मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग हो गई। घटना में अभी तक किसी के घायल होने की बात सामने नहीं आई है। उनके घर पर बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां बरसाई। गोलियां चलने की खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम के सेक्टर 57 में तड़के करीब 5:30 से 6 बजे के बीच फायरिंग हुई।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग हो गई। घटना में अभी तक किसी के घायल होने की बात सामने नहीं आई है। उनके घर पर बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां बरसाई। गोलियां चलने की खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। दरअसल, बिग बॉस विनर, फेमस यूट्यूबर और एक्टर एल्विश यादव के घर पर गुरुग्राम के सेक्टर-57 में तड़के करीब 5:30 से 6 बजे के बीच जोरदार फायरिंग हुई। घर के पास बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाश आए और दो दर्जन से ज्यादा राउंड फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गए। अचानक हुई इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि एल्विश उस वक्त घर पर मौजूद नहीं थे।
पूछताछ में जुटी पुलिस
एल्विश यादव अपने यूट्यूब और सोशल मीडिया एक्टिविटी के लिए काफी मशहूर हैं। फायरिंग के बाद तुरंत गुरुग्राम पुलिस के बड़े अधिकारी वहां पहुंचे और जांच शुरू की। वारदात के समय घर में मौजूद रहने वालों की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस ने पूछताछ की। बताया जा रहा है कि उनके घर पर 20 से 25 राउंड फायरिंग हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को घेर लिया और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया है। हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है।
नींद की आगोश में था परिवार
एल्विश यादव के पिता ने बताया कि घर में एल्विश नहीं थे, लेकिन बाकी पूरा परिवार मौजूद था। सभी लोग सो रहे थे जब बदमाश फायरिंग कर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस आई उन्होंने पूरी तफ्तीश की, लेकिन इस फायरिंग की घटना से पहले घरवालों या एल्विश को कोई धमकी नहीं मिली थी। सीसीटीवी फुटेज में घर की गेट के बाहर खड़े दो बदमाश दिखाई दे रहे हैं।
सवालों में पुलिस
इससे पहले भी बॉलीवुड सिंगर फाजिलपुरिया पर फायरिंग हो चुकी है। दो बड़े सोशल मीडिया स्टार्स पर हुई ताबड़तोड़ वारदातों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा दिए हैं। लगातार बढ़ती ऐसी घटनाएं इलाके की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रही हैं। एल्विश के घर पर हुए इस हमले से फैंस को चिंता में डाल दिया है। गुरुग्राम में एल्विश यादव के घर हुई फायरिंग ने सभी को हैरान कर दिया है।
निशाने पर नामी चेहरे
पंजाबी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया एल्विश यादव के करीबी दोस्त भी हैं। उन पर हुए हमले के बाद राहुल फाइनेंसर को मौत के घाट उतारा गया था। इन हमलों की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर एक गैंगस्टर ने ली थी। अब एल्विस यादव के घर जिस तरह से 25 राउंड से ज्यादा फायरिंग हुई है, उससे ऐसा लगता है कोई मैसेज देने की कोशिश कर रहा है। पुलिस का मानना है कि इस तरह के हमले रंगदारी वसूल करने के लिए अमूमन गैंगस्टर ही करवाते हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।