रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में तृतीय, चतुर्थ श्रेणी और नर्सिंग स्टाफ की पदोन्नति सूची में विसंगतियों के चलते संचालनालय चिकित्सा शिक्षा ने रिकॉर्ड सहित अधिकारियों और कर्मचारियों को भोपाल तलब किया है।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के डीन तय समय पर तृतीय और चतुर्थ कर्मचारियों, नर्सिंग स्टाफ की प्रमोशन लिस्ट तैयार नहीं कर पाए। सिर्फ डॉक्टरों का ही आदेश हो पाया। आक्रोश बढ़ता देखकर अब संचालनालय चिकित्सा शिक्षा ने ही कॉलेज के स्टाफ को सारे रिकार्ड के साथ भोपाल तलब कर लिया है। वहीं अनुसूची का परीक्षण होगा और लिस्ट भी तैयार की जाएगी।
आपको बता दें कि शासन के आदेश के बाद सभी मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों से लेकर नर्सिंग स्टाफ, तृतीय, चतुर्थ कर्मचारियों को प्रमोशन देना है। डॉक्टरों की प्रमोशन लिस्ट जारी करने में श्याम शाह मेडिकल कॉलेज ने देरी नहीं की। लिस्ट भोपाल भेजी गई और पदोन्नति सूची जारी हो गई। अब मामला तृतीय, चतुर्थ और नर्सिंग स्टाफ में फंस गया है। प्रमोशन लिस्ट ही तैयार नहीं हो पा रही है। इसके कारण प्रमोशन आदेश जारी करने में देरी हो रही है। श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में कई ऐसे कर्मचारी हैं, जिनका लिस्ट में नाम ही नहीं है। इतना ही नहीं कई कर्मचारी ऐसे हैं, जिन्हें किस पद पर पदोन्नति दी जानी है। यह भी तय नहीं है। इसी बात को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची में भी कई कर्मचारियों के नाम नहीं थे। इसे लेकर लगातार कर्मचारियों की शिकायतें भोपाल तक पहुंच रही है। अब भोपाल से ही अनुसूची को लेकर नया आदेश जारी हो गया है। मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों और अधिकारियों को रिकार्ड के साथ 17 जुलाई को संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा भोपाल तलब किया गया है। वहीं पदोन्नति पद तय होंगे।
भोपाल में होगी लिस्ट की जांच, फिर जारी होगा प्रमोशन आदेश
संचालनालय चिकित्सा शिक्षा भोपाल के वरिष्ठ संयुक्त संचालक ने सभी मेडिकल कॉलेज के डीन के साथ ही रीवा के डीन को भी पत्र जारी कर आदेशित किया है कि संस्था में अनुसूचियों से संबंधित कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों को सभी प्रस्ताव की 2 प्रतियों के साथ संचालनालय भेजा जाए। आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि पदोन्नति के लिए संस्था से संबंधित गैर शैक्षणिक संवर्ग तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी की अनुसूचियों में पाई गई विसंगतियों के संशोधन एवं नवीन अनुसूची जारी किए जाने के लिए संचालनालय स्तर पर अनुसूचियों का मिलान और परीक्षण किया जाना है। इसके लिए ही रिकार्ड के साथ मेडिकल कॉलेज के स्टाफ को तलब किया गया है।
डीन छुट्टी में चले गए
श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में कर्मचारियों के बीच आक्रोश बढ़ता जा रहा है। प्रमोशन की लिस्ट गुपचुप तरीके से तैयार की जा रही है। इस लिस्ट में किसका नाम है, किसका नहीं, यह पता ही नहीं चल रहा। इसके कारण कर्मचारी आक्रोशित हैं। कर्मचारियों का गुस्सा देखते हुए मेडिकल कॉलेज के डीन छुट्टी पर चले गए। प्रभार डॉ प्रियंक शर्मा को दे कर गए हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा में नौ महीने से पेंशन नहीं मिलने से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी कॉलेज की छत पर चढ़ गया। आत्महत्या की कोशिश से हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा, पेंशन प्रकरण भोपाल भेजा गया।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सभी इंटर्न डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने समर्थन किया, ओपीडी सेवाएं बंद रहीं, भोपाल लाठीचार्ज का विरोध हुआ।
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सती गेट के खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के प्रयास पर विवाद गहरा गया है। साध्वी हर्षानंद गिरि ने सरकार को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। जानें पूरी खबर, IIT इंदौर की जांच और सोशल मीडिया के जरिए उमड़ रही भीड़ की रिपोर्ट।
कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने योजनाओं की समीक्षा में पांच साल से पुराने राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर आईडी, राहत वितरण और आवास पूर्णता के निर्देश दिए। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के उपचार में लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
रीवा के जेल रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने आप के पूर्व नेता प्रमोद शर्मा समर्थकों संग प्रदर्शन करने पहुंचे। जबरन अस्पताल में प्रवेश के प्रयास पर पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की हुई।
मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट में बड़ी राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्व-घोषणा के आधार पर टैक्स निर्धारण की पूरी प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और नियमों की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पन्ना के नवनिर्मित आयुष भवन में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और दीवारों में सीलन की समस्या सामने आई। दस्तावेज व सामान बाहर निकालना पड़ा। विभाग ने हाउसिंग बोर्ड को मरम्मत पत्र भेजा।
बांधवगढ़ से आया हाथी ई-5 गोरसरी पहाड़ के आसपास मौजूद है। आक्रामक व्यवहार को देखते हुए मैहर प्रशासन सतर्क है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा, कुमकी हाथियों से रेस्क्यू की तैयारी।
प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री और सहायता राशि वितरित की। उन्होंने दीनदयाल रसोई में भोजन की गुणवत्ता परखी और पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया।
सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला ने गोबरांव बायपास के पास बीएलएस 108 एंबुलेंस का औचक निरीक्षण किया। चालक-ईएमटी से जानकारी लेकर मरीज के परिजन से फीडबैक लिया और नि:शुल्क, सुरक्षित सेवा के निर्देश दिए।