समर्थन मूल्य पर खरीदे धान की कस्टम मिलिंग के बाद एफसीआई में चावल जमा कराने की प्रक्रिया पर मिल संचालकों ने अतिरिक्त स्टैकिंग भुगतान के आरोप लगाए। उन्होंने पारदर्शिता, नियमों की स्पष्टता और वित्तीय ऑडिट की मांग की।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में तृतीय, चतुर्थ श्रेणी और नर्सिंग स्टाफ की पदोन्नति सूची में विसंगतियों के चलते संचालनालय चिकित्सा शिक्षा ने रिकॉर्ड सहित अधिकारियों और कर्मचारियों को भोपाल तलब किया है।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी चेतन का लोहगढ़ किले पर गेट एनालिसिस किया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर सिया-केतन का प्री-वेडिंग वीडियो 'बस आज की रात है जिंदगी' जमकर वायरल हो रहा है।
सतना-मानिकपुर रेलखंड में चलती मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। घटना से रेल संचालन प्रभावित हुआ और कई यात्री ट्रेनें विलंबित रहीं। लगातार तीसरी ऐसी घटना ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।
रीवा-सीधी मार्ग पर बल्कर पेड़ से टकराकर पलट गया, जिससे केबिन में भीषण आग लग गई। चालक बाहर नहीं निकल सका और जिंदा जल गया। हादसे के बाद मार्ग पर यातायात भी बाधित रहा।
सतना के बगहा बाईपास क्षेत्र में ट्रक चालक और परिचालक पर चाकू से हमला कर लूट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर आरोपी से नकदी, बाइक और चाकू बरामद हुए।
Gwalior Hazira Crime News: ग्वालियर के हजीरा चौराहे पर करिश्मा होटल के संचालक सोनू सिंह पर बदमाशों ने गोली चलाई। खाना न मिलने पर भड़के मुख्य आरोपी करण बाथम और साथियों की तलाश में जुटी पुलिस। देखें पूरी रिपोर्ट।
मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के 20 जिलों की 5254 ग्राम पंचायतों में कार्यरत करीब 5000 पेसा मोबिलाइजर्स की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। जानिए क्या है इसकी वजह।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।
सतना-मानिकपुर रेलखंड में मालगाड़ी कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंट गई। करीब दो घंटे रेल संचालन बाधित रहा, कई ट्रेनें प्रभावित हुईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।






















