×

निकाय उपचुनाव...छह वार्डों में भाजपा का कब्जा और तीन में सिमटी कांग्रेस

मध्यप्रदेश के नौ नगरीय निकायों में गुरुवार को एक-एक पार्षद के उप निर्वाचन के परिणाम घोषित किएग ए। घोषित परिणामों में छह पार्षद भाजपा के और तीन पार्षद कांग्रेस के चुने गए हैं। इधर, भोपाल की बैरसिया नगर पालिका के वार्ड-7 में पार्षद के उपचुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज कराई है। शाइस्ता सुल्तान 137 वोटों से जीत गई हैं। इस चुनाव में दूसरे नंबर पर निर्दलीय और तीसरे पर कांग्रेस प्रत्याशी रहीं।

By: Arvind Mishra

Jul 10, 20252:48 PM

view14

view0

निकाय उपचुनाव...छह वार्डों में भाजपा का कब्जा और तीन में सिमटी कांग्रेस

  • नगरीय निकायों के 9 पार्षद के उप निर्वाचन के परिणाम घोषित

  • पन्ना में भाजपा के हीरालाल आदिवासी निर्विरोध निर्वाचित हुए

भोपाल। स्टार समाचार वेब

मध्यप्रदेश के नौ नगरीय निकायों में गुरुवार को एक-एक पार्षद के उप निर्वाचन के परिणाम घोषित किएग ए। घोषित परिणामों में छह पार्षद भाजपा के और तीन पार्षद कांग्रेस के चुने गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सचिव अभिषेक सिंह ने जानकारी दी है कि नगरीय निकाय सिवनी के वार्ड-11 में भाजपा की निधि, इंदौर जिले के नगरीय निकाय सांवेर के वार्ड-7 में कांग्रेस की हसीना और नगरीय निकाय गौतमपुरा के वार्ड-15 में भाजपा के शंकरलाल, मंडला जिले के नगरीय निकाय बिछिया के वार्ड-13 में कांग्रेस की राजकुमारी धुर्वे, शहडोल जिले के नगरीय निकाय खांड के वार्ड-8 में कांग्रेस के शशिधर त्रिपाठी, छिंदवाड़ा जिले के नगरीय निकाय न्यूटन चिखली के वार्ड-4 में भाजपा की निकिता बरखे को विजेता घोषित किया गया है। इसी तरह पन्ना जिले के नगरीय निकाय ककरहटी के वार्ड-13 में भाजपा के प्रत्याशी हीरालाल आदिवासी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं।

भीकनगांव में भाजपा की जीत

खरगोन जिले के भीकनगांव नगर परिषद के वार्ड-5 के उपचुनाव में भाजपा की कमलेश कौशल 205 वोट से चुनाव जीती। कमलेश ने कांग्रेस की पूर्व परिषद अध्यक्ष पूनम अमित जायसवाल को हराया। उल्लेखनीय है कि पूनम ने अपराधिक रिकॉर्ड की फॉर्म में जानकारी नहीं दी थी। इसके बाद शिकायत हुई और जांच में पूनम को पार्षद से हटाया था। इसके चलते उपचुनाव हुआ है। आगामी दिनों में अध्यक्ष का उपचुनाव भी होगा।

भोपाल में शाइस्ता137 वोटों से जीतीं

इधर, भोपाल की बैरसिया नगर पालिका के वार्ड-7 में पार्षद के उपचुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज कराई है। शाइस्ता सुल्तान 137 वोटों से जीत गई हैं। इस चुनाव में दूसरे नंबर पर निर्दलीय और तीसरे पर कांग्रेस प्रत्याशी रहीं। वार्ड-7 में कुल 1481 मतदाता हैं। इनमें से चुनाव में कुल 961 ने वोट डाले। चुनाव में 3 प्रत्याशी- कांग्रेस की आफरीन मो. तारीक, बीजेपी की शाइस्ता सुल्तान और निर्दलीय फरीदा इदरीस अहमद मैदान में थे। इनमें से शाइस्ता को सबसे ज्यादा 451 वोट मिले। वहीं, निर्दलीय फरीदा को 314 और कांग्रेस की आफरीन को 196 वोट ही मिले। इस तरह शाइस्ता ने जीत हासिल की।

जीत के बाद विधायक भी पहुंचे

वार्ड-7 के उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत के बाद विधायक विष्णु खत्री भी पहुंचे। रिटर्निंग अधिकारी और बैरसिया एसडीएम आशुतोष शर्मा से जीत का प्रमाण पत्र भी लिया।

फर्जीवाड़े में गई थी शबाना की कुर्सी

गौरतलब है कि पिछले नगर पालिका चुनाव में वार्ड-7 से भाजपा ने नगमा बी शानू अंसारी, कांग्रेस ने फरीदा इदरीश अहमद, एनसीपी ने शबाना शोएब, आप ने फरजाना बी को पार्षद पद के लिए मैदान में उतारा था। वहीं, निर्दलीय परवीन बी भी मैदान में थीं। इसमें शबाना चुनाव जीती थीं। इसके बाद पराजित प्रत्याशी परवीन की ओर से कलेक्टर कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। इसमें बताया गया था कि चुनाव लड़ने के लिए शबाना ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र पेश कर पार्षद पद का चुनाव जीता है। इस मामले में टीटी नगर एसडीएम ने जांच की थी। इसके बाद शबाना का जाति प्रमाण पत्र फर्जी घोषित किया गया था।

COMMENTS (0)

RELATED POST

सिंहस्थ-2028 के लिए काशी कॉरिडोर मॉडल और MP-UP के बीच अहम समझौता

सिंहस्थ-2028 के लिए काशी कॉरिडोर मॉडल और MP-UP के बीच अहम समझौता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।

Loading...

Mar 31, 20263:58 PM

‘स्टार समाचार’ की मेहनत रंग लाई, चार साल बाद रीवा-सीएसएमटी ट्रेन नियमित होने के आसार, रेलवे बोर्ड की मंजूरी

‘स्टार समाचार’ की मेहनत रंग लाई, चार साल बाद रीवा-सीएसएमटी ट्रेन नियमित होने के आसार, रेलवे बोर्ड की मंजूरी

रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Loading...

Mar 31, 20262:48 PM

लोही गांव में वृद्ध महिला की निर्मम हत्या, सिर काटकर ले गए हत्यारे

लोही गांव में वृद्ध महिला की निर्मम हत्या, सिर काटकर ले गए हत्यारे

रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Loading...

Mar 31, 20262:43 PM

नगर निगम कमिश्नर और एसडीएम सड़क पर उतरे दुकानदारों को दी समझाइश खुद हटा ले

नगर निगम कमिश्नर और एसडीएम सड़क पर उतरे दुकानदारों को दी समझाइश खुद हटा ले

रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Loading...

Mar 31, 20262:40 PM

नल-जल योजना फेल, आदिवासी गांव मुहेर में दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

नल-जल योजना फेल, आदिवासी गांव मुहेर में दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।

Loading...

Mar 31, 20262:34 PM