प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली, मुंबई सहित कई ठिकानों पर छापेमारी कर करोड़ों रुपये का हवाला नेटवर्क और अवैध ह्यूमन एग डोनेशन रैकेट उजागर किया है।

ED का बड़ा एक्शन
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशों से भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा मंगाने और फर्जी (शेल) कंपनियां बनाकर काले धन को सफेद करने के मामले में दिल्ली और मुंबई समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई के केंद्र में 'मेगा मिलेनियम' नामक कंपनी और उसके निदेशक हैं। अधिकारियों के अनुसार, मुंबई, दिल्ली और महाराष्ट्र के करजत स्थित कार्यालयों, आवासीय परिसर और फार्महाउस सहित आधा दर्जन ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया गया।
फर्जी डायरेक्टर और सैकड़ों करोड़ रुपये की लेयरिंग
इस मामले में कारोबारी हरीश डेढ़िया और उनकी पत्नी धारा डेढ़िया मुख्य आरोपी हैं, जो कंपनी के डायरेक्टर हैं। इन पर दुबई और सिंगापुर की संदिग्ध कंपनियों के जरिए भारी विदेशी मुद्रा प्राप्त करने का आरोप है। जांच में सामने आया है कि हरीश डेढ़िया ने अपने कर्मचारियों और डमी व्यक्तियों को निदेशक बनाकर कई फर्जी कंपनियां खड़ी कीं। कंपनी के गठन के एक साल के भीतर ही सैकड़ों करोड़ रुपये इनमें ट्रांसफर किए गए और विभिन्न परतों (layering) के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग की गई। छापेमारी के दौरान ईडी को कई करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा, भारतीय कैश और कीमती आभूषण बरामद हुए हैं।
अवैध IVF सेंटरों पर छापेमारी और नकद बरामदगी
हवाला नेटवर्क के अलावा, ईडी ने महाराष्ट्र के ठाणे, बारामती और नासिक में स्थित कई अस्पतालों और आईवीएफ (IVF) सेंटरों पर भी शिकंजा कसा। इस दौरान एजेंसी ने महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य और 29 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। यह जांच ठाणे के बदलापुर (पूर्व) में दर्ज एक प्राथमिकी और आरोप पत्र के आधार पर शुरू की गई थी, जिसमें मंजूषा वानखेड़े और 16 अन्य पर भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023, एआरटी एक्ट और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।
गरीब महिलाओं का शोषण और जाली कागजात का खेल
जांच अधिकारी के मुताबिक, यह मामला एक संगठित नेटवर्क से जुड़ा है जो आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को पैसों का लालच देकर 'ह्यूमन एग डोनेशन' (Human Egg Donation) के लिए राजी करता था। डोनर-सप्लाई एजेंटों के माध्यम से इन महिलाओं को विभिन्न आईवीएफ केंद्रों और एआरटी बैंकों तक भेजा जाता था। डोनर्स की पहचान छिपाने, बार-बार एग डोनेट कराने और उन्हें चिकित्सकीय रूप से फिट दर्शाने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, सहमति पत्र, हलफनामे और मेडिकल रिपोर्ट जैसे फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया जाता था। ईडी की यह कार्रवाई फिलहाल जारी है।
नाबालिग से यौन शोषण के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम की उज्जैन में पैरोल के दौरान तबीयत अचानक बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद आश्रम में डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली, मुंबई सहित कई ठिकानों पर छापेमारी कर करोड़ों रुपये का हवाला नेटवर्क और अवैध ह्यूमन एग डोनेशन रैकेट उजागर किया है।
बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं, संदिग्ध मुलाकातों और कांग्रेस के नेतृत्व पर निशाना साधा। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा और ओबामा की किताब का जिक्र कर कांग्रेस से जवाब मांगा।
लखनऊ के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और चालक तनवीर की जमानत याचिका सीजेएम अदालत ने खारिज कर दी है।
राजस्थान के दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे-148 पर आज सुबह भीषण हादसा हो गया। रायसर के पास टायर फटते ही कार बेकाबू होकर सड़क किनारे एक गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में चार लोगों की मौत और दो अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
चुनाव आयोग के अधिकारियों के कामकाज को लेकर मतभेद और विवाद की नई जानकारी सामने आई है। चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी ने वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त मनीष गर्ग के खिलाफ कैबिनेट सचिवालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पीलीभीत की सदर विधानसभा सीट की मतदाता सूची में गड़बड़ी के मामले में एसडीएम मयंक गोस्वामी और हेमंत चौधरी पर एफआईआर दर्ज। सपा और कांग्रेस ने सत्ता पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, सीबीआई जांच की मांग।
इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को स्वतंत्रता दिवस पर मशाल प्रज्वलित करने का विशेष निमंत्रण दिया है।
पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे पर पीएम मोदी ने जामनगर के 'गुड महाराजा' दिग्विजयसिंहजी को याद किया। जानिए कैसे भारत ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पोलिश शरणार्थियों को दिया था नया जीवन।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने यमुना को साफ करने और जल आपूर्ति से संबंधित 10 परियोजनाओं का उद्घाटन और 33 का शिलान्यास किया। उन्होंने राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल सहित विपक्षी पार्टियों पर सियासी हमला किया। उन्होंने कहा कि 30 वर्षों तक भाजपा सत्ता में रहेगी। अपराध फैलाने के सिवाय कुछ नहीं किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह