झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ चल रहा छात्र आंदोलन 18वें दिन उग्र रूप ले चुका है। सोमवार को प्रस्तावित विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जबरदस्त धक्का-मुक्की देखने को मिली।

एंबुलेंस से पहुंचे छात्र नेता देवेंद्रनाथ,कंधों पर उठाकर लाए समर्थक
भाजपा नेताओं को हिरासत में लिया गया, विपक्ष अनुपस्थित रहा
छात्रों ने जगरनाथपुर सेक्टर-2 पर पुलिस की बैरिकेडिंग लांघी

रांची। स्टार समाचार वेब
झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ चल रहा छात्र आंदोलन 18वें दिन उग्र रूप ले चुका है। सोमवार को प्रस्तावित विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जबरदस्त धक्का-मुक्की देखने को मिली। सुरक्षा बलों द्वारा लगाई गई सीमा (बॉर्डर) जैसी तीन परत की कंटीली बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए सैकड़ों आक्रोशित छात्र विधानसभा मार्ग की ओर आगे बढ़ गए। भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो तबीयत बिगड़ने के बावजूद एंबुलेंस से सीधे एचईसी स्थित शहीद मैदान पहुंचे। समर्थकों ने उन्हें कंधों पर उठाकर प्रदर्शन की अगुवाई करवाई।

शांति बनाए रखने का आह्वान
देवेंद्रनाथ महतो ने छात्रों से कहा- मैं सभी छात्रों से अनुशासन बनाए रखने की अपील करता हूं। आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्मदिन है और हम नहीं चाहते कि दिल्ली के जंतर-मंतर जैसी कोई अप्रिय घटना या खून-खराबा यहाँ हो। हमारा आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहना चाहिए।
पांच स्तरीय घेरा, फिर भी लांघी बैरिकेडिंग
प्रशासन ने छात्रों को रोकने के लिए सख्त और पुख्ता इंतजाम किए थे। जगन्नाथपुर सेक्टर-2 पर पुलिस की तीन परत की मजबूत बैरिकेडिंग को छात्रों के भारी दबाव ने उखाड़ फेंका। जगन्नाथपुर मंदिर से लेकर झारखंड हाईकोर्ट तक कुल पाँच मुख्य बैरिकेडिंग की गई हैं। क्षेत्र में धारा 163 लागू है। एडीजी मनोज कौशिक और रांची एसएसपी राकेश रंजन सहित भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है। छात्रों का आरोप है कि उन्हें रांची पहुंचने से रोकने के लिए बसों और बाइकों की जगह-जगह सख्त चेकिंग की गई, लेकिन उनका हौसला कम नहीं हुआ।
मरांडी समेत कई नेता हिरासत में
छात्र आंदोलन के समर्थन में सड़क पर उतरे विपक्षी दलों पर भी पुलिस ने कार्रवाई की। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू समेत कई विधायकों और नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर खेलगांव भेज दिया। वहीं सोमवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई, लेकिन विपक्षी सदस्यों की अनुपस्थिति के कारण सदन का माहौल गर्म रहा।
छात्रों की मुख्य मांग
प्रदर्शनकारी छात्रों का स्पष्ट कहना है कि जब तक भर्ती परीक्षाओं में हुई धांधली की सीबीआई जांच के आदेश नहीं दिए जाते और विवादित परीक्षाओं को रद्द नहीं किया जाता, तब तक उनका यह आंदोलन खत्म नहीं होगा।

बिहार के जमुई, समस्तीपुर और बांका से लेकर दिल्ली के कालकाजी और ओडिशा के धेनकनाल तक—देश के अलग-अलग हिस्सों से सामने आई यौन हिंसा की जघन्य घटनाओं ने एक बार फिर पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इन घटनाओं के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आक्रोश है।
उत्तरप्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आज सुबह तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार तीन लोग डिवाइडर के ऊपर से उछलकर एक्सप्रेसवे की जाली पार करते हुए आरओडब्ल्यू क्षेत्र में पत्थरों पर जा गिरे।
अर्नब चक्रवात के प्रभाव से देश के उत्तर और मध्य राज्यों में भारी तबाही का मंजर है। उत्तर प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में मूसलाधार बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तंत्र अब दक्षिण छत्तीसगढ़ से उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा है, जिसके चलते राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत 14 राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के न्यूयॉर्क में दिए भाषण का भारत ने करारा जवाब दिया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की फर्स्ट सेक्रेटरी पेटल गहलोत ने आतंकवाद पर पाकिस्तान को आईना दिखाया है। संयुक्त राष्ट्र में पेटल गहलोत ने पाकिस्तान को जवाब देते हुए कहा, आज दोपहर, जनरल असेंबली ने पाकिस्तान के प्रतिनिधि की कुछ अजीब बातें सुनीं।
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम के गबन मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। जांच में सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल चैट और भारी नकदी बरामदगी का खुलासा हुआ है।
इसरो प्रमुख डॉ. वी नारायणन ने आईआईटी दिल्ली के कार्यक्रम में भारत के भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों की रूपरेखा साझा की है। गगनयान, चंद्रयान-4, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (2028) और 2040 तक चांद पर मानव भेजने से जुड़ी पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
बीजेपी के पूर्व सांसद हरनाथ सिंह यादव ने SC/ST कानून के दुरुपयोग को रोकने और OBC-General के सम्मान की बात कही है। साथ ही उन्होंने आरक्षित वर्गों में क्रीमी लेयर को बाहर करने की मांग उठाई है।
दिल्ली की विशेष एनआईए अदालत ने म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में अमेरिकी और यूक्रेनी नागरिकों को डिफॉल्ट जमानत पर रिहा कर दिया है। जानें क्या है पूरा मामला और क्यों नहीं लगा UAPA
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी प्रदर्शन। बॉम्बे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में SIR को लेकर याचिकाएं दायर। जानिए इस विवाद से जुड़े सभी ताजा अपडेट्स।
सुप्रीम कोर्ट ने अदालत में हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने की जनहित याचिका खारिज कर दी है। CJI सूर्यकांत ने कहा कि ऐसे बदलाव चरणबद्ध तरीके से होते हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह