आज यानी मंगलवार को संसद परिसर में राजनीतिक पारा उस समय चढ़ गया, जब एनडीए और कांग्रेस सांसद प्रदर्शन के दौरान सीधे एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए। परिसर में दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एनडीए सांसदों ने विपक्ष पर संसद में चर्चा से भागने और कार्यवाही में बाधा डालने का आरोप लगाया।

राहुल झारखंड क्यों नहीं गए....जब प्रियंका गांधी के सामने लगे नारे
विपक्ष के सांसदों ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ मोर्चा खोला

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
आज यानी मंगलवार को संसद परिसर में राजनीतिक पारा उस समय चढ़ गया, जब एनडीए और कांग्रेस सांसद प्रदर्शन के दौरान सीधे एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए। परिसर में दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एनडीए सांसदों ने विपक्ष पर संसद में चर्चा से भागने और कार्यवाही में बाधा डालने का आरोप लगाया। वहीं कांग्रेस सांसदों ने जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ मोर्चा खोला। प्रदर्शन के दौरान एक दिलचस्प वाकया तब देखने को मिला जब कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी संसद पहुंचीं। जैसे ही वे अपनी गाड़ी से उतरीं, भाजपा सांसद मुकेश दलाल उनके सामने आ गए और राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाने लगे। गौरतलब है कि सरकार ने सोमवार को यह बात रखी थी कि गृह मंत्री अमित शाह 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन पर सदन में जवाब देंगे।
भाजपा सांसद का प्रियंका से सवाल
मुकेश दलाल ने पूछा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी झारखंड जाकर वहां विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मुलाकात क्यों नहीं कर रहे हैं? इस पर प्रियंका मुस्कुराते हुए उनके करीब गईं और शालीनता से जवाब दिया, वे झारखंड जा चुके हैं और छात्र प्रदर्शनकारियों से मुलाकात भी कर चुके हैं।
कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित
सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही अध्यक्ष ओम बिड़ला ने विपक्षी सांसदों से शांति बनाए रखने और सदन चलने देने की अपील की। अध्यक्ष ने कहा-सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को साथ आकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सदन में व्यवधान न हो। लगातार हंगामे के कारण प्रश्नकाल नहीं हो पा रहा है, जो सांसदों के लिए सरकार से जवाब मांगने का सबसे अहम जरिया है। अध्यक्ष की इस अपील का विपक्षी सांसदों पर असर नहीं पड़ा और उनका हंगामा जारी रहा, जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
कंगना बोलीं-राहुल देश के साथ धोखा कर रहे
संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए भाजपा सांसद कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। कंगना ने कहा- राहुल गांधी ने खुद चर्चा से इंकार कर दिया है। शुरुआत में उन्होंने छात्र प्रदर्शनों पर चर्चा की मांग उठाई थी, लेकिन जब सरकार चर्चा के लिए तैयार हुई तो वे पीछे हट गए। वे देश के साथ धोखा कर रहे हैं और संसद को एक दिन भी सुचारू रूप से काम नहीं करने दे रहे हैं।
वंदे मातरम के जयघोष के साथ एनडीए की बैठक
संसद के भीतर चल रहे गहमागहमी के बीच, संसद भवन की लाइब्रेरी बिल्डिंग में एनडीए संसदीय दल की मंगल मिलन बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत वंदे मातरम के जयघोष के साथ हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और एनडीए के अन्य प्रमुख घटक दलों के नेता व सांसद मौजूद रहे।
पीएम ने सांसदों के साथ लहराया तिरंगा
एनडीए के अन्य नेता तिरंगा लहराते नजर आए। उधर, संसद परिसर में झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन के मुद्दे पर एनडीए के सांसदों ने प्रदर्शन किया। मंगल मिलन बैठक के दौरान पीएम मोदी तिरंगा ध्वज के साथ नजर आए। सांसद हाथ में पोस्टर लेकर सदन में प्रवेश करेंगे, जिनमें लिखा होगा- सरकार छात्रों के प्रदर्शन पर चर्चा चाहती है, लेकिन कांग्रेस इसे चाहकर भी अब इससे भाग रही है। सांसदों के हाथों में झारखंड सरकार को लेकर भी पोस्टर होंगे। उन पोस्टरों पर झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर अत्याचार का मुद्दा उठाया जाएगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।