मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कैबिनेट की बैठक के साथ पर्यटन और अन्य विभाग के 33.88 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। मुख्यमंत्री 12.49 करोड़ की लागत के 5 प्रोजेक्ट का लोकार्पण करेंगे।

-तैयारियां तेज...राजा भभूत सिंह की स्मृति में होगा पार्क का नाम
-साडिया से पचमढ़ी तक पूरे मार्ग पर चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगी
-21.39 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन
-33.88 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास
भोपाल। इंदौर के बाद अब मध्यप्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में मंगलवार को मोहन कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। हालांकि पचमढ़ी में सात साल पहले फरवरी 2018 में भी कैबिनेट की बैठक की गई थी। साथ ही मार्च 2022 में चिंतन शिविर का भी आयोजन किया गया था। राजा भभूत सिंह की स्मृति में आयोजित होने वाली इस बैठक की तैयारियां राजभवन में तीन दिन से चल रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे। बताया जाता है कि अधिकांश मंत्री सोमवार देर शाम तक पहुंच जाएंगे। मंत्रियों के लिए एमपी टूरिज्म की होटलों में ठहरने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री मंगलवार को हेलीकॉप्टर से सीधे पचमढ़ी पहुंचेंगे और रविशंकर भवन में रुकने के बाद कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे। जहां कई प्रस्तावों पर मुहर लगेगी।
बैठक में पचमढ़ी के पूर्व जागीरदार राजा भभूत सिंह की स्मृति में उनकी प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव विचाराधीन है। साथ ही नर्मदांचल क्षेत्र में किसी संस्थान का नाम राजा भभूत सिंह के नाम पर रखने की संभावना भी जताई जा रही है। सरकार का उद्देश्य है कि राजा भभूत सिंह की वीरता और योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाया जाए। उनके सम्मान में लिया जाने वाला यह निर्णय न केवल स्थानीय गौरव को बढ़ावा देगा, बल्कि क्षेत्रीय इतिहास को भी सहेजने का कार्य करेगा।
सुरक्षा में तैनात होंगे 900 जवान
नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीना सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने पचमढ़ी के राजभवन का दौरा कर बैठक स्थल और मंत्रियों के ठहरने सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए 900 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। साडिया से पचमढ़ी तक पूरे मार्ग पर चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगी। पुलिस कर्मी मंत्रियों के आगमन के लिए रूट और सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।
विकास कार्यों की मिलेगी सौगात
इधर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कैबिनेट की बैठक के साथ पर्यटन और अन्य विभाग के 33.88 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। मुख्यमंत्री 12.49 करोड़ की लागत के 5 प्रोजेक्ट का लोकार्पण करेंगे। इनमें जटाशंकर और पांडव केव्स पर 19 लाख के पिंक टॉयलेट लाउंज, 10 करोड़ के जयस्तंभ क्षेत्र के पाथवे, 60 लाख की घूपगढ़ जल आपूर्ति योजना शामिल हैं। साथ ही 35 लाख से निर्मित पचमढ़ी प्रवेश द्वार और 1.35 करोड़ की लागत से बने सतपुड़ा रिट्रीट में नए किचन, रेस्टोरेंट और स्विमिंग पूल का उद्घाटन करेंगे।
इनका करेंगे भूमिपूजन
वहीं सीएम 21.39 करोड़ की लागत के 6 नए प्रोजेक्ट्स का भूमिपूजन भी करेंगे। इनमें हांडी खो में 1.98 करोड़ की पर्यटक सुविधाएं, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 2.13 करोड़ की बुनियादी सुविधाएं और 6.70 करोड़ से हिलटॉप बंगले का होम स्टे में परिवर्तन शामिल है। इसके अलावा 9.90 करोड़ के एमआईसीई कम्युनिटी सेंटर और 34 लाख की केंद्रीय नर्सरी का काम भी शुरू होगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।