मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी नगर स्थित वार्ड नंबर 12 में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी गई। घर में राकेश मीणा, उनकी पत्नी और बेटे के शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई है।

सीहोर । स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी नगर में बुधवार सुबह एक बेहद दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नगर के वार्ड नंबर 12 स्थित एक घर के भीतर एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव बरामद किए गए हैं। मृतकों की पहचान राकेश मीणा, उनकी पत्नी और बेटे अश्विन के रूप में हुई है। एक साथ तीन लोगों की हत्या की खबर आग की तरह पूरे नगर में फैल गई, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
प्रारंभिक जांच और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, यह जघन्य हत्याकांड मंगलवार की दरमियानी रात को अंजाम दिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि परिवार के तीनों सदस्य रात के समय अपने घर में गहरी नींद में सो रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर उन पर हमला कर दिया। बुधवार सुबह जब घर के दरवाजे नहीं खुले और आसपास के लोगों को घटना की भनक लगी, तो अंदर का मंजर देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया। देखते ही देखते घटनास्थल के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। बुधनी एसडीओपी रवि शर्मा और थाना प्रभारी सुनील ठाकुर भारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल को सुरक्षित कर बारीकी से निरीक्षण किया। एसडीओपी रवि शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घर के अंदर से राकेश मीणा, उनकी पत्नी और बेटे अश्विन के शव मिले हैं। शुरुआती जांच में तीनों मृतकों के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे स्पष्ट है कि उन पर किसी भारी वस्तु या हथियार से हमला किया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतक परिवार के अन्य परिजन फिलहाल शहर में मौजूद नहीं हैं, जिसके कारण परिवार की पृष्ठभूमि और संभावित विवादों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश में जुट गई है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस तिहरे हत्याकांड के पीछे कोई पुरानी रंजिश है, लूटपाट का इरादा था या कोई अन्य कारण। पूरे नगर की निगाहें अब पुलिस की जांच और इस सनसनीखेज मामले के जल्द खुलासे पर टिकी हुई हैं।
भोपाल में किसानों और जनहित के मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। सीएम हाउस और शिवराज सिंह चौहान के आवास का घेराव रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, जिसमें पिछड़ा वर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष समेत 7 कार्यकर्ता घायल हो गए।
भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में मैराथन बैठकें हुईं। जानें 'सेवा दूत' अभियान, रिक्त पदों पर नियुक्तियों और सत्ता-संगठन समन्वय से जुड़ी हर बड़ी अपडेट।
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी नगर स्थित वार्ड नंबर 12 में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी गई। घर में राकेश मीणा, उनकी पत्नी और बेटे के शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई है।
मध्यप्रदेश के सिवनी में होटल संचालक से अवैध वसूली और कपल को धमकाने के मामले में सीएम डॉ. मोहन यादव ने सख्त एक्शन लिया है। एएसपी, एसडीओपी और टीआई समेत 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर जांच के आदेश दिए गए हैं।
मध्यप्रदेश के ऊर्जा विभाग ने 4500 से अधिक संविदा बिजली कर्मचारियों के नियमितीकरण की योजना से इनकार कर दिया है। 24 जुलाई 2026 को आदेश जारी करने के बाद भी परीक्षा नहीं हुई और अब RTI में विभाग ने रिकॉर्ड होने से मना कर दिया है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने भोपाल मास्टर प्लान-2047 को अवैधानिक बताते हुए राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दुकानों की सीलिंग, 2031 के प्लान को निरस्त करने और ओबीसी वर्ग की अनदेखी को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर निशाना साधा।
अशोकनगर के चंदेरी में 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर राम मंदिर ट्रस्ट की जमीन खरीद और वोट चोरी को लेकर आरोप लगाए। साथ ही उन्होंने ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की।
शहरों की सफाई और कचरा प्रबंधन के कागजी दावों पर नाराजगी जताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। भोपाल नगर निगम बनाम डॉ. सुभाष सी. पांडे केस की सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता नियमों के जमीनी क्रियान्वयन में भारी कमी है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंदसौर जिले के ऐतिहासिक और पर्यटन स्थल गांधी सागर में मंत्रिपरिषद की एक विशेष (डेस्टिनेशन) बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत वंदे मातरम् के गान के साथ हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से साफा पहनाकर और अंगवस्त्रम भेंट कर स्वागत किया गया।
मध्यप्रदेश के मंदसौर में गांधीसागर के मनमोहक बैकवॉटर क्षेत्र में बुधवार को आस्था, पर्यटन और विकास का अनूठा संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ मां चंबल की भव्य आरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह