आगामी सात फरवरी से भारत और श्रीलंका की सहमेजबानी में होने जा रहे आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले भारत-पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखने पर बहस छिड़ी। इसके बाद बांग्लादेशी टीम ने भारत में अपने मैच खेलने से इंकार किया।

आयरलैंड ने बांग्लादेश के प्रस्ताव को पूरी तरह खारिज कर दिया।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
आगामी सात फरवरी से भारत और श्रीलंका की सहमेजबानी में होने जा रहे आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले भारत-पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखने पर बहस छिड़ी। इसके बाद बांग्लादेशी टीम ने भारत में अपने मैच खेलने से इंकार किया। ऐसे में इस टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की टेंशन बढ़ गई है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी के साथ मीटिंग में प्रस्ताव रखा था कि बांग्लादेश और आयरलैंड आपस में ग्रुप बदल लें, जिससे बांग्लादेश के मैच श्रीलंका खिसक जाएं। बोर्ड का तर्क था कि इससे लॉजिस्टिक बदलाव कम से कम होंगे।
शेड्यूल जैसा है, वैसा ही रहेगा
हालांकि क्रिकेट आयरलैंड ने बांग्लादेश के साथ ग्रुप बदलने के प्रस्ताव को पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिससे बीसीबी के लिए स्थिति और मुश्किल हो गई है। क्रिकेट आयरलैंड ने साफ कर दिया है कि उसकी टीम का शेड्यूल जैसा है, वैसा ही रहेगा। यानी उसकी टीम अपने सभी ग्रुप-स्टेज मैच श्रीलंका के कोलंबो में ही खेलेगी।
हम मूल शेड्यूल से नहीं हटेंगे
क्रिकेट आयरलैंड के एक अधिकारी ने क्रिकबज से कहा-हमें आईसीसी से स्पष्ट आश्वासन मिला है कि हम मूल शेड्यूल से नहीं हटेंगे। हम निश्चित तौर पर श्रीलंका में ही ग्रुप-स्टेज खेलेंगे। इस बयान के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की उम्मीदों पर सीधा झटका लगा है। बांग्लादेशी बोर्ड लगातार आईसीसी से गुहार लगा रहा है कि उसकी टीम के मुकाबले भारत की बजाय श्रीलंका में मैच दिए जाएं।
अब सारे रास्ते बंद
बांग्लादेश सरकार ने टीम, फैन्स, मीडिया और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा पर चिंता जताई है। इसी वजह से बांग्लादेशी बोर्ड ने आईसीसी से मांग की है कि बांग्लादेश के मैच श्रीलंका में कराए जाएं और आयरलैंड के साथ ग्रुप बदलने पर विचार किया जाए। बीसीबी का मानना है कि सिर्फ ग्रुप स्वैप से ही यह संभव हो सकता है, लेकिन आयरलैंड के इन्ंकार के बाद यह रास्ता भी बंद हो गया है।
टूर्नामेंट पर संशय गहराया
अब स्थिति यह है कि बांग्लादेशी टीम भारत में खेलने को राजी नहीं हो रहा है। वहीं आईसीसी भी शेड्यूल बदलने को तैयार नहीं दिख रख रहा। साथ ही आयरलैंड ग्रुप स्वैप को मंजूर नहीं कर रहा। इससे टूर्नामेंट पर संशय गहराने लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आईसीसी विकल्पों पर विचार कर रहा है, लेकिन अभी कोई आधिकारिक निर्णय नहीं आया है।
बांग्लादेश टीम ग्रुप-सी में
टी20 विश्व कप के लिए बांग्लादेश को ग्रुप-सी में वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, नेपाल और इटली के साथ रखा गया है। बांग्लादेश को तीन मुकाबले कोलकाता और एक मैच मुंबई में खेलने हैं। वहीं आयरलैंड ग्रुप-बी में श्रीलंका, आॅस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे और ओमान के साथ है। आयरलैंड के तीनों ग्रुप मैच श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में निर्धारित हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच से पहले कप्तान शुभमन गिल ने प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार को लेकर बड़ा बयान दिया है। जानें संभावित प्लेइंग इलेवन और पूरी खबर।
भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर बड़े प्रशासनिक और ढांचागत बदलावों की आहट सुनाई दे रही है। पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज और वर्तमान में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीईओ) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को बोर्ड में एक बेहद अहम और नई भूमिका सौंपी जा सकती है।
टोबी अल्बर्ट ने मेट्रो बैंक वनडे कप में दो अलग-अलग ओवरों में लगातार 6 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया है। जानिए उनकी इस 86 रनों की तूफानी पारी और मैच की हाइलाइट्स।
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट के कारण बाहर हो गए हैं। बेंगलुरु में रिहैब के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें और समय देने की सलाह दी है।
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड लगातार दूसरी बार एलन बॉर्डर मेडल जीतने वाले केवल पांचवें खिलाड़ी बन गए। ऑस्ट्रेलियाई पुरुष क्रिकेट के सर्वोच्च व्यक्तिगत सम्मान की वोटिंग में उन्होंने अपने करीबी दोस्त एलेक्स कैरी को बेहद मामूली अंतर से पछाड़ा।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद विदेशी लीग में खेलने का फैसला किया है। वह यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग में एम्स्टर्डम फ्लेम्स से जुड़ गए हैं।
जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद तेज गेंदबाज आकिब नबी को श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है। पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है।
श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में आकिब नबी को शामिल किया गया है। जानिए रणजी ट्रॉफी के इस स्टार गेंदबाज का शानदार फर्स्ट-क्लास रिकॉर्ड और पूरी टीम का विवरण।
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा बृजभूषण शरण सिंह के बरी किए जाने के बाद पहलवान बजरंग पूनिया ने निराशा जताई है। जानिए इस मामले से जुड़ी पूरी जानकारी और पहलवानों के अगले कदमों के बारे में।
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बाएं घुटने की चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। जानिए टीम के गेंदबाजी संयोजन और हेड-टू-हेड आंकड़ों की पूरी रिपोर्ट।