रीवा-सीधी मार्ग पर बल्कर पेड़ से टकराकर पलट गया, जिससे केबिन में भीषण आग लग गई। चालक बाहर नहीं निकल सका और जिंदा जल गया। हादसे के बाद मार्ग पर यातायात भी बाधित रहा।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
रीवा-सीधी मार्ग पर स्थित गहरी पकरा हाइवे में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां पर बेलगाम बल्कर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गया। इसके बाद उसमें आग लग गई। इस हादसे में बल्कर की केबिन में फंसा चालक जिंदा जल गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वहीं घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई है।
जानकारी के अनुसार बल्कर क्रमांक एमपी 19 एचए 6094 सीधी से सतना बिरला प्लांट जा रहा था। शुक्रवार की देर रात रीवा-सीधी मार्ग पर स्थित गहरी पकरा गांव के पास पहुंचा तो चालक बल्कर से नियंत्रण खो बैठा। फलस्वरूप बल्कर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा कर पलट गया। इसके बाद बल्कर की केबिल में आग भड़क गई। देखते ही देखते पूरा बल्कर धू-धू कर जलने लगा। चालक को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। बल्कर में लगी आग की सूचना राहगीरों ने गुढ़ थाना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल को घटना स्थल पर बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक केबिन के भीतर फंसे चालक की जिंदा जलने से मौत हो चुकी थी। ऐसे में उसका शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये मर्चुरी भेजा गया।
परिजनों के आने पर हुआ पोस्टमार्टम
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सीधी जिला के सतोहरी धनहा गांव निवासी बृजेश गौतम 36 वर्ष के रूप में की गई है। घटना की सूचना बल्कर मालिक और मृत चालक के परिजनों को दी गई। परिजनों के पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया। अब पुलिस मर्ग कायम कर घटना की जांच कर रही है।
बाधित रहा यातायात
हादसे के बाद रीवा-सीधी मार्ग में यातायात बाधित हो गया था। पुलिस ने जब तक आग पर काबू नहीं पा लिया, तब तक इस मार्ग पर आवागमन रोक दिया गया था। करीब डेढ़ घंटे तक वाहनों के पहिये थमे रहे। ऐसे में घटना स्थल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। आग बुझने के बाद यातायात को बहाल कराया गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के CMO शंखधर पांडेय पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आपत्तिजनक डिमांड और नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया गया है।
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।
करोड़ों खर्च के बावजूद सतना की सड़कें गड्ढों और जाम से बेहाल हैं। रीवा रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। बेसमेंट पार्किंग शुरू नहीं होने से सड़क किनारे पार्किंग और अव्यवस्था बढ़ रही है।
सतना से आठ किलोमीटर दूर छुलहनी क्षेत्र में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 300 घरों की बिजली सात दिन से बंद है। सामूहिक बकाये के बीच नियमित बिलधारकों की परेशानी ने जवाबदेही पर सवाल उठाए।
रेलवे ने रेल वन ऐप पर सीजन टिकट बुकिंग की सुविधा आसान की है। अब एक यूजर अपने टिकट समेत छह यात्रियों के लिए टिकट बना सकेगा। उम्र, वैधता और पहचान संबंधी नियम लागू होंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को व्यंकटेश लोक में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। 10 हजार दीपों से परिसर सजेगा। सांसद, महापौर और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा।