मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत क्षिप्रा नदी पर बन रहे नए घाटों और पुल का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम, शौचालय और सुगम मार्ग बनाने के दिए निर्देश।

मुख्यमंत्री यादव ने किया उज्जैन में क्षिप्रा तट के नए घाटों का निरीक्षण
उज्जैन. स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगामी सिंहस्थ महापर्व-2028 की पूर्व तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुरुवार को उज्जैन में क्षिप्रा नदी के तटों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से श्री अंगारेश्वर और श्री सिद्धवट के मध्य निर्माणाधीन नए घाटों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन घाटों का निर्माण इस तरह किया जाए कि लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालु सुगमता से स्नान कर सकें और उन्हें मूलभूत सुविधाओं के लिए भटकना न पड़े।
श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि नवनिर्मित घाटों के प्रत्येक 200 मीटर के दायरे में वस्त्र बदलने के कक्ष (चेंजिंग रूम) और आधुनिक शौचालयों का निर्माण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, प्रमुख घाटों पर भी उचित दूरी पर 'सुविधा घर' विकसित करने को कहा गया है। घाटों तक पहुँच को आसान बनाने के लिए डॉ. यादव ने हर 500 मीटर पर सीढ़ियाँ या सुगम पहुँच मार्ग बनाने के निर्देश दिए हैं, ताकि भीड़ के समय आवाजाही बाधित न हो।
वैकल्पिक मार्ग होंगे नए पुल
निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने श्री सिद्धवट और श्री अंगारेश्वर मंदिर के बीच बन रहे नए पुल का भी निरीक्षण किया। यह पुल न केवल दो प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ेगा, बल्कि श्रद्धालुओं के लिए एक बेहतर वैकल्पिक मार्ग भी साबित होगा। घाटों की डिजाइन पर चर्चा करते हुए बताया गया कि यहाँ 5 मीटर चौड़े घाट तैयार किए जा रहे हैं, जहाँ श्रद्धालु न केवल स्नान कर सकेंगे बल्कि उनके बैठने के लिए भी पर्याप्त स्थान उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री ने इन घाटों पर बैठने की व्यवस्था के साथ-साथ सौंदर्यकरण और अन्य नागरिक सुविधाओं को भी समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।