भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी सेशन सोमवार के कारोबारी दिन की शुरुआत नकारात्मक रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए।

कारोबारी सेशन सोमवार के कारोबारी दिन की शुरुआत नकारात्मक रही।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी सेशन सोमवार के कारोबारी दिन की शुरुआत नकारात्मक रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। दरअसल, सेवा और रियल्टी शेयरों में गिरावट और विदेशी फंडों की निरंतर निकासी के कारण सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुले। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स सुबह के कारोबार में 316.52 अंक यानी 0.37 प्रतिशत गिरकर 85,395.85 अंक पर आ गया। पचास शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 106.70 अंक यानी 0.41 प्रतिशत गिरकर 26,079.75 अंक पर आ गया। शुरूआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे टूटकर 90.11 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।
डॉलर के सामने रुपये का बुरा हाल
भारतीय रुपए में लगातार कमजोरी देखने को मिल रही है। थोड़ी रिकवरी के बाद यह दोबारा डॉलर के मुकाबले फिसल गया। हफ्ते के पहले ही दिन शुरुआती कारोबार में रुपया 16 पैसे टूटकर 90.11 के स्तर पर आ गया। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और विदेशी पूंजी की लगातार निकासी इसकी मुख्य वजह मानी जा रही हैं। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, रुपए में गिरावट की एक वजह अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील में प्रगति का न होना है। इसके अलावा, घरेलू बाजार में विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने भी रुपये को कमजोर किया है।
सेंसेक्स की कंपनियों का हाल बेहाल
सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी इंडिया, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, पावरग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर और लार्सन एंड टुब्रो पिछड़ गए। वहीं, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, इटरनल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, ट्रेंट, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टाटा स्टील के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।
आरबीआई का फैसला शुभ संकेत
इधर, जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा-उभरती सकारात्मक और नकारात्मक खबरें निकट भविष्य में बाजार में अस्थिरता बनाए रखने की क्षमता रखती है। मजबूत आर्थिक विकास और आय वृद्धि में सुधार के संकेत बाजारों के लिए सहायक हैं। आरबीआई द्वारा वित्त वर्ष 2026 के जीडीपी वृद्धि अनुमान को संशोधित कर 7.3 प्रतिशत करना शुभ संकेत है।
एशियाई बाजारों में दिखा मिला-जुला हाल
एशियाई बाजारों में, जापान का निक्केई 225, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और दक्षिण कोरिया का कोस्पी हरे क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक लाल क्षेत्र में कारोबार कर रहा था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल फरवरी 2027 में समाप्त हो रहा है। जानिए टाटा समूह के अगले चेयरमैन की रेस में सबसे आगे चल रहे टी.वी. नरेंद्रन, सौरभ अग्रवाल और आशीष चौहान का पूरा प्रोफाइल।
CBI ने जी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा और अन्य के खिलाफ LIC हाउसिंग फाइनेंस से ₹1,322 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में FIR दर्ज की है। जानिए क्या है पूरा मामला और फर्जी नेटवर्थ सर्टिफिकेट का विवाद।
भारतीय शेयर बाजार में जन्माष्टमी के दिन शुक्रवार को एक बार फिर मजबूत शुरुआत देखने को मिली। प्रमुख सूचकांकों में आज बड़ा अंतर दर्ज किया गया। सेंसेक्स में 550 अंक से अधिक का उछाल आया, जबकि निफ्टी ने मामूली बढ़त के साथ 23,950 का स्तर पार किया।
देश के रिटेल बाजार में चीनी की कीमतों में हल्की नरमी देखने को मिली है। पिछले एक हफ्ते में चीनी का औसत रिटेल भाव 3.85 फीसदी घटकर 62.57 रुपए प्रति किलो पर आ गया है, जो एक हफ्ते पहले 65.08 रुपए प्रति किलो था।
3 सितंबर को सोने और चांदी के दामों में जबरदस्त बढ़त दर्ज की गई है। जानिए 24 कैरेट सोने और चांदी के ताजा भाव, सालभर का ट्रेंड और ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
भारतीय शेयर बाजार में आज गुरुवार को तेजी देखी गई। सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर खुले। ग्लोबल मार्केट, FII-DII डेटा और बॉन्ड मार्केट से जुड़ी पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
2 सितंबर को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। MCX पर सोना फिसलकर 149,904 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,26,000 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। जानिए दिल्ली समेत देशभर के ताजा सराफा बाजार के दाम।
पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान तनाव के चलते आज भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान के साथ बंद हुए। जानिए आज के बाजार के आंकड़े और पूरी स्थिति।
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार की सुबह बड़ी बिकवाली देखने को मिली। शानदार घरेलू आर्थिक विकास (जीडीपी) के आंकड़ों की खुशी पर पश्चिम एशिया में भड़कती जंग के साये ने पानी फेर दिया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 788.52 अंक गिरकर 76,155.76 पर आ गया, निफ्टी 269 अंक गिरकर 23,786.80 पर पहुंच गया।
NCLT की पहली 5-सदस्यीय बेंच ने जी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा के ₹22,000 करोड़ के कर्ज पर मात्र ₹6.25 करोड़ चुकाने के प्लान पर रोक लगा दी है। संपत्ति ट्रांसफर करने पर भी प्रतिबंध है।