भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में मैराथन बैठकें हुईं। जानें 'सेवा दूत' अभियान, रिक्त पदों पर नियुक्तियों और सत्ता-संगठन समन्वय से जुड़ी हर बड़ी अपडेट।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रदेश में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी चुनावी चुनौतियों के मद्देनजर अपनी रणनीति को तेज कर दिया है। बुधवार (18 नवंबर) को प्रदेश भाजपा कार्यालय में दिनभर मैराथन बैठकों का दौर चला। जिनमें पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी के साथ मिलकर संगठन के आगामी कार्यक्रमों, पिछले अभियानों की समीक्षा और संगठन में शेष बची नियुक्तियों को अंतिम रूप देने पर गहन मंथन किया।
बैठकों के समापन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी की आगामी कार्ययोजना का विस्तृत खाका पेश किया। प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक, संगठन जल्द ही प्रदेश भर में 'सेवा दूत' अभियान की शुरुआत करने जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत 1 से 25 अप्रैल तक राज्य के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पार्टी का एक समर्पित कार्यकर्ता या वरिष्ठ नेता 25 दिनों के पूर्णकालिक प्रवास पर रहेगा। इस व्यवस्था की खास बात यह होगी कि संबंधित नेता को उसके गृह जिले के बजाय दूसरे जिले की एक विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। वहां प्रवास के दौरान वह बूथ स्तर तक जाकर स्थानीय संगठन की कार्यप्रणाली की जमीनी समीक्षा करेगा और अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपेगा। इसके अतिरिक्त, बैठकों में पार्टी द्वारा पूर्व में चलाए गए सेवा अभियानों और पदयात्राओं के प्रभाव की भी बिंदुवार समीक्षा की गई।
प्रदेश भाजपा कार्यालय में सुबह से ही बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया था। तय कार्यक्रम के अनुसार, पहली बैठक सुबह 10:30 बजे आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश पदाधिकारियों और संभाग प्रभारियों ने हिस्सा लिया। इसके बाद दोपहर 12 बजे दूसरी बैठक हुई, जिसमें संभाग प्रभारियों के साथ-साथ जिला प्रभारी और जिला अध्यक्ष शामिल हुए। दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी के नेतृत्व में संभागवार अलग-अलग बैठकें आयोजित की गईं। इस दौरान संभाग और जिला प्रभारियों से जिलों में लंबे समय से रिक्त पड़े पदों, विभिन्न मोर्चों के खाली जिला अध्यक्ष पदों और प्रकोष्ठों के रिक्त संयोजक पदों पर नियुक्तियों के लिए नामों की सूची मांगी गई। साथ ही, प्रत्येक जिले से चार वरिष्ठ नेताओं के नामों के पैनल पर भी विचार-विमर्श किया गया, जिन्हें आगामी समय में कोर कमेटी या प्रदेश कार्यसमिति में समायोजित किया जा सकता है। प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि संगठन के सभी स्तरों पर खाली पदों को जल्द ही भर दिया जाएगा।
बैठकों में मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सत्ता और संगठन के बीच तालमेल की स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि सत्ता और संगठन की अपनी अलग-अलग कार्यप्रणाली और व्यवस्थाएं होती हैं, लेकिन जनहित और पार्टी के लक्ष्यों की पूर्ति के लिए जहां भी आवश्यकता होती है, दोनों पूरी एकजुटता के साथ मिलकर काम करते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री वर्तमान में गांधी सागर में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता कर प्रदेश के विकास कार्यों को गति दे रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी बताया कि गुरुवार (19 नवंबर) को होने वाले बैठकों के दूसरे दौर और शाम को आयोजित होने वाली निगम-मंडल अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री स्वयं उपस्थित रहेंगे।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने गांधी सागर में संपन्न हुई कैबिनेट बैठक में लिए गए जनकल्याणकारी निर्णयों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण आबादी को उनकी पुश्तैनी जमीन का मालिकाना हक प्रदान करने के कैबिनेट के फैसले का संगठन की ओर से स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार, सरकार के इस निर्णय से ग्रामीणों को अपनी भूमि का वैध स्वामित्व प्राप्त होगा, जिससे वे भविष्य में अपने बच्चों की उच्च शिक्षा और परिवार की आर्थिक उन्नति के लिए बैंकों से आसानी से ऋण प्राप्त कर सकेंगे। इस दूरगामी फैसले के लिए उन्होंने संपूर्ण भाजपा संगठन की ओर से प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
दिनभर चली गहन रणनीतिक बैठकों के बाद बुधवार रात प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निवास पर सभी पदाधिकारियों के सम्मान में सहभोज और दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। संगठन नेतृत्व की ओर से सभी संभाग प्रभारियों, जिला प्रभारियों और जिला अध्यक्षों को इस पारिवारिक व संगठनात्मक कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से शामिल होने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके मद्देनजर सभी पदाधिकारियों को अपनी वापसी की यात्रा रात 10 बजे के बाद ही निर्धारित करने को कहा गया था, ताकि सभी नेता अनौपचारिक माहौल में आपसी संवाद कर सकें।
भोपाल में किसानों और जनहित के मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। सीएम हाउस और शिवराज सिंह चौहान के आवास का घेराव रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, जिसमें पिछड़ा वर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष समेत 7 कार्यकर्ता घायल हो गए।
भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में मैराथन बैठकें हुईं। जानें 'सेवा दूत' अभियान, रिक्त पदों पर नियुक्तियों और सत्ता-संगठन समन्वय से जुड़ी हर बड़ी अपडेट।
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी नगर स्थित वार्ड नंबर 12 में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी गई। घर में राकेश मीणा, उनकी पत्नी और बेटे के शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई है।
मध्यप्रदेश के सिवनी में होटल संचालक से अवैध वसूली और कपल को धमकाने के मामले में सीएम डॉ. मोहन यादव ने सख्त एक्शन लिया है। एएसपी, एसडीओपी और टीआई समेत 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर जांच के आदेश दिए गए हैं।
मध्यप्रदेश के ऊर्जा विभाग ने 4500 से अधिक संविदा बिजली कर्मचारियों के नियमितीकरण की योजना से इनकार कर दिया है। 24 जुलाई 2026 को आदेश जारी करने के बाद भी परीक्षा नहीं हुई और अब RTI में विभाग ने रिकॉर्ड होने से मना कर दिया है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने भोपाल मास्टर प्लान-2047 को अवैधानिक बताते हुए राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दुकानों की सीलिंग, 2031 के प्लान को निरस्त करने और ओबीसी वर्ग की अनदेखी को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर निशाना साधा।
अशोकनगर के चंदेरी में 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर राम मंदिर ट्रस्ट की जमीन खरीद और वोट चोरी को लेकर आरोप लगाए। साथ ही उन्होंने ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की।
शहरों की सफाई और कचरा प्रबंधन के कागजी दावों पर नाराजगी जताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। भोपाल नगर निगम बनाम डॉ. सुभाष सी. पांडे केस की सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता नियमों के जमीनी क्रियान्वयन में भारी कमी है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंदसौर जिले के ऐतिहासिक और पर्यटन स्थल गांधी सागर में मंत्रिपरिषद की एक विशेष (डेस्टिनेशन) बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत वंदे मातरम् के गान के साथ हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से साफा पहनाकर और अंगवस्त्रम भेंट कर स्वागत किया गया।
मध्यप्रदेश के मंदसौर में गांधीसागर के मनमोहक बैकवॉटर क्षेत्र में बुधवार को आस्था, पर्यटन और विकास का अनूठा संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ मां चंबल की भव्य आरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह