नवरात्रि मेले के दौरान मैहर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए लगाए गए आश्रय पंडाल बारिश और आंधी में ढह गए। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं नवनिर्मित स्टेशन में पहली ही बारिश में जगह-जगह रिसाव शुरू हो गया। स्टेशन परिसर के बाहर सड़कों के जलमग्न होने से श्रद्धालु परेशान हैं। बैठकें होने के बावजूद नगर परिषद और प्रशासन की तैयारियों की पोल खुल गई।

हाइलाइट्स
मैहर, स्टार समाचार वेब
नवरात्रि मेले के दौरान मां शारदा के दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु मैहर पहुंच रहे हैं। इसी बीच गुरूवार तड़के बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सुबह करीब 4:30 बजे तेज बारिश और आंधी के चलते मैहर रेलवे स्टेशन के सामने यात्रियों के लिए लगाए गए आश्रय पंडाल अचानक ध्वस्त हो गए। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, वरना यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के वक्त पंडाल के नीचे बड़ी संख्या में यात्री अपने परिजनों और बच्चों संग बैठे थे। पंडाल गिरते ही स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।
स्टेशन में जगह-जगह पानी, उधर सड़कें भी जलमग्न
तेज बारिश के चलते नवनिर्मित मैहर रेलवे स्टेशन के भीतर जगह-जगह पानी रिसाव से यात्री परेशान हैं। गौरतलब है कि हाल ही में स्टेशन को विकसित करते हुए प्लेटफार्म क्र. 1 के सतना एंड व प्लेटफार्म दो के कटनी एंड की ओर विकास कार्य कराए गए हैं, लेकिन काम की क्वालिटी इतनी घटिया है कि पहली ही बरसात में स्टेशन जगह-जगह चूने लगा है। मैहरपुहचने वाले श्रद्धालुओं की तकलीफें स्टेशन के बाहर भी कम नहीं हुई। जैसे ही उन्होने स्टेशन परिसर के बाहर कदम रखा जलमग्न सड़कों से उनका सामना हुआ। जानकारों का कहना है कि नाले पर अवैध अतिक्रमण और सफाई के अभाव में पानी की निकासी नहीं हो पाती। यही कारण है कि हर बारिश में ऐसी स्थिति निर्मित होती है, लेकिन प्रशासन इस दिशा में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है।
बैठकें रहीं बेनतीजा, प्रशासनिक उदासीनता पर सवाल
नवरात्रि मेला प्रारंभ होने के पूर्व बड़ी बड़ी बैठकें मैहर में हुईं जिसमें जनप्रतिनिधियों के अलावा कलेक्टर, एसपी समेत कई विभाग के अधिकारी भी मैजूद रहे। छोटे से लेकर बड़े स्तर तक आयोजित हर बैठकों में मेला के बेहतर संचालन के लिए बड़े-बड़े निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने भी बड़े बड़े दावे किए कि मेला व्यवस्था चाक चौबंद होगी लेकिन मेला प्रारंभ होते ही कमियां सामने आने लगी हैं। जलमग्र सड़कें बताती हैं कि नाली व नालों तक की परिषद द्वारा सफाई नहीं कराई गई जिससे यह स्थितियां निर्मित हुईं। स्टेशन में पंडाल पहुंचने से आपदा प्रबंधन पर भी सवाल हादसे के बाद देर तक प्रशासनिक अधिकारियों के घटनास्थल तक नहीं उठ रहे हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।