मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत क्षिप्रा नदी पर बन रहे नए घाटों और पुल का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम, शौचालय और सुगम मार्ग बनाने के दिए निर्देश।
आईपीएल-2026 की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन इस बार टूर्नामेंट की चमक कुछ बड़े नामों के बिना फीकी पड़ने वाली है। जैसे-जैसे 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाला मिनी आक्शन करीब आता जा रहा है, कई दिग्गज खिलाड़ियों ने खुद को इस सीजन से अलग कर लिया है।
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह शिखर पर भगवा ध्वज फहराने का दिव्य आयोजन अब अंतिम चरण में है। पीएम नरेंद्र मोदी कल यानी मंगलवार को स्वयं ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद रामपथ पर विशाल रोड शो भी निकालेंगे। पूरे कार्यक्रम को ऐतिहासिक और अलौकिक बनाने के लिए भाजपा और राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट दिन-रात जुड़े हुए हैं।
श्रीराम मंदिर ध्वजारोहण समारोह के आयोजन में अब गिनती के दिन बचे हैं। राममंदिर ध्वजारोहण का शुभ मुहूर्त मात्र आधे घंटे का है। ध्वज फहराने का श्रेष्ठ मुहूर्त 25 नवंबर को दोपहर में 12 बजे से 12 बजकर 30 मिनट तक है। पीएम नरेंद्र मोदी श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में श्रीराम मंदिर के साथ साथ अन्य मंदिरों में ध्वज फहराएंगे।
प्रदेश का 70वां स्थापना दिवस समारोह बहुआयामी होगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम भव्य और दिव्य रूप में मनाया जाएगा। एक से तीन नवंबर तक भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस दौरान बहुरंगी शिल्प मेला, सुगम संगीत, नाटक, जनजातीय लोक नृत्य, ड्रोन शो आदि होंगे।
भगवान राम की नगरी अयोध्या में मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। पीएम नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। आगामी 25 नवंबर को राम मंदिर के शिखर पर 22 फीट लंबा और 11 फीट चौड़ा ध्वज फहराएंगे।
नवरात्रि मेले के दौरान मैहर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए लगाए गए आश्रय पंडाल बारिश और आंधी में ढह गए। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं नवनिर्मित स्टेशन में पहली ही बारिश में जगह-जगह रिसाव शुरू हो गया। स्टेशन परिसर के बाहर सड़कों के जलमग्न होने से श्रद्धालु परेशान हैं। बैठकें होने के बावजूद नगर परिषद और प्रशासन की तैयारियों की पोल खुल गई।
मैहर में 22 सितंबर से शुरू हो रहे शारदेय नवरात्र मेले की तैयारियों की समीक्षा प्रभारी मंत्री राधा सिंह ने की। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वाटर कूलर, सुलभ शौचालय, हाई मास्क सोलर लाइट्स और आकर्षक झालर लाइटिंग लगाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 7 एंबुलेंस और 3 अतिरिक्त वाहन उपलब्ध रहेंगे। मंदिर परिसर से अवैध अतिक्रमण हटाने की भी कार्रवाई होगी।
जनरल ने कहा कि10 मई को पाकिस्तान ने बिना हथियार वाले ड्रोन और लॉइटर मुनिशन का इस्तेमाल किया था। मगर इनमें से कोई भी भारतीय सेना या नागरिक ढांचे को नुकसान नहीं पहुंचा सका। हमारी सेना ने ड्रोनों को काइनेटिक और गैर-काइनेटिक तरीकों से नाकाम कर दिया।





















