कोलकाता और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में आज 27 फरवरी को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.0 रही। लोग घरों से बाहर निकले।

कलकत्ता में भूकंप के झटक AI इमैज्
कोलकाता। स्टार समाचार वेब
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और दक्षिण बंगाल के कई जिले शुक्रवार दोपहर को आए शक्तिशाली भूकंप से कांप उठे। दोपहर करीब 1 बजकर 22 मिनट पर आए इस भूकंप ने समूचे शहर में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। ऊंची इमारतों, मॉल और सरकारी दफ्तरों में काम कर रहे लोग अपनी जान बचाने के लिए फौरन खुले मैदानों और सड़कों की ओर दौड़ पड़े।
भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 दर्ज की गई है। भूकंप का केंद्र पड़ोसी देश बांग्लादेश का खुलना जिला था, जो बंगाल के टाकी से महज 26 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। केंद्र की नजदीकी और जमीन के नीचे कम गहराई के कारण झटके काफी तीव्र थे। हालांकि, अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने इसकी प्रारंभिक तीव्रता 5.3 बताई है।
भूकंप की हलचल कुछ सेकंड तक महसूस की गई, लेकिन यह इतनी प्रभावी थी कि घरों में लगे सीलिंग फैन, झूमर और अलमारियां तेजी से हिलने लगीं। कोलकाता के व्यस्त बाजारों में लोग अपना सामान छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए।
कोलकाता के अलावा अन्य जिलों में भी स्थिति चिंताजनक रही:
हावड़ा और हुगली: यहाँ की बहुमंजिला इमारतों में तेज कंपन महसूस हुआ।
पश्चिम मेदिनीपुर: मेदिनीपुर शहर में जिलाधिकारी (DM) कार्यालय के कर्मचारियों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और सभी बिल्डिंग से बाहर निकल आए।
झाड़ग्राम: यहाँ भी ग्रामीण और शहरी इलाकों में लोग काफी डरे हुए नजर आए।
राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। हालांकि, कोलकाता के कुछ पुराने रिहायशी इलाकों से प्रारंभिक सूचना मिली है कि कुछ पुरानी इमारतें हल्की झुक गई हैं। प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें हाई अलर्ट पर हैं और प्रभावित क्षेत्रों का मुआयना किया जा रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च लाठीचार्ज के खिलाफ दायर याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार किया। CJI सूर्यकांत ने वीडियो देखने से किया मना।
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि राज्यसभा सांसद शरद पवार और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस कदम को लेकर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला किया, जिसमें एक हेड कॉन्स्टेबल शहीद हो गए। आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली हमले की जिम्मेदारी।
संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन नीट पेपर लीक, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष का जोरदार हंगामा। जानिए लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही से जुड़े मुख्य अपडेट्स।
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने कृषि भूमि से अवैध रेत खनन को रोकने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को व्यापक नियामक ढांचा तैयार करने का निर्देश दिया है। अब AI और सैटेलाइट से होगी निगरानी।
सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम बापू के स्वास्थ्य मामले में AIIMS निदेशक को मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और अदालत का ताजा आदेश।
दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का लोक कल्याण मार्ग पर प्रदर्शन। पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और आरएमएल अस्पताल में घायल छात्रों से मुलाकात की पूरी कवरेज।
सुप्रीम कोर्ट ने राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को सरेंडर करने की सलाह दी है। कोर्ट ने सोनम के वकीलों को दो विकल्प दिए हैं। जानें पूरी खबर विस्तार से।
ल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने का आदेश दिया। उधर, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन और पेपर लीक मामले पर राजनीतिक बयानबाजी तेज।