वार्ड के सामने बने ड्यूटी रूम से लाखों रुपए के उपकरण चोरी करने का आरोप लगाया गया था। इस मामले में दो बार शिकायत और एफआईआर दर्ज कराए जाने की बात भी सामने आई है। इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति खुलेआम घूम रहा है और अब दोबारा अस्पताल के वार्डों को निशाना बना रहा है। गौरतलब है कि 24 अगस्त को भी चोरी की वारदात हुई थी। इसके बाद भी अस्पताल परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए जा सके।
सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था
एक ओर अस्पताल के वार्डों से कीमती उपकरण चोरी हो रहे हैं, दूसरी ओर परिसर में मौजूद पुलिस चौकी की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं अब भी तीन शिफ्टों में 20 डंडाछाप सुरक्षा पहरेदारों के भरोसे अस्पताल की चौकीदारी की जा रही है। पूर्व की घटनाओं और शिकायतों के बाद भी चोरी की पुनरावृत्ति होना अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रहा है। अब देखना यह है कि पुलिस चोरी के मामले में क्या कार्रवाई करती है और चौकी की कार्यप्रणाली पर लगाए जा रहे गंभीर आरोपों की जांच कब होती है?
चौकी है, फिर भी अस्पताल भगवान भरोसे
अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी होने के बावजूद चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। आरोप हैं कि चौकी की भूमिका एमएलसी (मेडिको लीगल केस) तक ही सीमित होकर रह गई है। अस्पताल के वार्डों, उपकरणों और अन्य संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा के लिए कोई प्रभावी निगरानी नहीं दिखाई देती। ऐसे में चौकी की मौजूदगी के बावजूद अस्पताल परिसर असुरक्षित बना हुआ है।
चौकी के भीतर दलाली के भी आरोप
पुलिस चौकी की कार्यप्रणाली को लेकर इससे भी गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। आरोप है कि चौकी के भीतर ही कुछ कथित दलाल बैठकर अपनी गतिविधियां संचालित करते हैं और उन्हें वहां तैनात आरक्षक का संरक्षण प्राप्त है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, इनकी निष्पक्ष जांच जरूरी है। अस्पताल जैसे संवेदनशील परिसर में यदि सुरक्षा व्यवस्था के बजाय चौकी की भूमिका पर ही सवाल उठने लगें तो स्थिति की गंभीरता समझी जा सकती है।

मध्यप्रदेश सरकार ने छह जिलों में विशेष एनडीपीएस न्यायालय खोलने का निर्णय लिया, लेकिन सतना को सूची से बाहर रखा। जबकि जिले में गांजा, स्मैक और नशीली कफ सिरप की बड़ी बरामदगियां सामने आ चुकी हैं।
सतना जिला अस्पताल में चोरों ने टीबी वार्ड और ब्लड बैंक से 25 हजार रुपए से अधिक के उपकरण पार कर दिए। बार-बार चोरी के बावजूद सुरक्षा इंतजाम और पुलिस चौकी की सक्रियता सवालों में है।
सतना नगर निगम ने बाजारों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए अभियान चलाया। दो दिनों में 49 दुकानदारों पर कार्रवाई कर 13,500 रुपए का जुर्माना वसूला। डस्टबिन नहीं रखने और गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती जारी रहेगी।
छठ पर्व के बाद भी ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बनी हुई है। रेलवे ने सतना होकर चार स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इनमें दरभंगा, तिरुपति, वलसाड और डॉ. अंबेडकर नगर से ट्रेनें शामिल हैं।
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के तिरोड़ी थाना क्षेत्र के सिवनघाट में आधी रात तक मोबाइल चलाने को लेकर हुए विवाद में पति दिनेश राऊत ने पत्नी सुषमा राऊत की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बाग मुगालिया स्थित ईको लॉजिकल पार्क को सुबह 7 से 10 बजे तक खोलने पर वन विभाग और रहवासियों के बीच सहमति बन गई है। जानिए तेंदुए के हमले की घटना, सुरक्षा नियम और प्रदर्शन टलने की पूरी खबर।
भोपाल सेंट्रल जेल में बंद बीकॉम के छात्र हर्षित राजपूत की हमीदिया अस्पताल में मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही और बेड़ियों के इस्तेमाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पोस्टमॉर्टम में देरी को लेकर मॉर्चुरी के बाहर हंगामा हुआ और न्यायिक जांच शुरू कर दी गई है।
मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक बेहद उत्साहजनक खबर सामने आई है। प्रोजेक्ट चीता के तहत बोत्सवाना से भारत लाई गई ढाई वर्ष की मादा चीता केओएमजी-3 ने पार्क के प्राकृतिक वातावरण में चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इस सुखद घटना के साथ ही भारत में चीतों का कुल कुनबा बढ़कर 62 हो गया है।
जबलपुर ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में आयूब, अब्दुल बारी और असलम को कोलकाता से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 23 नवंबर तक रिमांड पर भेजा गया है। जानिए कैसे AK-47 की एक फोटो से खुला यह पूरा नेटवर्क।
भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा हत्याकांड की गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। आरोपी पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला की जेल सुरक्षा पर उठे सवालों के बीच सीबीआई ने आईफोन डेटा और सीसीटीवी फॉरेंसिक रिपोर्ट के लिए 60 दिन की और मोहलत मांगी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह