चुनाव आयोग के अधिकारियों के कामकाज को लेकर मतभेद और विवाद की नई जानकारी सामने आई है। चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी ने वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त मनीष गर्ग के खिलाफ कैबिनेट सचिवालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

बिना चर्चा काम के बंटवारे में किए गए बदलाव पर उठाया सवाल
भारत के दो चुनाव आयुक्तों ने कैबिनेट सचिव को लिखा था पत्र
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
चुनाव आयोग के अधिकारियों के कामकाज को लेकर मतभेद और विवाद की नई जानकारी सामने आई है। चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी ने वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त मनीष गर्ग के खिलाफ कैबिनेट सचिवालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। रिटायर्ड कोमोडोर लोकेश के. बत्रा को सूचना का अधिकार के तहत मिले पत्राचार और दस्तावेजों से यह खुलासा हुआ है। दावा किया जा रहा है कि दोनों चुनाव आयुक्तों ने 29 जुलाई 2026 को कैबिनेट सचिव टीवी सोमनाथन को अलग-अलग पत्र भेजे थे। उनका आरोप था कि मनीष गर्ग ने आयोग या संबंधित अधिकारियों से पूर्व चर्चा किए बिना ही वरिष्ठ अधिकारियों के कामकाज के बंटवारे में बदलाव का आदेश जारी कर दिया। दूसरी ओर, कैबिनेट सचिवालय ने इस पर कदम उठाने से यह कहकर परहेज किया कि ये पत्र दोनों आयुक्तों ने अपनी व्यक्तिगत हैसियत से भेजे थे, न कि पूरे आयोग की ओर से। ऐसे में इस मामले में हस्तक्षेप करना संवैधानिक संस्था के स्वतंत्र कामकाज में दखल माना जा सकता था। यह पूरा मामला वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त मनीष गर्ग द्वारा जारी एक आदेश से जुड़ा है, जिसके जरिए अधिकारियों के कार्य-प्रभार में फेरबदल किया गया था। दोनों आयुक्तों का कहना था कि यह निर्णय आयोग की पूर्व अनुमति या किसी संवाद के बिना लिया गया।
दावा-14 बार दर्ज कराई थी आपत्ति
यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब चुनाव आयोग के आंतरिक कामकाज पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों चुनाव आयुक्तों ने पिछले 10 महीनों में 14 बार आधिकारिक रूप से विभिन्न प्रक्रियाओं और कदमों पर अपनी आपत्तियां दर्ज कराई थीं, जिनमें मतदाता सूचियों में नए नाम जोड़ने-हटाने तथा डेटाबेस की विश्वसनीयता से जुड़े मुद्दे शामिल थे।
आरटीआई खुलासे की मुख्य बातें
आरटीआई के तहत मिले पत्राचार से पता चलता है कि 28 जुलाई को उप चुनाव आयुक्त भानु प्रकाश येतुरु की छुट्टी के दौरान मनीष गर्ग को प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। कार्यभार संभालने के कुछ ही घंटों के भीतर गर्ग ने एक आदेश जारी किया, जिससे वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्तों, उप चुनाव आयुक्तों, महानिदेशकों व समकक्ष अधिकारियों के कार्य-बंटवारे में बदलाव कर दिया गया।
सुखबीर सिंह संधू की आपत्ति
संधू ने अपने पत्र में लिखा कि यह आदेश न तो आयोग से चर्चा करके जारी किया गया और न ही काम के नए बंटवारे की कोई जानकारी पहले दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि गर्ग ने स्वयं को तथा अपने समकक्ष व वरिष्ठ अधिकारियों को नया काम सौंप दिया। संधू ने उल्लेख किया कि आयोग द्वारा स्पष्ट मौखिक और लिखित निर्देश दिए गए थे कि पूर्व मंजूरी के बिना ऐसी कोई कार्रवाई न की जाए। उन्होंने इसे मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तअधिनियम, 2023 की धारा 18(1) व 18(2) का सीधा उल्लंघन बताया।
विवेक जोशी की आपत्ति
डॉ. विवेक जोशी ने भी अलग पत्र में इसी प्रकार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आयोग से परामर्श के बिना संशोधित आदेश जारी किया गया। इसके अलावा, जब उन्होंने प्रशासन विभाग से संबंधित फाइल मांगी तो वह उन्हें उपलब्ध नहीं कराई गई। उन्होंने भी 2023 के अधिनियम के उल्लंघन का हवाला देते हुए उचित कार्रवाई की मांग की।
