सीधी जिले के खम्हरिया गांव में बांस के पेड़ पर लाल कपड़े की पोटली में मासूम का नरकंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसे तंत्र-मंत्र से जोड़ते हुए पुलिस से मामले की गंभीर जांच और कार्रवाई की मांग की।

हाइलाइट्स:
सीधी, स्टार समाचार वेब
जिले के भुईमाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खम्हरिया में बीते शनिवार की दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के समीप बांस के पेड़ पर लाल कपड़े की पोटली में बंद एक छोटे बच्चे का नरकंकाल मिला। ये खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैली जिससे इस रहस्यमयी घटना ने गांव के शांत वातावरण को भय और आशंका में बदल दिया। ग्रामीणों में तरह-तरह की चचार्एं शुरू हो गईं, वहीं कई लोगों ने इसे तंत्र-मंत्र और जादू-टोने से जोड़कर देखा।
क्या थी घटना?
जानकारी के अनुसार शनिवार लगभग 11 बजे ग्रामीणों की नजर गांव के बाहर स्थित बांस के पेड़ पर टंगी एक लाल रंग की पोटली पर पड़ी। पोटली संदिग्ध प्रतीत होने पर जब आसपास के लोगों ने उसे देखा तो उसमें छोटे बच्चे का नरकंकाल दिखाई दिया। यह दृश्य देखते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना तत्काल भुईमाड़ थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। इस दौरान खम्हरिया निवासी रायभान सिंह ने पुलिस को बताया कि उक्त पोटली किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर में बिना जानकारी के रख दी गई थी। परिवार को जब इसकी जानकारी हुई तो भय और आशंका के चलते उन्होंने उस पोटली को घर से निकालकर बांस के पेड़ पर रख दिया।
कुछ दिन पूर्व दफनाए गए कब्र से निकाली गई थी मासूम की लाश
ग्रामीणों के अनुसार यह नरकंकाल संभवत: उसी मासूम बच्चे का हो सकता है जिसकी कुछ समय पूर्व गांव में मृत्यु हो गई थी और परिजनों द्वारा शव को गांव में ही दफना दिया गया था। ग्रामीणों व पुलिस ने जब उस स्थान पर जाकर देखा जहां बच्चे को दफनाया गया था, तो वहां खुदाई के निशान और गड्ढा मिला। इससे लोगों की आशंका और गहरी हो गई कि किसी ने शव को कब्र से निकालकर तंत्र-मंत्र या जादू-टोने जैसी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया हो सकता है।
इलाके में दहशत का माहौल
हमारे भुईमाड़ संवाददाता बिहारी लाल गुप्ता ने बताया कि इस घटना के बाद पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल देखा गया। महिलाएं और बच्चे खासे सहमे हुए नजर आए। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार की घटना ने गांव की धार्मिक और सामाजिक भावनाओं को झकझोर कर रख दिया है। लोगों ने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
फिर से दफन की गई मासूम की लाश
पुलिस ने मौके पर आवश्यक जांच-पड़ताल करने के बाद नरकंकाल को पुन: उसी स्थान पर दफना दिया तथा पूरे मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और तथ्य सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने खंडवा में राज्य की पहली SISF बटालियन बनाने की घोषणा की है। साथ ही बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों के लिए विशेष कंपनियों के गठन और दो साल में पुलिस के सभी पद भरने का ऐलान किया गया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पचोर-सारंगपुर रोड पर झिरी नाले में 11 लोगों से भरी ईको वैन बह गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र में राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा हुआ। परिजनों ने बकाया मजदूरी मांगने जाने का आरोप लगाया, जबकि मकान मालिक ने सीढ़ियों से गिरने की बात कही।
नागौद क्षेत्र में युवक राजा यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। मवेशी चोरी के संदेह में हिस्ट्रीशीटर और साथियों ने मारपीट की। दो आरोपी हिरासत में हैं, तीन की तलाश जारी है।
सतना जिला अस्पताल में रविवार को छह घंटे बिजली बंद रहने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। ब्लड बैंक की ऑनलाइन व्यवस्था ठप रही और परिजन घंटों कतार में खड़े रहे। बैकअप व्यवस्था पर सवाल उठे।
मैहर के अमुआटोला प्राथमिक स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था बदहाल मिली। शिक्षक पर नशे में आने, बच्चों से सफाई कराने और गंदगी फैलाने के आरोप लगे। शिक्षा विभाग ने निलंबित किया, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दिनों में संदिग्ध घी का 1.10 लाख रुपये का स्टॉक सीज किया। गोवर्धन और धौलपुर फ्रेश घी के नमूने भोपाल लैब भेजे गए हैं।
मध्यप्रदेश के मानसून सत्र में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक के खिलाफ मुस्लिम समाज प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगा। भोपाल से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में यूसीसी लागू कर मुस्लिमों के अधिकार छीने जा रहे हैं।
रीवा में क्रिप्टो निवेश और जमीन एग्रीमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया। पीड़ितों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस 50 करोड़ से अधिक की ठगी की जांच कर रही है।
सतना में स्टार ग्रुप परिसर में महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट लॉन्च हुई। सांसद गणेश सिंह ने मेड इन इंडिया की मजबूती बताई। नई एसयूवी में एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 13.69 लाख रुपये शुरुआती कीमत है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह