भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन की शुरुआत नकारात्मक रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। यही नहीं जापान, हांगकांग से लेकर साउथ कोरिया तक तमाम ऐशियन मार्केट औंधे मुंह गिर गए।

सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए।
मुबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन की शुरुआत नकारात्मक रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। यही नहीं जापान, हांगकांग से लेकर साउथ कोरिया तक तमाम ऐशियन मार्केट औंधे मुंह गिर गए। इसका सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। दरअसल, शेयर बाजार में मंगलवार को भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स खुलने के साथ ही धड़ाम नजर आए। विदेशी बाजारों में जारी भगदड़ के बीच बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स ओपन होते ही 300 अंक से ज्यादा फिसल गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स भी बड़ी गिरावट लेकर खुला।
बाजार में कोहराम
सोमवार की तरह मंगलवार को भी एशियाई बाजारों में कोहराम मचा हुआ है, जापान को निक्केई, साउथ कोरिया का कोस्पी और हांगकांग का हैंगसेंड करीब 2 फीसदी तक फिसले हैं। इस बीच इरए लार्जकैप में शामिल 30 में से 27 शेयर रेड जोन में खुले हैं।
सेंसेक्स-निफ्टी खुलते ही बिखरे
शेयर मार्केट में कारोबार की शुरुआत होने पर बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 85,213 की तुलना में फिसलकर 85,025 के लेवल पर ओपन हुआ और फिर इसमें तेज गिरावट आती चली गई। महज 10 मिनट के कारोबार के दौरान ही सेंसेक्स 380 अंकों के आसपास की गिरावट लेकर 84,833 तक फिसल गया। एनएसई निफ्टी की बात करें, तो इसका हाल भी सेंसेक्स की तरह ही है। ये 50 शेयरों वाला इंडेक्स अपने पिछले बंद 26,027 से फिसलकर 25,951 पर खुला और फिर 120 अंक से ज्यादा की गिरावट लेकर 25,912 के लेवल पर आ गया।
आज 10 बड़े शेयर धड़ाम
विदेशों से निगेटिव सिग्नल के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई बड़ी गिरावट में सबसे ज्यादा बिखरने वाले शेयरों के बारे में बात करें, तो बीएसई के लार्जकैप में शामिल एक्सिस बैंक शेयर (3.40 फीसदी), इटरनल शेयर (3.35 फीसदी), इंफोसिस शेयर (1.30 फीसदी), बीईएल शेयर (1.20 फीसदी) और टाटा स्टील शेयर (1.15 फीसदी) की गिरावट लेकर कारोबार कर रहे थे। मिडकैप कैटेगरी में शामिल ओला इलेक्ट्रिक शेयर (3 प्रतिशत), बीएचईएल शेयर (2.20 प्रतिशत), केपीआई टेक शेयर (1.90 प्रतिशत) फिसला था। इसके अलावा स्मॉलकैप शेयरों में टैरिल शेयर (5.55 फीसदी) और स्टैलियन शेयर (5 प्रतिशत) की गिरावट में ट्रेड कर रहे थे।
एशियाई बाजार आज भी क्रैश
एशियाई बाजारों में मंगलवार को भी खुलने के साथ ही भगदड़ का माहौल देखने को मिला। गिफ्ट-निटी 100 अंक फिसलकर कारोबार कर रहा था, तो वहीं जापान का निक्केई 700 अंक से ज्यादा फिसलकर 49,355 पर आ गया। हांक कांग का हांग सेंग भी करीब 2 फीसदी तक टूट गया और 25,122 पर ट्रेड करता दिखा, इसके अलावा साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 1.80 फीसदी फिसलकर 4024 पर कारोबार कर रहा था।
अमेरिका का बाजार भी लाल-लाल
न सिर्फ एशियाई बाजारों में गिरावट का सिलसिला जारी है, बल्कि बीते कारोबारी दिन अमेरिकी शेयर बाजार भी बेहाल नजर आए। यूएस शेयर मार्केट को देखें, तो डॉव फ्यूचर्स 112 अंक गिरकर बंद हुआ था, तो वहीं डॉव जोन्स 42 अंक टूटकर बंद हुआ था। एसएंडपी 500 इंडेक्स भी मामूली गिरावट लेकर रेड जोन में क्लोज हुआ था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
टाटा संस के प्रस्तावित पुनर्गठन को लेकर टाटा ट्रस्ट्स में दरार आ गई है। सीनियर ट्रस्टी वेणु श्रीनिवासन और विजय सिंह ने बिना सलाह के फैसले लेने पर आपत्ति जताई है।
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को भी भारी गिरावट दर्ज की गई। सुबह प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 97.96 अंक के नुकसान के साथ 72,382.33 पर कारोबार करता दिखा। वहीं, निफ्टी 53.71 अंक लुढ़ककर 22,566.75 के स्तर पर आ गया।
अक्टूबर 2026 में सिलेंडर, हवाई ईंधन, बैंकिंग, डिजिटल पेमेंट और सरकारी योजनाओं से जुड़े बदलाव हो रहे हैं। कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट मालिकों का खर्च मामूली बढ़ेगा। ऐसे में वे चाय, नाश्ता महंगा कर सकते हैं। शादियों की कैटरिंग भी महंगी हो सकती है।
सोने-चांदी की कीमतों में आज लगातार दो दिन की गिरावट के बाद तेजी है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 712 रुपए बढ़कर 1,48,379 रुपए पर आ गया। इससे पहले 29 सितंबर को यह 1,47,667 रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी 673 रुपए बढ़कर 2,22,273 रुपए पर आ गई है, जो मंगलवार को 2,21,600 रुपए पर थी।
एपल ने भारत में अपनी डिजिटल पेमेंट सर्विस 'एपल पे' को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही आईफोन और एपल वॉच यूजर्स के लिए कार्डलेस और कॉन्टैक्टलेस पेमेंट का नया ऑप्शन भी अवेलेबल हो गया है। एपल की इस सर्विस के लिए एक्सिस बैंक पहला पार्टनर बना है।
आज भारतीय शेयर बाजार में मिलाजुला रुख देखने को मिला। सेंसेक्स में मामूली वृद्धि दर्ज हुई, जबकि निफ्टी गिरावट के साथ 22,700 के नीचे बंद हुआ। दो दिन की बिकवाली के बाद कुछ क्षेत्रों में सुधार दिखा, लेकिन विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने बाजार को प्रभावित किया।
भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह की शुरुआत कमजोर रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 600 से अधिक अंक टूट गया। निफ्टी भी 22,600 के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे फिसल गया। सुबह 10:02 बजे सेंसेक्स 616.08 अंक यानी 0.84 फीसदी गिरकर 72,155.64 अंक पर कारोबार कर रहा था।
देशभर के बैंक उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। इस सप्ताह सभी बैंक आम दिनों की तरह खुले रहेंगे और कामकाज सुचारू रूप से चलेगा। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को टालने का फैसला किया है।
सोमवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बुरी तरह गिरे। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं बाजार पर हावी रहीं। एशियाई बाजारों में कमजोर रुख ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया।
गर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आज रविवार को भले ही बैंक की शाखाएं खुली हुई हैं और कामकाज चल रहा है, लेकिन आने वाले हफ्ते में बैंकिंग सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहने वाली हैं। आम ग्राहकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है और करोड़ों रुपए का वित्तीय लेनदेन अटकने की संभावना है।