उत्तरप्रदेश के नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का आज सुबह गुस्सा फूट पड़ा। कर्मचारियों ने नोएडा में सेक्टर-60 और 62 समेत चार जगहों पर जमकर बवाल काटा। कर्मचारियों ने हंगामा करते हुए पूरा रोड जाम कर दिया है।

कर्मचारियों ने हंगामा करते हुए पूरा रोड जाम कर दिया है।

नोएडा। स्टार समाचार वेब
उत्तरप्रदेश के नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का आज सुबह गुस्सा फूट पड़ा। कर्मचारियों ने नोएडा में सेक्टर-60 और 62 समेत चार जगहों पर जमकर बवाल काटा। कर्मचारियों ने हंगामा करते हुए पूरा रोड जाम कर दिया है। देखते ही देखते कर्मचारियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी और कई गाड़ियों में आग भी लगा दी। इस दौरान पुलिस की गाड़ी को पलटकर उसमें भी तोड़फोड़ की। वहीं, प्रदर्शन के दौरान नोएडा के फेज-2 में गाड़ियों और संपत्ति में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर पत्थरबाजी की और कई गाड़ियों में आग भी लगा दी। हालात को काबू में करने के लिए यहां भारी पुलिस तैनात की गई है।
सेक्टर-62 पर लगाया जाम
वेतन बढ़ोत्तरी को लेकर कर्मियों का विरोध प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है। कर्मियों ने सोमवार सुबह सेक्टर-62 पर प्रदर्शन किया और सड़क को जाम कर दिया। ये लोग नोएडा की कंपनी में काम करते हैं और काफी समय से सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। ट्रैफिक जाम होने से दफ्तर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी
कर्मियों के धरना-प्रदर्शन की जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। पुलिस प्रशासन की ओर से कर्मियों को समझने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी प्रकार की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नोएडा में 4 जगह प्रदर्शन
हर फैक्ट्री प्रबंधन से वार्ता
अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में औद्योगिक इकाई क्षेत्रों में पर्याप्त फोर्स सुनिश्चित किया गया है। पुलिस एवं प्रशासनिक उच्चाधिकारी पुलिस बल के सभी स्थानों पर उपस्थित है। स्थिति पर पूरी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस एवं प्रशासनिक उच्चाधिकारी के द्वारा श्रमिकों को शांति एवं संयम बनाए रखने के लिए लगातार समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। न्यूनतम बल प्रयोग करते हुए शांति व्यवस्था बनाई जा रही है। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने सभी एयरलाइंस के पायलटों के लिए ड्रग परीक्षण अनिवार्य कर दिया है। जानिए क्या हैं नए नियम और एयर इंडिया की किस घटना के बाद लिया गया यह बड़ा फैसला।
IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग और लैंड-फॉर-जॉब घोटाले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत 9 आरोपियों पर चार्ज फ्रेम करने का आदेश दिया है।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग गालवान हिंसा के 6 साल बाद BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत आ रहे हैं। पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक और व्यापारिक एजेंडे की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
मायावती के राजनीति से संन्यास लेने के सुझाव पर आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने बसपा सुप्रीमो यानी अपनी समधन को संदेश लिखा है। इसमें उन्होंने कहा कि आपका आदेश मेरे लिए अंतिम शब्द है। आकाश आनंद को गुमराह करने का आरोप निराधार है। मैं संन्यास लेने के लिए तैयार हूं।
बेंगलुरु का एक स्टार्टअप कुत्तों की सूंघने की अद्भुत क्षमता और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को मिलाकर कैंसर की शुरुआती पहचान की नई तकनीक विकसित कर रहा है। इस अनोखी रिसर्च के बारे में विस्तार से यहाँ जानें।
दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले की चार्जशीट में NIA ने बड़ा खुलासा किया है। धमाके में VBIED कार का इस्तेमाल हुआ था और DNA जांच से कार के अंदर उमर उन नबी की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।
नोएडा मजदूर आंदोलन मामले में आकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने और अधिकारियों के वेतन से 5 लाख मुआवजा देने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को यूपी सरकार सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी।
केंद्र सरकार ने रेलवे के आधुनिकीकरण के तहत 7 हाई-डेंसिटी कॉरिडोर को फोर-ट्रैक करने और तीन नई मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इससे 14 जिलों और 56 लाख लोगों को फायदा मिलेगा।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने पर GBU के छात्र अक्षय त्रिपाठी को मिले 5 लाख के नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त नाराजगी जताई है। CJI सूर्यकांत ने डीएम से जवाब तलब किया है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 6 सितंबर को 5 मंजिला पीजी हादसे के बाद पुलिस और दिल्ली नगर निगम ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में 7 लोगों की मौत और 5 लोगों के घायल होने के बाद अब तक कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।