भोपाल स्थित स्वास्थ्य संचालनालय में कोर्ट के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई हुई। कोलकाता की कंपनी के 50 लाख के बकाए (ब्याज समेत 4 करोड़) के चलते गाड़ियां और दफ्तर का सामान कुर्क किया गया।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
स्थानीय स्वास्थ्य संचालनालय परिसर में सोमवार को जिला न्यायालय के आदेश पर एक बड़ी कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। कोलकाता की एक निजी कंपनी के लंबे समय से लंबित बकाया भुगतान की वसूली के लिए पहुंची टीम ने विभाग के कार्यालय से दो गाड़ियां, कंप्यूटर, लैपटॉप और अन्य महत्वपूर्ण सामान कुर्क कर लिया है। अदालती आदेशों की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद यह सख्त कदम उठाया गया है।
कंपनी के अधिवक्ता पूर्णाशिस भुनिया के अनुसार, स्वास्थ्य संचालनालय ने वर्ष 2011 से 2013 के बीच कोलकाता की 'मेसर्स नितापोल इंडस्ट्रीज' से लगभग 50.70 लाख रुपये की कीटनाशक दवाएं खरीदी थीं। कंपनी का मुख्य आरोप है कि दवाओं की पूरी आपूर्ति करने के बाद भी विभाग की ओर से भुगतान नहीं किया गया, जिसके चलते उन्हें न्याय के लिए अदालतों का दरवाजा खटखटाना पड़ा।
भुगतान का यह विवाद निचली अदालत से लेकर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। सभी जगह विभाग को कंपनी का बकाया चुकाने के निर्देश दिए गए। हालांकि, इसके बावजूद भुगतान न होने पर न्यायालय के सख्त आदेश पर संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू की गई। ब्याज समेत यह बकाया राशि अब बढ़कर चार करोड़ रुपये से अधिक हो चुकी है।
यह पहला मौका नहीं है जब विभाग पर ऐसी कार्रवाई की गई हो। इससे पहले नवंबर 2024 में भी कुर्की टीम संचालनालय पहुंची थी, जहां अधिकारियों के कड़े विरोध के कारण टीम को वापस लौटना पड़ा था। हालांकि, बाद में दो वाहनों को कुर्क कर भोपाल जिला कोर्ट परिसर में खड़ा कराया गया था।
सोमवार की इस कार्रवाई के दौरान जिला कोर्ट से जुड़े कर्मचारी भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कंपनी के वकीलों ने स्पष्ट किया है कि यदि समय पर बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जाता है, तो आगामी चरण में स्वास्थ्य संचालनालय के मुख्य भवन की कुर्की की कार्रवाई भी की जा सकती है।
भोपाल स्थित स्वास्थ्य संचालनालय में कोर्ट के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई हुई। कोलकाता की कंपनी के 50 लाख के बकाए (ब्याज समेत 4 करोड़) के चलते गाड़ियां और दफ्तर का सामान कुर्क किया गया।
भोपाल के शाहजहांनाबाद स्थित दारुल शफकत यतीमखाने की जमीन और अस्पताल के किराए को लेकर विवाद गहरा गया है। वक्फ बोर्ड ने करोड़ों की रिकवरी का दावा किया है, वहीं बच्चों की पानी की आपूर्ति ठप होने का भी आरोप है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भोपाल के रहवासी इलाकों में अवैध रूप से चल रही कमर्शियल गतिविधियों पर नगर निगम ने सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानिए पूरी खबर, व्यापारियों की प्रतिक्रिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्देश।
मध्य प्रदेश में रोजगार को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया है। ओरछा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम ने एलान किया कि प्रदेश में 2 लाख पदों पर भर्ती की जाएगी। किसानों को अब दिन में भी पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा। सरकार का फोकस किसानों को बेहतर बिजली आपूर्ति और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने पर है।
मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों को नया स्वरूप देने के साथ ही बुंदेला स्वाभिमान को स्थापित करने में जुट गई है। पवित्र नगरी ओरछा को उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर विकसित करने की योजना के बीच सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक बड़ा ऐलान किया है।
भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने के मामले में मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। सुप्रीम कोर्ट में आज इस केस की बेहद महत्वपूर्ण सुनवाई होनी है।
मध्य प्रदेश वित्त विभाग ने सरकारी कर्मचारियों की पेंशन प्रक्रिया को ऑनलाइन और तेज बनाते हुए हर स्तर पर सख्त समय-सीमा तय कर दी है। अब नए और पुनरीक्षित पेंशन प्रकरण तय दिनों में होंगे निपटारा।
राजधानी में किन्नर समाज द्वारा निकाले गए भव्य भुजियारे जुलूस की पूरी खबर पढ़ें। कलेक्टर कार्यालय से गुफा मंदिर तक निकले इस जुलूस में दिखी संस्कृति और एकजुटता।
भोपाल के आवासीय क्षेत्रों में अवैध रूप से चल रही कमर्शियल दुकानों और होटलों पर सोमवार से सख्त कार्रवाई शुरू होगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम ने नोटिस चस्पा किए हैं।
मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और बाढ़ के हालात। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, बाणसागर डैम के गेट खुले। सीएम मोहन यादव ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। जानें ताजा अपडेट।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह