
सरकार से एनएचएआई में प्रशासनिक सर्जरी की दरकार
मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में घपले-घोटालों की भरमार
महाराष्ट्र, बंगाल, एमपी, ओडिशा-राजस्थान में उठे सवाल

भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की कार्यप्रणाली और हाईवे निर्माण की गुणवत्ता पर देशभर में गंभीर सवाल उठने लगे हैं। निर्माण में लापरवाही, भ्रष्टाचार और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का नतीजा है कि नए बने हाईवे और फ्लाईओवर कुछ ही समय में धंस रहे हैं। मध्य प्रदेश समेत महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में हाईवे की बदहाली से लोग परेशान हैं। संसद के मानसून सत्र में राज्यसभा में प्रस्तुत एक लिखित रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय राजमार्गों की खराब गुणवत्ता, रखरखाव और सड़कों की दुर्दशा से जुड़ी शिकायतों में 60 प्रतिशत की भारी वृद्धि हुई है। देशभर में उठ रहे सवालों के बीच मध्य प्रदेश में राजमार्गों के निर्माण में बरती जा रही लापरवाही की पोल खुल गई है।
खरगोन में 3900 करोड़ का ब्रिज धंसा
इंदौर से एदलाबाद (भारतमाला परियोजना) के तहत 3,900 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे नेशनल हाईवे पर खरगोन जिले के बासवां गांव के पास खिरकिया नदी का नवनिर्मित पुल धंस गया। करोड़ों रुपए खर्च के बाद भी पहली ही बारिश और यातायात में पुल की गुणवत्ता ढह गई।

पेंच का साउंड एंड लाइट प्रूफ हाईवे पस्त
मध्य प्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व में बना देश का पहला साउंड और लाइट प्रूफ हाईवे भी अफसरों और ठेकेदारों की मिलीभगत की भेंट चढ़ गया है। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में भी निर्माण से जुड़ी गंभीर खामियां सामने आ चुकी हैं।
वर्षों से सांठगांठ का खेल
विशेषज्ञों का मानना है कि एनएचएआई में केवल निचले स्तर के इंजीनियरों या ठेकेदारों पर कार्रवाई करने से हालात नहीं सुधरेंगे। एनएचएआई में उच्च स्तर पर वर्षों से कुछ अधिकारी जमे हुए हैं। अफसरों और ठेकेदारों की सांठगांठ के कारण घटिया निर्माण पर भी अफसर जानबूझकर आंखें मूंदे रहते हैं।
उठने लगी सर्जरी की मांग
जब तक वर्षों से एक ही कुर्सी पर जमे बड़े अधिकारियों को चिह्नित कर बाहर का रास्ता नहीं दिखाया जाएगा, तब तक देश और मध्य प्रदेश की सड़कों की गुणवत्ता में सुधार संभव नहीं है। केवल मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी एनएचएआई के प्रोजेक्ट्स की हालत खस्ता बनी हुई है।
उत्तर प्रदेश: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का जगह-जगह धंसना और बरेली-सीतापुर रोड पर बने फ्लाईओवरों व पुलों की जांच में लापरवाही सामने आई है।
कर्नाटक: पुणे-बेंगलुरु नेशनल हाईवे (एनएच-24) पर निप्पानी शहर के पास हाईवे की रिटेनिंग वॉल पूरी तरह से ढह गई।
पश्चिम बंगाल: पूर्वी वर्धमान में एनएच-19 पर बने फ्लाईओवर की सुरक्षा दीवार गिर गई।
राजस्थान: सांचौर में एनएच-68 पर 270 करोड़ की लागत से बने एलिवेटेड पुल में गंभीर दरारें आ चुकी हैं।
उत्तराखंड: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे निर्माण के दौरान डाट काली सुरंग व पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, मिट्टी धंसने के गंभीर केस सामने आए।
अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे: खराब गुणवत्ता वाले डामर का इस्तेमाल, सड़कों में दरारें और सही जल निकासी की व्यवस्था न होना।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे: उद्घाटन के तुरंत बाद सड़क धंसने, भारी वाहनों के दबाव से बड़े गड्ढे बनने और दरारें पड़ने की शिकायतें।
यह भी पढ़िए...
मानसून का महाकहर: केरल-कर्नाटक में 9 लोगों की मौत, बद्रीनाथ हाईवे धंसा, किश्तवाड़ में फटा बादल
दिल्ली में द्वारका टनल और कानपुर-कबरई हाईवे: सरकार ने 14,115 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को दी मंजूरी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दिल्ली की विशेष एनआईए अदालत ने म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में अमेरिकी और यूक्रेनी नागरिकों को डिफॉल्ट जमानत पर रिहा कर दिया है। जानें क्या है पूरा मामला और क्यों नहीं लगा UAPA
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी प्रदर्शन। बॉम्बे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में SIR को लेकर याचिकाएं दायर। जानिए इस विवाद से जुड़े सभी ताजा अपडेट्स।
सुप्रीम कोर्ट ने अदालत में हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने की जनहित याचिका खारिज कर दी है। CJI सूर्यकांत ने कहा कि ऐसे बदलाव चरणबद्ध तरीके से होते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वडनगर की प्रेरक यात्रा पर निकले युवाओं के दल से खास संवाद किया। इस दौरान युवाओं ने रास्ते में मिले जन-आशीर्वाद, जमीनी अनुभवों और सेवा कार्यों की अपनी अनूठी कहानियों को प्रधानमंत्री के साथ साझा किया।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूपीआई भुगतान पर लगने वाले मर्चेंट डिस्काउंट रेट शुल्क को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है। वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह कोई टैक्स, सेस या सरचार्ज नहीं है और इससे मिलने वाली राशि भारत सरकार के समेकित कोष में नहीं जाती।
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने चुनाव आयोग में मतभेद और फॉर्म-6 में बदलाव के दावों को खारिज किया। साथ ही राहुल गांधी की राजनीतिक स्थिति पर भी तीखी टिप्पणी की। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से।
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोट चोरी और चुनावी धांधली के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश में एंटी इनकंबेंसी का नियम बीजेपी पर लागू क्यों नहीं होता? जानिए इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की सभी बड़ी बातें।
नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर जेवर के पास बुधवार रात एक चलती स्लीपर AC बस में आग लगने से 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। बस दिल्ली से महोबा जा रही थी।
चुनाव आयोग के भीतर SIR विवाद और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी आंदोलन, मुख्य मांगों और विरोध प्रदर्शन के पूरे प्लान की पूरी जानकारी पढ़ें।
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर (SIR) को रोकने समेत तीन प्रमुख मांगें रखी गई हैं। पढ़ें पूरी खबर।