देशभर में जारी नीट-यूज पेपर लीक विवाद की गूंज आज संसद के दोनों सदनों में स्पष्ट रूप से सुनाई दी। 25 जुलाई को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने वाले पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे के बाद पहली बार संसद पहुंचे। संसद भवन परिसर में एनडीए सांसदों ने उन्हें शॉल और पारंपरिक मिथिला पाग पहनाकर सम्मानित किया और साथ लेकर सदन के अंदर गए।

प्रधान संसद भवन पहुंचे, स्वागत
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दो जबे तक स्थगित
राहुल गांधी ने कहा-पीएम मोदी देश के छात्रों से माफी मांगें
कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने स्वागत पर साधा निशाना
प्रियंका गांधी बोलीं- बिहार-बंगाल में छात्रों पर केस
पेपर लीक संसोधन बिल पर केंद्र का पक्ष 9 सांसद रखेंगे

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
देशभर में जारी नीट-यूज पेपर लीक विवाद की गूंज आज संसद के दोनों सदनों में स्पष्ट रूप से सुनाई दी। 25 जुलाई को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने वाले पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे के बाद पहली बार संसद पहुंचे। संसद भवन परिसर में एनडीए सांसदों ने उन्हें शॉल और पारंपरिक मिथिला पाग पहनाकर सम्मानित किया और साथ लेकर सदन के अंदर गए। दूसरी ओर, पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दर्ज एफआईआर और पुलिस कार्रवाई को लेकर विपक्ष ने संसद में आक्रामक रुख अपनाया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही बार-बार बाधित हुई। वहीं हंगामे के बीच केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में लोक परीक्षाएं (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक पेश किया। इस बिल पर सरकार का पक्ष मजबूती से रखने के लिए एनडीए के 9 सांसदों को बहस में शामिल किया गया है।

सदन की कार्यवाही बाधित
सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होते ही विपक्ष ने बिहार और पश्चिम बंगाल में छात्रों पर दर्ज मामलों को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। वहीं राज्यसभा में भारी हंगामे के कारण उच्च सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इधर, लोकसभा में विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बीच दोपहर 2 बजे तक कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
पूरा सिस्टम ही जानलेवा बना
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा-छात्रों के खिलाफ देश का पूरा सिस्टम ही जानलेवा बन चुका है। पीएम मोदी, छात्रों पर एफआईआर न करने और रिहा करने के वादे का क्या हुआ। दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन और बिहार में बर्बरता की जा रही है। प्रधानमंत्री को देश के युवाओं से माफी मांगनी चाहिए और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
जीरो को हीरो बनाना इनकी आदत
कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने कहा-पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का शॉल और पाग पहनाकर स्वागत करना दिखाता है कि इनके मूल्य शून्य हैं। बिलकिस बानो मामले के दोषियों का भी इन्होंने ऐसे ही स्वागत किया था। जीरो को हीरो बनाना इनकी पुरानी आदत है।
देर आए, दुरुस्त आए
वहीं कांग्रेस सासद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा-परीक्षा सुधार के लिए नंदन नीलेकणी की अगुआई में हाई-पावर्ड टास्क फोर्स का गठन का स्वागत किया है। उन्होंने कहा-देर आए, दुरुस्त आए जैसा कदम है। सरकार को अब छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए जल्द से जल्द ठोस और कड़े कदम उठाने चाहिए।

नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने सभी एयरलाइंस के पायलटों के लिए ड्रग परीक्षण अनिवार्य कर दिया है। जानिए क्या हैं नए नियम और एयर इंडिया की किस घटना के बाद लिया गया यह बड़ा फैसला।
IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग और लैंड-फॉर-जॉब घोटाले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत 9 आरोपियों पर चार्ज फ्रेम करने का आदेश दिया है।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग गालवान हिंसा के 6 साल बाद BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत आ रहे हैं। पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक और व्यापारिक एजेंडे की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
मायावती के राजनीति से संन्यास लेने के सुझाव पर आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने बसपा सुप्रीमो यानी अपनी समधन को संदेश लिखा है। इसमें उन्होंने कहा कि आपका आदेश मेरे लिए अंतिम शब्द है। आकाश आनंद को गुमराह करने का आरोप निराधार है। मैं संन्यास लेने के लिए तैयार हूं।
बेंगलुरु का एक स्टार्टअप कुत्तों की सूंघने की अद्भुत क्षमता और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को मिलाकर कैंसर की शुरुआती पहचान की नई तकनीक विकसित कर रहा है। इस अनोखी रिसर्च के बारे में विस्तार से यहाँ जानें।
दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले की चार्जशीट में NIA ने बड़ा खुलासा किया है। धमाके में VBIED कार का इस्तेमाल हुआ था और DNA जांच से कार के अंदर उमर उन नबी की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।
नोएडा मजदूर आंदोलन मामले में आकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने और अधिकारियों के वेतन से 5 लाख मुआवजा देने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को यूपी सरकार सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी।
केंद्र सरकार ने रेलवे के आधुनिकीकरण के तहत 7 हाई-डेंसिटी कॉरिडोर को फोर-ट्रैक करने और तीन नई मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इससे 14 जिलों और 56 लाख लोगों को फायदा मिलेगा।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने पर GBU के छात्र अक्षय त्रिपाठी को मिले 5 लाख के नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त नाराजगी जताई है। CJI सूर्यकांत ने डीएम से जवाब तलब किया है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 6 सितंबर को 5 मंजिला पीजी हादसे के बाद पुलिस और दिल्ली नगर निगम ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में 7 लोगों की मौत और 5 लोगों के घायल होने के बाद अब तक कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह