×

जज साहब! कुत्ते हटे तो चूहे बढ़ जाएंगे... सुप्रीम टिप्पणी-बिल्लियां पाल लो

हमें बताएं कि आप हॉस्पिटल के गलियारों में कितने कुत्ते घूमते हुए देखना चाहते हैं। वकील सीयू सिंह ने कहा- भारी संख्या में आवारा कुत्तों को एक ही शेल्टर में रखने से कई बीमारियां फैलने का खतरा रहता है। ऐसे में कुत्तों के लिए 91,800 नए शेल्टर बनाए जाने चाहिए।

By: Arvind Mishra

Jan 08, 20261:26 PM

view13

view0

जज साहब! कुत्ते हटे तो चूहे बढ़ जाएंगे... सुप्रीम टिप्पणी-बिल्लियां पाल लो

  • आवारा कुत्तों पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने दिखाई सख्ती
  • सुप्रीम कोर्ट ने एबीसी नियमों के सही क्रियान्वयन पर जोर दिया
  • वकीलों ने देश में 91,800 नए डॉग शेल्टर बनाने की मांग की

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

आवारा कुत्तों के केस पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज गुरुवार को भी हुई। कोर्ट ने आवारा कुत्तों के मुद्दे पर सुनवाई करते हुए अन्य जानवरों के जीवन पर भी सवाल उठाए हैं। कुत्ता प्रेमियों की तरफ से केस लड़ने वाले वकील सीयू सिंह ने कोर्ट में कुत्तों का पक्ष रखते हुए कहा- जज साहब... अगर गलियों से आवारा कुत्तों को हटाया गया, तो चूहों की तादाद अचानक से बढ़ सकती है। इस पर सुप्रीम कोर्ट तल्ख टिप्पणी करते हुए दो टूक शब्दों में कहा- तो क्या बिल्लियां ले आएं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा- कुत्ते और बिल्लियां स्वाभाविक दुश्मन हैं और बिल्लियां चूहों को कंट्रोल करने में मदद करती हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा- क्या इसका कुत्तों को हटाने से कोई लेना-देना था। हल्के-फुल्के अंदाज में कहें तो, कुत्ते और बिल्लियां दुश्मन हैं। बिल्लियां चूहों को मारती हैं, इसलिए हमें ज्यादा बिल्लियों और कम कुत्तों को बढ़ावा देना चाहिए। यही समाधान होगा। हमें बताएं कि आप हॉस्पिटल के गलियारों में कितने कुत्ते घूमते हुए देखना चाहते हैं। वकील सीयू सिंह ने कहा- भारी संख्या में आवारा कुत्तों को एक ही शेल्टर में रखने से कई बीमारियां फैलने का खतरा रहता है। ऐसे में कुत्तों के लिए 91,800 नए शेल्टर बनाए जाने चाहिए।

कुत्तों की मॉनिटरिंग जरूरी

सीनियर एडवोकेट ध्रुव मेहता ने सुप्रीम कोर्ट में दलील देते हुए कहा-आखिरी बार कुत्तों की मॉनिटरिंग 2009 में हुई थी। तब दिल्ली में सिर्फ 5,60,000 कुत्ते थे। मगर, अब इनकी संख्या बढ़ चुकी है। इसलिए कुत्तों की मॉनिटरिंग करना बेहद जरूरी है। कोर्ट में एक अन्य याचिकाकर्ता की तरफ से दलील देते हुए सीनियर एडवोकेट नकुल दीवान ने कहा- मेरे क्लाइंट एक एनजीओ चलाते हैं, जिसमें 45 लोग काम करते हैं। उनकी टीम ने अब तक 66000 से ज्यादा कुत्तों की जान बचाई है और 15000 कुत्तों की नसबंदी करवाई है।

बंदरों की संख्या बढ़ जाएगी

वकील सीयू सिंह ने अदालत में कहा- कई क्षेत्रों में बंदरों की समस्या भी बनी हुई है। अगर हम अचानक से सभी कुत्तों को हटा लेंगे, तो बंदरों की संख्या बढ़ सकती है, जिसके दुष्प्रभाव भयंकर होंगे। इसलिए हमें बैलेंस बनाने की जरूरत है। 20-30 साल पहले सूरत में क्या हुआ था, ये सबको पता है।

