दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा बृजभूषण शरण सिंह के बरी किए जाने के बाद पहलवान बजरंग पूनिया ने निराशा जताई है। जानिए इस मामले से जुड़ी पूरी जानकारी और पहलवानों के अगले कदमों के बारे में।

महिला पहलवानों और उनके समर्थकों में हलचल तेज
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और सह-आरोपी विनोद तोमर को सबूतों की कमी के चलते बरी किए जाने के बाद महिला पहलवानों और उनके समर्थकों में हलचल तेज हो गई है। अदालत के इस फैसले से शीर्ष भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने गहरी निराशा व्यक्त की है। सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात रखते हुए बजरंग ने स्पष्ट किया कि अदालत का यह निर्णय उनके और अन्य खिलाड़ियों के लिए बेहद दुखद और आहत करने वाला है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने और उनके साथियों ने उम्मीद नहीं छोड़ी है।
यह विवाद रातों-रात सामने नहीं आया था, बल्कि इसके पीछे एक लंबा और कठिन संघर्ष रहा है। देश की कई नामचीन महिला पहलवानों ने बृजभूषण सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए सार्वजनिक तौर पर मोर्चा खोला था। इसके बाद दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक लंबा धरना-प्रदर्शन भी आयोजित किया गया था, जिसमें विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया जैसे दिग्गज खिलाड़ी प्रमुखता से शामिल हुए थे। बजरंग पूनिया के अनुसार, देश की महिला खिलाड़ियों के लिए अपने साथ हुए कथित उत्पीड़न के खिलाफ खुलकर सामने आना और दबाव के बीच डटे रहना कतई आसान नहीं था।

भले ही राउज एवेन्यू कोर्ट के इस फैसले से बृजभूषण सिंह पक्ष को बड़ी राहत मिली हो, लेकिन शिकायतकर्ता पहलवान इस परिणाम से पीछे हटने के बिल्कुल भी मूड में नहीं हैं। बजरंग पूनिया ने बताया कि महिला पहलवानों ने इस फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय या अदालत के अगले स्तर पर जाने के लिए अपने वकीलों से सलाह-मशविरा शुरू कर दिया है। यह स्पष्ट हो चुका है कि पहलवान इस कानूनी लड़ाई को यहीं समाप्त नहीं मान रहे हैं, बल्कि न्याय पाने के लिए आगे भी अपना संघर्ष जारी रखेंगे।

भारतीय पहलवान और कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट का बयान सामने आया है। उन्होंने बृजभूषण सिंह को बरी होने पर निराशा जताई है। कांग्रेस विधायक ने कहा कि महिला पहलवान इस फैसले के खिलाफ जल्द से जल्द अपील करेंगी और उन्होंने अभी अपनी लड़ाई नहीं छोड़ी है।
प्रियंका गांधी केन्द्र सरकार पर बरसीं

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भाजपा के पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह के यौन उत्पीड़न मामले बरी होने पर केंद्र सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने मोदी सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दोहरा रवैया बरतने पर हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा कि एक तरफ वे कहते हैं कि वे युवा पीढ़ी के साथ हैं। वह महिला सशक्तिकरण और महिला आरक्षण की बात करते हैं। दूसरी तरफ वे ऐसा करते हैं।
यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब देश की महिला पहलवानों ने कुश्ती संघ के तत्कालीन अध्यक्ष पर कार्यकाल के दौरान यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। इन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस ने जून 2023 में आधिकारिक तौर पर मामला दर्ज किया था। लंबी जांच और सुनवाई की प्रक्रिया के बाद अब अदालत ने सबूतों के आभाव में आरोपियों को बरी कर दिया है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि पहलवान इस फैसले को किस प्रकार चुनौती देते हैं और आने वाले दिनों में यह कानूनी संघर्ष किस नई दिशा की ओर बढ़ता है।
यह भी पढृें
राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला: बृजभूषण शरण सिंह महिला पहलवान यौन शोषण केस में बाइज्जत बरी

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हैमिल्टन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला तीसरा एक दिवसीय मुकाबला लगातार बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द करना पड़ा। मैच में टॉस जरूर हुआ और इसे 40-40 ओवर का करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन मौसम के खराब मिजाज के कारण खेल शुरू नहीं हो सका।
दीपावली पर मध्य प्रदेश को एक नया ग्रैंडमास्टर मिला। कटनी जिले के अनुज शिवात्री ने फिलीपींस में 7वीं आसियान प्लस इंडिविजुअल ओपन चेस चैंपियनशिप जीतकर न सिर्फ खिताब अपने नाम किया, बल्कि देश के 100वें ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव भी हासिल कर लिया।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में खेला जा रहा दूसरा वनडे मैच बारिश की वजह से रोक दिया गया है। जीत के लिए 135 रन के टारगेट का पीछा कर रही भारतीय टीम 26 ओवर में 7 विकेट पर 113 रन बना चुकी है। अगर यहां से आगे खेल नहीं होता है तो भारत यह मैच जीत जाएगा।
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी। दिलचस्प बात यह है कि ठीक 13 साल पहले यानी 6 नवंबर 2013 को ही उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट फॉर्मेट में पदार्पण किया था।
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में भारत को 260 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य मिला। जवाब में भारतीय टीम 172 रन पर सिमट गई। पढ़ें मैच की विस्तृत और रोमांचक रिपोर्ट।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले की पूरी जानकारी। जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच, प्लेइंग 11, समय और प्रसारण से जुड़ी सभी डिटेल्स।
बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच ढाका में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में दूसरे दिन मेजबान टीम की पारी 272 रन पर सिमट गई। एक समय बांग्लादेश की टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी, लेकिन वेस्टइंडीज के स्पिन गेंदबाज जोमेल वॉरिकन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पूरी बाजी पलट दी।
एशियन पैरा गेम्स में भारत के लिए 3 स्वर्ण पदक जीतने वाले 42 वर्षीय पैरा-एथलीट नीरज यादव की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
भारतीय क्रिकेट के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से दुनिया भर में छाए हुए हैं, लेकिन इस बार वह अपने खेल के साथ-साथ एक बेहद प्यारे और पारिवारिक वाकये को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, यह वाकया न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के बाद का है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। अभिषेक शर्मा के रिकॉर्ड शतक के दम पर भारत ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।