मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रिपरिषद की बैठक में PM मोदी की राष्ट्रहित अपील, प्रदेश में गेहूं उपार्जन के रिकॉर्ड और 1763 करोड़ की नई सड़क परियोजनाओं की जानकारी दी।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक से पहले मंत्रियों के साथ महत्वपूर्ण वैश्विक और प्रादेशिक विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्तमान वैश्विक संकट और सप्लाई चेन की चुनौतियों से निपटने के लिए नागरिकों से की गई 'विशेष अपील' को साझा किया और इसे राष्ट्र हित में अपनाने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ने नागरिकों से पेट्रोलियम पदार्थों के आयात और आर्थिक बोझ को कम करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं:
परिवहन: निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन और इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) का उपयोग करें।
डिजिटल वर्क: वर्चुअल मीटिंग्स, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और 'वर्क फ्रॉम होम' को प्राथमिकता दें।
कृषि में बदलाव: किसान डीजल पंप की जगह सोलर पंप अपनाएं और रासायनिक खाद के स्थान पर प्राकृतिक खेती पर जोर दें।
यात्रा स्थगन: वैश्विक हालात को देखते हुए कम से कम एक वर्ष तक विदेश यात्रा की योजना टालें और स्वदेशी पर्यटन को बढ़ावा दें।
सोना और तेल: देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक साल तक सोना न खरीदने और खाद्य तेल के उपयोग में कमी लाने की अपेक्षा की गई है।
माल ढुलाई: अधिक से अधिक रेलवे की गुड्स ट्रेन सेवाओं का उपयोग किया जाए।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में ग्रामीण कनेक्टिविटी को लेकर बड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 1763 करोड़ रुपये की लागत से 2117 किलोमीटर लंबी 973 सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी गई है। इससे प्रदेश की लगभग 1000 बसाहटों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही 'पीएम जनमन योजना' के तहत भी 384 किमी लंबी सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है।
कृषि क्षेत्र की उपलब्धियां बताते हुए डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश गेहूं उपार्जन में देश के सभी राज्यों में अव्वल है। अब तक प्रदेश में 10 लाख से अधिक किसानों से 63 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। प्रदेश में रोजाना औसतन 4 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन हो रहा है, जो अपने आप में एक नया कीर्तिमान है।
मुख्यमंत्री ने उन्नत अग्नि मिसाइल के सफल परीक्षण के लिए प्रधानमंत्री और वैज्ञानिकों को बधाई दी। साथ ही, नागदा-मथुरा तीसरी और चौथी रेल लाइन परियोजना की स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस रेल लाइन से उज्जैन (महाकाल नगरी) और कूनो नेशनल उद्यान के बीच रेल संपर्क सुगम होगा, जिससे पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने खंडवा में राज्य की पहली SISF बटालियन बनाने की घोषणा की है। साथ ही बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों के लिए विशेष कंपनियों के गठन और दो साल में पुलिस के सभी पद भरने का ऐलान किया गया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पचोर-सारंगपुर रोड पर झिरी नाले में 11 लोगों से भरी ईको वैन बह गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र में राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा हुआ। परिजनों ने बकाया मजदूरी मांगने जाने का आरोप लगाया, जबकि मकान मालिक ने सीढ़ियों से गिरने की बात कही।
नागौद क्षेत्र में युवक राजा यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। मवेशी चोरी के संदेह में हिस्ट्रीशीटर और साथियों ने मारपीट की। दो आरोपी हिरासत में हैं, तीन की तलाश जारी है।
सतना जिला अस्पताल में रविवार को छह घंटे बिजली बंद रहने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। ब्लड बैंक की ऑनलाइन व्यवस्था ठप रही और परिजन घंटों कतार में खड़े रहे। बैकअप व्यवस्था पर सवाल उठे।
मैहर के अमुआटोला प्राथमिक स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था बदहाल मिली। शिक्षक पर नशे में आने, बच्चों से सफाई कराने और गंदगी फैलाने के आरोप लगे। शिक्षा विभाग ने निलंबित किया, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दिनों में संदिग्ध घी का 1.10 लाख रुपये का स्टॉक सीज किया। गोवर्धन और धौलपुर फ्रेश घी के नमूने भोपाल लैब भेजे गए हैं।
मध्यप्रदेश के मानसून सत्र में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक के खिलाफ मुस्लिम समाज प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगा। भोपाल से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में यूसीसी लागू कर मुस्लिमों के अधिकार छीने जा रहे हैं।
रीवा में क्रिप्टो निवेश और जमीन एग्रीमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया। पीड़ितों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस 50 करोड़ से अधिक की ठगी की जांच कर रही है।
सतना में स्टार ग्रुप परिसर में महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट लॉन्च हुई। सांसद गणेश सिंह ने मेड इन इंडिया की मजबूती बताई। नई एसयूवी में एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 13.69 लाख रुपये शुरुआती कीमत है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह