ऐतिहासिक रीवा राजवंश के महाराज पुष्पराज सिंह और युवराज दिव्यराज सिंह सिरोंज के महालक्ष्मी महायज्ञ में शामिल हुए। बघेल समाज ने भव्य स्वागत कर तलवार और गदा भेंट की। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

सिरोंज। स्टार समाचार वेब
ऐतिहासिक रीवा राजवंश के पुष्पराज सिंह जूदेव और युवराज दिव्यराज सिंह जूदेव के सिरोंज आगमन पर बघेल समाज और नागरिकों ने आत्मीय स्वागत किया। अवसर था श्री महामाई मंदिर परिसर में आयोजित 'श्री विद्या महालक्ष्मी महायज्ञ' का, जहाँ राजपरिवार के सदस्यों ने शिरकत कर धर्म और संस्कृति की अलख जगाई।

सिरोंज पहुँचने के बाद महाराज और युवराज ने सर्वप्रथम श्री महामाई माता के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया। मंदिर के प्रधान पुजारी और यज्ञाचार्य पंडित नलिनीकांत शर्मा ने राजसी परंपरा के अनुसार तिलक लगाकर, अंगवस्त्रम और मातारानी की चुनरी भेंट कर स्वस्तिवाचन के साथ उनका अभिनंदन किया। इसके पश्चात, महाराज ने यज्ञवेदी की परिक्रमा की और यज्ञाचार्य का पुष्पमालाओं से सम्मान किया।

कथा स्थल पर आयोजित स्वागत समारोह में महाराज पुष्पराज सिंह ने कहा कि महामाई माता के दरबार और अपने स्वजनों के बीच आकर उन्हें अद्भुत आध्यात्मिक आनंद मिला है। उन्होंने बघेल समाज के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारा समाज सदैव शौर्य, सेवा और स्वाभिमान का प्रतीक रहा है। हमारे पूर्वजों ने धर्म की रक्षा के लिए विदेशी आक्रांताओं से कड़ा संघर्ष किया और गुजरात से आकर मध्य प्रदेश में विशाल बघेल राज्य की स्थापना की, जिसे आज पूरी दुनिया 'बघेलखंड' के नाम से जानती है। उन्होंने यज्ञ को सामाजिक एकता और संस्कारों का आधार बताया।
युवराज दिव्यराज सिंह जूदेव ने कहा कि शिक्षित और संस्कारित युवा ही समाज की असली शक्ति हैं। युवाओं को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ अपनी परंपराओं और जड़ों से भी जुड़े रहना चाहिए। इस अवसर पर विधायक उमाकांत शर्मा ने महाराज और युवराज को महामाई माता का सामूहिक चित्र भेंट कर सम्मानित किया। वहीं समाज के विभिन्न वरिष्ठ जनों द्वारा गदा, तलवार और राधा-कृष्ण के चित्र भेंट कर राजपरिवार के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया गया।

पंडित नलिनीकांत शर्मा ने अपने आशीर्वचन में भारत की ऋषि परंपरा और यज्ञ के महत्व को समझाया। कार्यक्रम का सफल संचालन क्षत्रिय-बघेल समाज के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बघेल ने किया। इस भव्य आयोजन में सुमेर सिंह बघेल, अजब सिंह बघेल, जितेंद्र बघेल, कपिल चौहान सहित विदिशा और आसपास के जिलों से आए हजारों की संख्या में समाजजन और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के जहांगीराबाद में रविवार तड़के गोवंश काटे जाने की सूचना से तनाव फैल गया। बजरंग दल व विहिप के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने आरोपी के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपाल के भदभदा चौराहे पर रैपिडो बाइक से ऑफिस जा रही ट्रेनी पत्रकार सपना कुमारी की डंपर से कुचलकर मौत। कट मारने के बाद असंतुलित होकर गिरी थीं सड़क पर।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में नियमित पदों पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं मार्च 2027 तक समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर प्रदेश के करीब 2 से 2.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट गहरा गया है। पढ़ें पूरी खबर और नए भर्ती नियम।
वन विकास निगम लामता परियोजना मंडल बालाघाट के परियोजना परिक्षेत्र वारासिवनी अंतर्गत कटंगी-तुमसर नागपुर रेलवे ट्रैक पर पौनिया गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बाघ शावक की मौत हो गई। घटना दरमियानी रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
लोकायुक्त पुलिस ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के पचमढ़ी और छिंदवाड़ा स्थित आवासों पर छापा मारा। तलाशी में 2.5 किलो सोना, 26 लाख नकद, दो होटल-रिसॉर्ट और जमीन के 28 दस्तावेजों समेत 7.60 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
इंदौर नगर निगम ने 10 साल की सेवा पूरी कर चुके दैनिक वेतनभोगी और सफाई कर्मचारियों को विनियमित (नियमित) करने का संकल्प पारित किया है। जानें मेयर पुष्यमित्र भार्गव की इस घोषणा और 2016 के सर्कुलर से जुड़ी पूरी जानकारी।
जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया के ए-4 नॉन फिलिंग सेक्शन में बम का पार्ट बनाते समय कर्मचारी तेजभान सिंह की उंगली मशीन की चपेट में आकर कट गई।
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने अपने पूर्व OSD वीरेंद्र तिवारी के बंगले पर आने पर रोक लगा दी है। खबरों के अनुसार, मंत्री के नाम पर लेन-देन और तीन पत्नियां होने की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है।
मध्य प्रदेश में शुरू हुए तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी। जानिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संबोधन, कांग्रेस पर निशाना और 18 नवंबर तक चलने वाले 'जनजातीय गौरव सप्ताह' के विशेष आयोजनों की पूरी रिपोर्ट।
आज सुबह जिले में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। शहर सहित जिले के अलग-अलग हिस्सों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में धरती में कंपन महसूस होने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अचानक घरों और आसपास की चीजों में कंपन महसूस होने पर लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।