कपिल सिब्बल ने सुझाया नया मॉडल

वकील कपिल सिब्बल ने तर्क दिया है कि सभी आवारा कुत्तों को पकड़ना इसका समाधान नहीं है। उन्होंने इंसान-जानवर के बीच टकराव को सुलझाने के लिए एक वैज्ञानिक, विश्व स्तर पर स्वीकार्य तरीके की मांग की। उन्होंने कोर्ट से सीएसवीआर मॉडल अपनाने की अपील की। पकड़ो, नसबंदी करो, टीका लगाओ और छोड़ दो। इससे आवारा कुत्तों की आबादी को मैनेज करने में मदद मिलेगी और कुत्ते के काटने की घटनाओं में धीरे-धीरे कमी आएगी।

जानवरों की वजह से मौतों पर कोर्ट की चिंता

सुप्रीम कोर्ट ने कमियों को उजागर करते हुए कहा-देश में मौतें सिर्फ कुत्तों के काटने तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि आवारा जानवरों से जुड़े सड़क हादसों से भी होती हैं। बेंच ने कहा-सड़कें कुत्तों और आवारा जानवरों से साफ होनी चाहिए। यह सिर्फ कुत्तों के काटने की बात नहीं है, बल्कि सड़कों पर आवारा जानवरों का घूमना भी खतरनाक साबित हो रहा है। हादसों का कारण बन रहा है। नागरिक निकायों को नियमों, मॉड्यूल को सख्ती से लागू करना होगा।

COMMENTS (0)

RELATED POST

यौन उत्पीड़न मामला: शंकराचार्य की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक, फैसला सुरक्षित

यौन उत्पीड़न मामला: शंकराचार्य की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक, फैसला सुरक्षित

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई। जानें क्या है पूरा विवाद, FIR और शंकराचार्य का बयान।

Loading...

Feb 27, 20263:36 PM

Kolkata Earthquake Today: कोलकाता में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.5 रही तीव्रता; दहशत में सड़कों पर आए लोग

Kolkata Earthquake Today: कोलकाता में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.5 रही तीव्रता; दहशत में सड़कों पर आए लोग

कोलकाता और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में आज 27 फरवरी को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.0 रही। लोग घरों से बाहर निकले।

Loading...

Feb 27, 20261:57 PM

President Droupadi Murmu Flies in LCH Prachand: जैसलमेर में दिखाई 'आत्मनिर्भर भारत' की शक्ति

President Droupadi Murmu Flies in LCH Prachand: जैसलमेर में दिखाई 'आत्मनिर्भर भारत' की शक्ति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जैसलमेर में स्वदेशी LCH प्रचंड हेलिकॉप्टर में उड़ान भरकर इतिहास रचा। जानें सुखोई और राफेल के बाद राष्ट्रपति की इस ऐतिहासिक उड़ान और 'वायु शक्ति 2026' युद्धाभ्यास की पूरी जानकारी।

Loading...

Feb 27, 202611:47 AM

Liquor Policy Case Verdict: अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- सबूतों का अभाव

Liquor Policy Case Verdict: अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- सबूतों का अभाव

दिल्ली शराब घोटाला मामले में कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी कर दिया है। जानें क्या थी CAG की रिपोर्ट और इस मामले का पूरा घटनाक्रम।

Loading...

Feb 27, 202611:23 AM

WhatsApp सिम बाइंडिंग नियम: 1 मार्च 2026 से बदल जाएगा चैटिंग का तरीका, जानें नए नियम

WhatsApp सिम बाइंडिंग नियम: 1 मार्च 2026 से बदल जाएगा चैटिंग का तरीका, जानें नए नियम

सरकार ने WhatsApp और Telegram के लिए सिम बाइंडिंग नियम की समय सीमा तय कर दी है। 1 मार्च 2026 से बिना सक्रिय सिम के नहीं चलेंगे मैसेजिंग ऐप्स।

Loading...

Feb 26, 20265:13 PM