कैबिनेट सचिवालय का रुख
दोनों आयुक्तों ने सीधे कैबिनेट सचिव से शिकायत की थी, क्योंकि यह विषय एक संवैधानिक निकाय के संचालन से जुड़ा था। कैबिनेट सचिवालय की फाइल नोटिंग में इस विषय की गंभीरता को स्वीकार तो किया गया, लेकिन यह स्पष्ट किया गया कि जब तक पूरे चुनाव आयोग की ओर से कोई औपचारिक संवाद प्राप्त न हो, तब तक सरकार का कोई भी हस्तक्षेप अनुचित होगा और यह संवैधानिक निकाय की स्वायत्तता में दखल माना जाएगा। नोट में सुझाव दिया गया कि कैबिनेट सचिव दोनों आयुक्तों के पत्रों की प्राप्ति स्वीकार करें और इनकी प्रतियां कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के सचिव, स्थापना अधिकारी तथा मुख्य चुनाव आयुक्त के प्रधान निजी सचिव को आवश्यक जानकारी के लिए भेज दें।

राजस्थान के दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे-148 पर आज सुबह भीषण हादसा हो गया। रायसर के पास टायर फटते ही कार बेकाबू होकर सड़क किनारे एक गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में चार लोगों की मौत और दो अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
चुनाव आयोग के अधिकारियों के कामकाज को लेकर मतभेद और विवाद की नई जानकारी सामने आई है। चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी ने वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त मनीष गर्ग के खिलाफ कैबिनेट सचिवालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पीलीभीत की सदर विधानसभा सीट की मतदाता सूची में गड़बड़ी के मामले में एसडीएम मयंक गोस्वामी और हेमंत चौधरी पर एफआईआर दर्ज। सपा और कांग्रेस ने सत्ता पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, सीबीआई जांच की मांग।
इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को स्वतंत्रता दिवस पर मशाल प्रज्वलित करने का विशेष निमंत्रण दिया है।
पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे पर पीएम मोदी ने जामनगर के 'गुड महाराजा' दिग्विजयसिंहजी को याद किया। जानिए कैसे भारत ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पोलिश शरणार्थियों को दिया था नया जीवन।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने यमुना को साफ करने और जल आपूर्ति से संबंधित 10 परियोजनाओं का उद्घाटन और 33 का शिलान्यास किया। उन्होंने राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल सहित विपक्षी पार्टियों पर सियासी हमला किया। उन्होंने कहा कि 30 वर्षों तक भाजपा सत्ता में रहेगी। अपराध फैलाने के सिवाय कुछ नहीं किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राज्य और केंद्र सरकार के मुखिया के रूप में 25 वर्ष पूरे करने के बाद, अब सरकार की कार्यप्रणाली में तेजी और सुधारों की दिशा में बड़े कदमों की तैयारी शुरू हो गई है। 27 अक्टूबर को कैबिनेट सचिव ने सभी मंत्रालयों के सचिवों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।
दिल्ली में त्रिपुरा के एक युवक के साथ कथित नस्लीय दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बवाल मच गया है। इस मामले में कंटेंट क्रिएटर आमिर शोकीन पर युवक के खिलाफ नस्लीय टिप्पणियां करने, आपत्तिजनक इशारे करने और त्रिपुरा के लोगों के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है।
लद्दाख में पंचायत चुनाव का बिगुल बजने के साथ पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के अनुसार लद्दाख के सभी पंचायत हलको में 21 नवंबर को आम चुनाव कराए जाएंगे और यह प्रक्रिया 30 नवंबर तक पूरी की जाएगी।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सैटेलाइट टीवी चैनलों के लिए एडवाइजरी जारी कर आतंकवाद-रोधी अभियानों की लाइव कवरेज, AI के गलत इस्तेमाल और प्रोग्राम कोड के उल्लंघन पर सख्त हिदायत दी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह