इंदौर के द्वारकापुरी में जींस पहनने को लेकर हुए विवाद के बाद 22 साल की गौरी ने सुसाइड कर लिया। मायके पक्ष ने पति और सास पर प्रताड़ना और धोखे के आरोप लगाए हैं। पूरी खबर पढ़ें।

इंदौर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान गौरी पत्नी राहुल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जींस पहनने को लेकर हुए पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया।
परिजनों और चश्मदीदों के अनुसार, विवाद की शुरुआत सोमवार दोपहर को हुई जब गौरी ने ससुराल में पहली बार जींस पहनी थी। गौरी को जींस में देखकर उसकी सास शारदा नाराज हो गई और उसे फटकार लगाने लगी। विवाद इतना बढ़ा कि सास ने गौरी के साथ-साथ अपने बेटे राहुल को भी खरी-खोटी सुनाई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सास की डांट से गौरी काफी आहत महसूस कर रही थी और चुपचाप अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद जब उसकी छोटी बेटी के रोने पर पति राहुल कमरे में पहुँचा, तो गौरी का शव फंदे से लटका मिला।
गौरी की मौत के बाद उसके मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गौरी की बहन पूजा का दावा है कि शादी के बाद से ही राहुल और उसकी माँ उसे दहेज के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शादी के समय राहुल के परिवार ने झूठ बोला था कि वह मेडिकल क्षेत्र में नौकरी करता है, जबकि असल में वह बेरोजगार था और घर में अक्सर पैसों को लेकर विवाद होता था। मृतका के माता-पिता, जो मजदूरी कर परिवार चलाते हैं, इस घटना के बाद गहरे सदमे में हैं।
द्वारकापुरी पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक तौर पर मामला घरेलू विवाद और सुसाइड का लग रहा है, लेकिन मायके पक्ष द्वारा लगाए गए प्रताड़ना और दहेज के आरोपों को भी गंभीरता से लिया जा रहा है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों और आगे की कानूनी कार्रवाई की दिशा तय की जाएगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।